इंग्लैंड ने श्रीलंका को हराकर बनाया नया रिकॉर्ड, लगातार 12वीं टी20 जीत
सारांश
Key Takeaways
- इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ 51 रन से जीत हासिल की।
- यह इंग्लैंड की श्रीलंका के खिलाफ 12वीं टी20 जीत है।
- पल्लेकेले में इंग्लैंड ने 146 रन बनाए।
- श्रीलंकाई टीम केवल 95 रन पर आउट हुई।
- विल जैक्स ने 3 विकेट लिए।
पल्लेकेले, 22 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ रविवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मैच में 51 रन से जीत हासिल की। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड की 12वीं लगातार जीत है।
श्रीलंकाई टीम ने 20 मई 2014 को इंग्लैंड के खिलाफ अपना पिछला टी20 मैच जीता था, जिसके बाद से इंग्लैंड ने श्रीलंका को 12 टी20 मुकाबलों में लगातार मात दी है। इस दौरान इंग्लैंड ने दो बार 8-8 विकेट से भी जीत दर्ज की है।
पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हुए इस मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 146 रन बनाए। इसके जवाब में, श्रीलंकाई टीम 16.4 ओवरों में केवल 95 रन पर सिमट गई। इस मैच में इंग्लैंड के स्पिनरों ने 7 विकेट झटके, जो टी20 वर्ल्ड कप मैच में उनके लिए एक रिकॉर्ड है।
रविवार को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लिश टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाए। इस टीम के लिए फिलिप साल्ट ने 40 गेंदों में 2 छक्कों और 6 चौकों62 रन की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 6 खिलाड़ियों के साथ साझेदारी की। विल जैक्स ने भी 21 रन का योगदान दिया।
दूसरी ओर, श्रीलंकाई खेमे से डुनिथ वेललेज ने 3 विकेट लिए, जबकि दिलशान मदुशंका और महीश तिक्षाणा ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। एक विकेट दुष्मंथा चमीरा ने भी लिया।
इसके जवाब में, श्रीलंकाई टीम 16.4 ओवरों में महज 95 रन पर आउट हुई। श्रीलंका की ओर से कप्तान दासुन शनाका ने 24 गेंदों में 3 बाउंड्री के साथ 30 रन बनाए, जबकि कामिंदु मेंडिस ने 13 रन का योगदान दिया।
इंग्लैंड की तरफ से विल जैक्स ने 3 विकेट लिए। जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन और आदिल राशिद ने 2-2 विकेट झटके, जबकि एक विकेट जेमी ओवटरन ने लिया।