टी20 वर्ल्ड कप: इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से हराकर सुपर-8 में शानदार शुरुआत की

Click to start listening
टी20 वर्ल्ड कप: इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से हराकर सुपर-8 में शानदार शुरुआत की

सारांश

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से हराकर सुपर-8 में अपनी स्थिति मजबूत की। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन किया।

Key Takeaways

  • इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से हराया।
  • इंग्लैंड की गेंदबाजी ने शानदार प्रदर्शन किया।
  • फिल साल्ट की पारी ने इंग्लैंड को मजबूती दी।
  • श्रीलंका की बल्लेबाजी में असफलता रही।
  • इंग्लैंड सुपर-8 में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई।

पल्लेकेले, 22 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से हराया। रविवार को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में इंग्लैंड द्वारा दिए गए 147 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम केवल 16.4 ओवर में 95 रन बनाकर आउट हो गई।

इंग्लैंड के गेंदबाजों के सामने श्रीलंकाई बल्लेबाज पूरी तरह से असफल रहे। टीम ने लगातार विकेट गंवाए। श्रीलंका की ओर से कप्तान दासुन शनाका ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए, लेकिन उन्हें अन्य बल्लेबाजों का सहयोग नहीं मिला। शनाका के अलावा कामिंदु मेंडिस ने 13 रन और दुनिथ वेल्लालगे ने 10 रन बनाए।

गेंदबाजी में इंग्लैंड के विल जैक्स ने 4 ओवर में सिर्फ 22 रन देकर 3 विकेट प्राप्त किए। वहीं, जॉफ्रा आर्चर और लियाम डॉसन ने दो-दो विकेट लिए। आदिल रशीद ने भी 3.4 ओवर में केवल 13 रन देकर 2 विकेट निकाले। इस जीत के साथ इंग्लैंड सुपर-8 के दूसरे ग्रुप में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है।

इससे पहले, टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। जोस बटलर केवल 7 रन बनाकर आउट हुए, जबकि जैकब बेथेल ने 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे। टॉम बैंटन का निराशाजनक प्रदर्शन जारी रहा और वह 6 रन बनाकर रनआउट हुए। कप्तान हैरी ब्रूक ने भी केवल 14 रन बनाकर पवेलियन की राह ली।

सैम करन ने 11 रन का योगदान दिया, जबकि विल जैक्स ने 14 गेंदों में 21 रन बनाए। हालांकि, फिल साल्ट ने एक छोर पर टिके रहते हुए 62 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल थे। साल्ट की इस पारी के चलते इंग्लैंड ने 20 ओवर में 9 विकेट146 रन बनाए।

श्रीलंका की गेंदबाजी में दुनिथ वेल्लालगे का प्रदर्शन शानदार रहा, जिन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 26 रन3 विकेट चटकाए। दिलशान मदुशंका और महेश तीक्षणा ने भी दो-दो विकेट लिए।

Point of View

यह स्पष्ट है कि इंग्लैंड ने अपने प्रदर्शन से श्रीलंका को पीछे छोड़ते हुए सुपर-8 में अपनी स्थिति को मजबूत किया है। टीम की गेंदबाजी ने शानदार कार्य किया, जबकि बल्लेबाजों ने भी आवश्यक रन बनाए। इस प्रकार, इंग्लैंड की उम्मीदें अब और भी बढ़ गई हैं।
NationPress
23/02/2026

Frequently Asked Questions

टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की अगली चुनौती क्या है?
इंग्लैंड की अगली चुनौती उनके अगले मैच में होगी, जिसमें वे अन्य टीमों के खिलाफ अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश करेंगे।
श्रीलंका की हार का मुख्य कारण क्या था?
श्रीलंका की हार का मुख्य कारण उनकी बल्लेबाजी में असफलता और इंग्लैंड की गेंदबाजी का दबदबा रहा।
विल जैक्स ने कितने विकेट लिए?
विल जैक्स ने 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट लिए।
फिल साल्ट ने कितने रन बनाए?
फिल साल्ट ने 62 रन की शानदार पारी खेली।
टी20 वर्ल्ड कप का अगला मैच कब है?
टी20 वर्ल्ड कप का अगला मैच जल्द ही निर्धारित किया जाएगा, जिसमें अन्य टीमें प्रतिस्पर्धा करेंगी।
Nation Press