टी20 क्रिकेट में मिचेल सेंटनर का अद्वितीय 'डबल', केवल 6 खिलाड़ियों ने किया यह कारनामा

Click to start listening
टी20 क्रिकेट में मिचेल सेंटनर का अद्वितीय 'डबल', केवल 6 खिलाड़ियों ने किया यह कारनामा

सारांश

न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1,000 रन और 100 विकेट लेकर अनूठा रिकॉर्ड बनाया। जानें कैसे उन्होंने इस उपलब्धि को हासिल किया और इस खास पल का महत्व क्या है।

Key Takeaways

मिचेल सेंटनर का अनूठा रिकॉर्ड: 1,000 रन और 100 विकेट। टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सिर्फ 6 खिलाड़ी कर चुके हैं ऐसा। कीवी टीम ने श्रीलंका के खिलाफ 168 रन बनाए। सेंटनर की पारी ने टीम को मुश्किल स्थिति से निकाला। महेश थीक्षाना और दुष्मंथा चमीरा ने 3-3 विकेट लिए।

चेन्नई, 25 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1,000 रन और 100 विकेट लेने वाले आईसीसी के पूर्ण सदस्य देश के छठे खिलाड़ी बनने का अनूठा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इसके साथ ही, वह इस उपलब्धि को प्राप्त करने वाले पहले कीवी क्रिकेटर भी बन गए हैं।

सेंटनर ने बुधवार को श्रीलंका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में 26 गेंदों में 4 छक्कों और 2 चौकों की मदद से 47 रन की शानदार पारी खेली।

यह पारी तब आई जब कीवी टीम ने 84 के स्कोर पर अपने 6 विकेट खो दिए थे। यहां से, सेंटनर ने कोल मैककोन्ची के साथ मिलकर 47 गेंदों में 84 रन की भागीदारी की और टीम को 168/7 के स्कोर तक पहुँचाया।

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक केवल 6 खिलाड़ी 1,000 रन और 100 विकेट के आंकड़े तक पहुँच सके हैं। इनमें सेंटनर के अलावा शाकिब अल हसन, मोहम्मद नबी, सिकंदर रजा, हार्दिक पांड्या और शादाब खान शामिल हैं।

आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में टॉस हारने के बाद न्यूजीलैंड की टीम ने 7 विकेट खोकर 168 रन बनाए। टिम सीफर्ट ने फिन एलन के साथ मिलकर 3.1 ओवरों में 30 रन की साझेदारी की। एलन ने 13 गेंदों में 4 बाउंड्री के सहारे 23 रन बनाकर आउट हुए। अगले ओवर में टिम सीफर्ट (8) भी पवेलियन लौट गए।

कीवी टीम ने 34 रन पर अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट खो दिए, लेकिन ग्लेन फिलिप्स ने रचिन रवींद्र के साथ तीसरे विकेट के लिए 41 रन की साझेदारी की और टीम को 75 रन तक पहुँचाया। फिलिप्स ने 18 रन बनाकर पवेलियन लौटने से पहले महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इसके बाद, कप्तान सेंटनर ने मोर्चा संभाला और कोल मैककोन्ची के साथ 84 रन की साझेदारी की। सेंटनर ने 47 रन जोड़े, जबकि कोल ने 23 गेंदों में 5 बाउंड्री के साथ 31 रन बनाए। श्रीलंका की तरफ से महेश थीक्षाना और दुष्मंथा चमीरा ने 3-3 विकेट निकाले, जबकि एक विकेट डुनिथ वेललेज ने लिया।

Point of View

बल्कि न्यूजीलैंड क्रिकेट के लिए भी एक गर्व का क्षण है। यह दर्शाता है कि कैसे एक खिलाड़ी कठिनाइयों के बावजूद अपनी टीम को आगे बढ़ा सकता है।
NationPress
30/04/2026

Frequently Asked Questions

मिचेल सेंटनर ने कितने रन और विकेट हासिल किए हैं?
मिचेल सेंटनर ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1,000 रन और 100 विकेट हासिल किए हैं।
सेंटनर की इस उपलब्धि का क्या महत्व है?
यह उपलब्धि उन्हें आईसीसी के पूर्ण सदस्य देश के छठे खिलाड़ी बनाती है, जो 1,000 रन और 100 विकेट के आंकड़े तक पहुँचते हैं।
टी20 क्रिकेट में यह रिकॉर्ड किसने बनाया?
मिचेल सेंटनर ने यह रिकॉर्ड बनाया है, और वह पहले कीवी खिलाड़ी हैं जो इस मुकाम पर पहुँचे हैं।
न्यूजीलैंड की टीम ने कितने रन बनाए?
न्यूजीलैंड ने इस मैच में 7 विकेट खोकर 168 रन बनाए।
किस मैच में सेंटनर ने यह उपलब्धि हासिल की?
सेंटनर ने यह उपलब्धि श्रीलंका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में हासिल की।
Nation Press