29 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है?

सारांश

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारत ने मजबूत बढ़त बनाई है। क्या वेस्टइंडीज इस दबाव से उबर पाएगा? जानें मैच के अहम पल और खिलाड़ियों की प्रदर्शन के बारे में।

मुख्य बातें

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मजबूत बढ़त बनाई है।
कुलदीप यादव ने 4 विकेट लिए।
यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने शतक बनाया।
वेस्टइंडीज की स्थिति चिंताजनक है।
भारत की निगाहें सीरीज में क्लीन स्वीप करने पर हैं।

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में चल रहे दूसरे टेस्ट मैच में अपनी मजबूत स्थिति बना ली है। तीसरे दिन के पहले सेशन में वेस्टइंडीज की टीम काफी संघर्ष करती नजर आई। इस टीम ने 72 ओवरों में 8 विकेट खोकर 217 रन बना लिए हैं। भारत के पास यहां से 301 रन की बढ़त शेष है।

इस सेशन में कुल 29 ओवर फेंके गए, जिसमें 77 रन देकर भारत ने 4 खिलाड़ियों को आउट किया। फिलहाल, खैरी पियरे और एंडरसन फिलिप 19-19 रन बनाकर नाबाद हैं।

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी 518/5 के स्कोर पर घोषित की। भारत की ओर से इस पारी में सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और कप्तान शुभमन गिल ने शतक जमाए।

जायसवाल ने 258 गेंदों में 22 चौकों के साथ 175 रन बनाए, जबकि गिल ने 196 गेंदों में नाबाद 129 रन की पारी खेली। उनकी इस पारी में 2 छक्के और 16 चौके शामिल रहे।

वेस्टइंडीज की ओर से जोमेल वारिकन ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि रोस्टन चेज ने एक विकेट निकाला।

इसके जवाब में वेस्टइंडीज की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। टीम ने 21 के स्कोर पर जॉन कैंपबेल (10) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद टैगेनारिन चंद्रपॉल ने जॉन कैंपबेल के साथ दूसरे विकेट के लिए 66 रन जोड़ते हुए वेस्टइंडीज को संभालने की कोशिश की, लेकिन चंद्रपॉल के आउट होते ही टीम लड़खड़ा गई

टैगेनारिन चंद्रपॉल ने 67 गेंदों में एक छक्के और 4 चौकों के साथ 34 रन बनाए, जबकि तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे एलिक एथनाज ने 84 गेंदों में 41 रन की पारी खेली। इनके अलावा, शाई होप ने 36 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

मेजबान टीम की ओर से कुलदीप यादव ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए हैं, जबकि रवींद्र जडेजा ने 3 विकेट अपने नाम किए। मोहम्मद सिराज ने एक बल्लेबाज को पवेलियन लौटाया है।

भारत ने अहमदाबाद में खेले गए सीरीज के पहले मैच को पारी और 140 रन से अपने नाम किया था। ऐसे में टीम इंडिया की निगाहें सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप करने पर होंगी।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह देखना महत्वपूर्ण है कि भारत ने खेल के इस चरण में कैसे दबाव को संभाला है। वेस्टइंडीज की स्थिति चिंताजनक है, और भारत की टीम इस अवसर का लाभ उठाते हुए सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप करने की दिशा में बढ़ रही है।
RashtraPress
29 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भारत और वेस्टइंडीज के बीच मैच का स्थान क्या है?
यह मैच अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली में खेला जा रहा है।
कुलदीप यादव ने कितने विकेट लिए?
कुलदीप यादव ने इस मैच में 4 विकेट लिए हैं।
भारत की पहली पारी का स्कोर क्या था?
भारत ने अपनी पहली पारी 518/5 के स्कोर पर घोषित की थी।
वेस्टइंडीज की टीम ने कितने विकेट खोए?
वेस्टइंडीज ने 72 ओवरों में 8 विकेट खोए हैं।
भारत के बल्लेबाजों ने कितने रन बनाये?
यशस्वी जायसवाल ने 175 रन और शुभमन गिल ने 129 रन बनाये।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 9 महीने पहले
  2. 9 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले