26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या भारत वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 'क्लीन स्वीप' हासिल कर पाएगा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या भारत वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 'क्लीन स्वीप' हासिल कर पाएगा?

सारांश

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 121 रन का लक्ष्य रखा है। क्या टीम इंडिया इस गोल्डन चांस का फायदा उठाकर सीरीज में क्लीन स्वीप करेगी? जानिए मैच की सभी महत्वपूर्ण बातें और खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण।

मुख्य बातें

भारत को 121 रन का लक्ष्य मिला है।
वेस्टइंडीज की दूसरी पारी में 390 रन बने।
यशस्वी जायसवाल ने 175 रन बनाए।
कुलदीप यादव ने 5 विकेट लिए।
भारत सीरीज में क्लीन स्वीप के करीब।

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। वेस्टइंडीज ने भारत को दूसरे टेस्ट में जीतने के लिए केवल 121 रन का लक्ष्य दिया है। मुकाबले के चौथे दिन वेस्टइंडीज अपनी दूसरी पारी में 390 रन पर सिमट गई। इस तरह भारत को दो मुकाबलों की इस सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप का स्वर्णिम अवसर प्राप्त हुआ है।

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने अपनी पारी 518/5 के स्कोर पर घोषित की। यशस्वी जायसवाल ने 175 रन बनाए, जबकि कप्तान शुभमन गिल ने नाबाद 129 रन का योगदान दिया। इस पारी में जोमेल वारिकन को सर्वाधिक 3 विकेट मिले।

वेस्टइंडीज की पहली पारी में टीम केवल 248 रन पर ऑलआउट हो गई। एलिक एथनाज ने 41 रन बनाए, जबकि शाई होप ने 36 रन जोड़े। भारत ने पहली पारी के आधार पर 270 रन की विशाल बढ़त बनाई।

भारतीय गेंदबाज कुलदीप यादव ने इस पारी में 5 विकेट लिए, जबकि रवींद्र जडेजा ने 3 विकेट निकाले।

भारत ने वेस्टइंडीज को फॉलोऑन खेलने पर मजबूर किया। इस पारी में मेहमान टीम की शुरुआत निराशाजनक रही। टीम ने 35 के स्कोर तक अपने दो विकेट खो दिए।

इसके बाद सलामी बल्लेबाज जॉन कैंपबेल ने शाई होप के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 177 रन जोड़े। कैंपबेल ने 199 गेंदों में 12 चौके और 3 छक्के के साथ 115 रन बनाए।

कैंपबेल के पवेलियन लौटने के बाद, शाई होप ने कप्तान रोस्टन चेज के साथ चौथे विकेट के लिए 59 रन जोड़कर टीम को लीड दिलाई।

शाई होप ने इस पारी में 214 गेंदों का सामना किया, जिसमें 2 छक्के और 12 चौकों के साथ 103 रन बनाए। उनके अलावा, कप्तान रोस्टन चेज ने 40 रन का योगदान दिया। जस्टिन ग्रीव्स ने 50 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि जायडेन सील्स ने 32 रन जोड़े।

भारत की ओर से इस पारी में कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह ने 3-3 विकेट निकाले, जबकि मोहम्मद सिराज को 2 विकेट मिले।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि भारत के पास वेस्टइंडीज के खिलाफ इस टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप करने का एक शानदार मौका है। खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है और हमें उम्मीद है कि वे इसे अंतिम दिन में भी बनाए रखेंगे।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ कितने रन का लक्ष्य रखा है?
भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 121 रन का लक्ष्य रखा है।
भारत ने पहले टेस्ट में कैसा प्रदर्शन किया?
भारत ने पहले टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज को हराया।
इस टेस्ट सीरीज का वर्तमान स्कोर क्या है?
इस टेस्ट सीरीज का वर्तमान स्कोर 2-0 है, जिसमें भारत आगे है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले