क्या भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपनी पहली पारी 518/5 पर घोषित की?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपनी पहली पारी 518/5 पर घोषित की?

सारांश

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में अपनी पहली पारी 518/5 पर घोषित कर दी। इस मैच में यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने शानदार शतकों के साथ टीम को मजबूती प्रदान की। क्या भारत इस मैच में भी जीत हासिल कर पाएगा? जानें सभी महत्वपूर्ण बातें!

मुख्य बातें

भारत ने अपनी पहली पारी 518/5 पर घोषित की।
यशस्वी जायसवाल ने 175 रन बनाए।
कप्तान शुभमन गिल ने 129 रन की नाबाद पारी खेली।
वेस्टइंडीज के जोमेल वारिकन ने 3 विकेट लिए।
भारत ने पहले टेस्ट मैच में जीत हासिल की थी।

नई दिल्ली, 11 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में चल रहे दूसरे टेस्ट मैच में अपनी पहली पारी 518/5 के स्कोर पर घोषित कर दी। इस पारी में भारतीय टीम के लिए सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और कप्तान शुभमन गिल ने शानदार शतक बनाए।

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दी। केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने पहले विकेट के लिए 58 रन जोड़े। राहुल ने 38 रन बनाकर अपनी विकेट खो दी।

इसके बाद जायसवाल ने साई सुदर्शन के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 193 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। सुदर्शन ने 87 रन बनाए, जबकि जायसवाल ने गिल के साथ तीसरे विकेट के लिए 74 रन जोड़े। जायसवाल ने 258 गेंदों का सामना करते हुए 22 चौकों के साथ 175 रन बनाए। वह रन आउट होकर अपना तीसरा दोहरा शतक लगाने से चूक गए।

इसके बाद कप्तान गिल ने नितीश रेड्डी के साथ चौथे विकेट के लिए ताबड़तोड़ 91 रन जोड़े, जिससे टीम 400 के पार पहुंच गई। नितीश ने 54 गेंदों में 2 छक्कों और 4 चौकों के साथ 43 रन की पारी खेली।

एक और शानदार साझेदारी देखने को मिली, जिसमें गिल ने ध्रुव जुरेल के साथ पांचवें विकेट के लिए 102 रन जोड़े, जिससे टीम 500 के पार पहुंची।

134.2 ओवर में ध्रुव जुरेल (44) रोस्टन चेज की गेंद पर आउट हुए, जिसके तुरंत बाद कप्तान ने पारी घोषित कर दी। गिल ने 196 गेंदों में 2 छक्कों और 16 चौकों के साथ 129 रन बनाकर नाबाद रहे, जो उनके कप्तान के रूप में पांचवे शतक के रूप में दर्ज हुआ।

वेस्टइंडीज की ओर से जोमेल वारिकन ने 98 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि कप्तान रोस्टन चेज ने 1 विकेट लिया।

भारतीय टीम ने सीरीज का पहला मैच पारी और 140 रन से जीत लिया है। ऐसे में टीम इंडिया इस मैच को जीतकर 2-0 से क्लीन स्वीप करना चाहेगी।

संपादकीय दृष्टिकोण

जहां युवा प्रतिभाएं जैसे जायसवाल और गिल अपने प्रदर्शन से देश का नाम रोशन कर रहे हैं। यह दर्शाता है कि भारतीय क्रिकेट का भविष्य उज्ज्वल है।
RashtraPress
13 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच कब हुआ?
यह मैच 11 अक्टूबर को नई दिल्ली में हुआ।
कौन-कौन से बल्लेबाजों ने शतक बनाए?
यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने शतक बनाए।
भारत की पहली पारी का स्कोर क्या था?
भारत ने अपनी पहली पारी 518/5 पर घोषित की।
वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा विकेट किसने लिए?
जोमेल वारिकन ने 3 विकेट लिए।
भारत इस टेस्ट सीरीज में पहले मैच में कितना जीता?
भारत ने पहले मैच को पारी और 140 रन से जीता।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 घंटे पहले
  2. 7 घंटे पहले
  3. 7 घंटे पहले
  4. 7 घंटे पहले
  5. 8 घंटे पहले
  6. 8 घंटे पहले
  7. 9 घंटे पहले
  8. 9 घंटे पहले