इंग्लैंड ने श्रीलंका को हराकर बनाए नए रिकॉर्ड्स, टी20 वर्ल्ड कप में बड़ी जीत
सारांश
Key Takeaways
- इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से हराया।
- इंग्लैंड की यह जीत टी20 विश्व कप में दूसरी सबसे बड़ी है।
- श्रीलंका का स्कोर 95 रन था, जो उनका तीसरा सबसे कम स्कोर है।
- इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाजों ने 7 विकेट लिए।
- इंग्लैंड अब सुपर-8 के दूसरे ग्रुप में पहले स्थान पर है।
पल्लेकेले, 22 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को इंग्लैंड ने एकतरफा मुकाबले में श्रीलंका को 51 रनों से पराजित किया। पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में इंग्लिश टीम ने कई महत्वपूर्ण रिकॉर्ड्स भी बनाए।
इंग्लैंड की यह टी20 विश्व कप में रनों के मामले में दूसरी सबसे बड़ी जीत रही। इसके साथ ही इंग्लैंड ने क्रिकेट के छोटे फॉर्मेट में श्रीलंका के खिलाफ लगातार 12वें मुकाबले में जीत हासिल की है।
मैच में इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाजों ने मिलकर सात विकेट लिए, जो टी20 वर्ल्ड कप में एक नया रिकॉर्ड है। इंग्लैंड ने अपने चौथे सबसे छोटे लक्ष्य का सफलतापूर्वक बचाव किया। इसके साथ ही यह टी20 विश्व कप में श्रीलंका के खिलाफ डिफेंड किया गया दूसरा सबसे छोटा लक्ष्य भी है।
श्रीलंका ने इंग्लैंड द्वारा दिए गए 147 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए केवल 95 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। यह श्रीलंका का टी20 वर्ल्ड कप में तीसरा सबसे कम स्कोर है।
इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाजों के सामने श्रीलंका का बल्लेबाजी क्रम ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। श्रीलंका की ओर से कप्तान दासुन शनाका ने सबसे अधिक 30 रन बनाए, जबकि कामिंदु मेंडिस ने 13 रन का योगदान दिया। इंग्लैंड के विल जैक्स ने केवल 22 रन3 विकेटदो-दो विकेट लिए।
इससे पहले, इंग्लैंड ने फिल साल्ट की 40 गेंदों पर खेली गई 62 रनों की प्रभावशाली पारी के बल पर 20 ओवर में 146 रन बनाए। साल्ट ने अपनी इस पारी में 6 चौके और 2 सिक्स शामिल किए। इसके अलावा, विल जैक्स ने 14 गेंदों में 21 रन बनाकर योगदान दिया। इस जीत के साथ इंग्लैंड सुपर-8 के दूसरे ग्रुप में नंबर एक पर पहुंच गई है। 24 फरवरी को इंग्लैंड का अगला मुकाबला पाकिस्तान से होगा।