टी20 वर्ल्ड कप 2026: इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से हराकर सुपर-8 का सफर शुरू किया

Click to start listening
टी20 वर्ल्ड कप 2026: इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से हराकर सुपर-8 का सफर शुरू किया

सारांश

इंग्लैंड ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका को 51 रनों से हराकर शानदार शुरुआत की। पल्लेकेले में खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड की गेंदबाजी ने श्रीलंकाई बल्लेबाजों को दबाव में रखा। जानिए इस रोमांचक मैच के मुख्य पल और खिलाड़ियों के प्रदर्शन की पूरी जानकारी।

Key Takeaways

  • इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से हराया।
  • विल जैक्स ने 4 ओवर में 3 विकेट लिए।
  • फिल साल्ट ने 62 रनों की पारी खेली।
  • श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने दबाव में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया।
  • इंग्लैंड सुपर-8 में शीर्ष पर पहुंच गया।

पल्लेकेले, 22 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से पराजित किया। रविवार को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में इंग्लैंड द्वारा निर्धारित 147 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम 16.4 ओवर में केवल 95 रन बनाकर आउट हो गई।

इंग्लैंड के गेंदबाजों के सामने श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने आसानी से हार मान ली। टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट खोए। श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने सर्वाधिक 30 रन बनाए, लेकिन उन्हें अन्य बल्लेबाजों का सहयोग नहीं मिला। शनाका के अलावा कामिंदु मेंडिस ने 13 और दुनिथ वेल्लालगे ने 10 रन बनाए।

गेंदबाजी में इंग्लैंड के विल जैक्स ने 4 ओवर में केवल 22 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। वहीं, जोफ्रा आर्चर और लियाम डॉसन ने दो-दो विकेट लिए। आदिल रशीद ने भी 3.4 ओवर में महज 13 रन देकर 2 विकेट चटकाए। इस जीत के साथ इंग्लैंड सुपर-8 के दूसरे ग्रुप में शीर्ष पर पहुंच गया है।

इसके पहले, टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। जोस बटलर केवल 7 रन बनाकर आउट हुए, जबकि जैकब बेथेल 3 रन पर लौट गए। टॉम बैंटन का निराशाजनक प्रदर्शन जारी रहा और उन्होंने 6 रन बना कर रनआउट हो गए। कप्तान हैरी ब्रूक भी 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

सैम करन ने 11 रन का योगदान दिया, जबकि विल जैक्स ने 14 गेंदों में 21 रन बनाए। हालांकि, फिल साल्ट ने एक छोर संभाला और 6 चौके तथा 2 छक्कों की मदद से 40 गेंदों में 62 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। साल्ट की इस पारी के आधार पर इंग्लैंड ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 146 रन बनाए।

श्रीलंका की गेंदबाजी में दुनिथ वेल्लालगे ने 4 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट लिए। वहीं, दिलशान मदुशंका और महेश तीक्षणा ने दो-दो विकेट चटकाए।

Point of View

NationPress
26/02/2026

Frequently Asked Questions

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड का अगला मुकाबला कब है?
इंग्लैंड का अगला मुकाबला अगले सप्ताह होगा, जिसमें वे अन्य टीमों के खिलाफ अपने स्थान को मजबूत करने की कोशिश करेंगे।
श्रीलंका के लिए इस मैच का क्या महत्व था?
यह मैच श्रीलंका के लिए महत्वपूर्ण था क्योंकि उन्हें सुपर-8 में आगे बढ़ने के लिए इस मुकाबले में जीत की आवश्यकता थी।
Nation Press