टी20 वर्ल्ड कप: रचिन का शानदार प्रदर्शन, न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 61 रन से हराया, खिताबी दौड़ से बाहर
सारांश
Key Takeaways
- न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 61 रन से हराया।
- रचिन रवींद्र ने 27 रन देकर 4 विकेट लिए।
- श्रीलंका की टीम खिताबी दौड़ से बाहर हो गई।
- न्यूजीलैंड का अगला मुकाबला इंग्लैंड से है।
- श्रीलंका का अगला मैच पाकिस्तान के खिलाफ है।
कोलंबो, २५ फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। न्यूजीलैंड ने बुधवार को श्रीलंका के विरुद्ध आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप २०२६ के सुपर-८ मुकाबले में ६१ रन से विजय प्राप्त की। इस हार के साथ श्रीलंकाई टीम खिताबी दौड़ से बाहर हो गई है।
श्रीलंका ने सुपर-८ के अपने पहले दोनों मैच गंवाए। पहले श्रीलंका को इंग्लैंड के हाथों ५१ रन से हार का सामना करना पड़ा था। ग्रुप-१ से इंग्लैंड ने अपने पहले दोनों मैच जीतकर सेमीफाइनल का टिकट प्राप्त कर लिया है। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम २ मुकाबलों में ३ प्वाइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर है। पाकिस्तान ने २ मुकाबलों में १ प्वाइंट हासिल किया है, जो तीसरे स्थान पर है।
श्रीलंकाई टीम २८ फरवरी को इस विश्व कप में अपना अंतिम मैच पाकिस्तान से खेलेगी। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम २७ फरवरी को इंग्लैंड से भिड़ेगी, जिसमें उसकी कोशिश जीत के साथ नॉकआउट में पहुंचने की होगी।
बुधवार को खेले गए इस मैच में टॉस हारकर बल्लेबाजी के लिए उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने ७ विकेट खोकर १६८ रन बनाए। इस टीम को सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत दिलाई। टिम सीफर्ट ने फिन एलन के साथ ३.१ ओवरों में ३० रन की साझेदारी की। एलन ने २३ रन, जबकि सीफर्ट ने ८ रन बनाए और पवेलियन लौट गए।
टीम ३४ के स्कोर तक अपने २ विकेट खो चुकी थी। यहाँ से ग्लेन फिलिप्स ने रचिन रवींद्र के साथ तीसरे विकेट के लिए ४१ रन जोड़े। रचिन ने २२ गेंदों में ४ बाउंड्री के साथ ३२ रन बनाए और आउट हुए।
इस साझेदारी के टूटते ही टीम ताश के पत्तों की तरह बिखरती नजर आई। मेहमान टीम ने ८४ के स्कोर तक अपने ६ विकेट खो दिए थे। इसके बाद कप्तान मिचेल सेंटनर (४७) ने कोल मैककोन्ची (नाबाद ३१) के साथ सातवें विकेट के लिए ४७ गेंदों में ८४ रन जोड़ते हुए टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचा दिया। श्रीलंका की तरफ से महेश थीक्षाना और दुष्मंथा चामीरा ने ३-३ विकेट निकाले। एक विकेट डुनिथ वेललेज ने हासिल किया।
इसके उत्तर में श्रीलंकाई टीम निर्धारित ओवरों में ८ विकेट खोकर मात्र १०७ रन ही बना सकी। श्रीलंका को पहली गेंद पर पथुम निसांका (०) के रूप में झटका लगा। इसके बाद टीम ने ६ के स्कोर पर चरिथ असलांका (५) का विकेट भी खो दिया।
पवन रत्नायके ने कुसल मेंडिस के साथ तीसरे विकेट के लिए २१ रन जुटाए, लेकिन टीम लगातार अंतराल पर विकेट खोती रही। रत्नायके ने १० रन का योगदान दिया, जबकि मेंडिस ने २३ गेंदों में ४ चौकों के साथ ३१ रन२९
न्यूजीलैंड की तरफ से 'प्लेयर ऑफ द मैच' रचिन रवींद्र ने २७ रन४ विकेट हासिल किए, जबकि मैट हैनरी ने २ विकेट१ सफलता कप्तान सेंटनर के हाथ लगी।