क्या भारत बनाम वेस्टइंडीज के दूसरे दिन का खेल समाप्त हो गया?
सारांश
मुख्य बातें
नई दिल्ली, 11 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम, नई दिल्ली में चल रहे टेस्ट मैच के दूसरे दिन की समाप्ति पर वेस्टइंडीज ने 4 विकेट खोकर 140 रन बना लिए थे। वेस्टइंडीज भारत की पहली पारी के आधार पर 378 रन पीछे है।
दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के समय शाई होप 46 गेंद पर 31 और टेविन इम्लाच 31 गेंद पर 14 रन बनाकर खेल रहे थे। दोनों के बीच 33 रन की साझेदारी हो चुकी है। जॉन कैंपबेल 10, तेजनारायण चंद्रपॉल 34, एलिक अथांजे 41 और कप्तान रॉस्टन चेज 0 पर आउट हुए। वेस्टइंडीज पर फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा है। तीसरे दिन वेस्टइंडीज को फॉलोऑन से बचने के लिए शाई होप को बड़ी पारी खेलनी होगी, साथ ही अन्य बल्लेबाजों को भी उपयोगी योगदान देना होगा।
भारत की ओर से रवींद्र जडेजा ने 3 और कुलदीप यादव ने 1 विकेट लिया है।
इससे पहले दिन की शुरुआत भारतीय टीम ने 2 विकेट पर 318 के स्कोर से की थी। यशस्वी जायसवाल पहले दिन के स्कोर 173 में सिर्फ 2 रन जोड़ सके। उन्होंने दोहरा शतक पूरा करने का मौका चूककर 175 पर रन आउट हो गए। शुभमन गिल ने अपना दसवां टेस्ट शतक लगाया और 129 रन बनाकर नाबाद रहे। 196 गेंदनीतिश कुमार रेड्डी ने 43 और ध्रुव जुरेल ने 44 रन बनाए। गिल ने जायसवाल के साथ तीसरे विकेट के लिए 74, रेड्डी के साथ चौथे विकेट के लिए 91 और जुरेल के साथ पांचवें विकेट के लिए 102 रन की साझेदारी की। जुरेल का विकेट गिरने पर गिल ने पारी की समाप्ति की घोषणा की। भारत ने 5 विकेट पर 518 रन बनाकर पारी घोषित की।
वेस्टइंडीज के लिए जोमेल वार्रिकन ने 3 और रोस्टन चेज ने 1 विकेट लिया।