10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या जॉन कैंपबेल और शाई होप ने वेस्टइंडीज को पारी की हार से बचाया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या जॉन कैंपबेल और शाई होप ने वेस्टइंडीज को पारी की हार से बचाया?

सारांश

वेस्टइंडीज की टीम ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन किया। जॉन कैंपबेल और शाई होप की पारियों ने उन्हें पारी की हार से बचाने में मदद की। क्या वे इस मैच में जीत हासिल कर पाएंगे? जानिए पूरी जानकारी।

मुख्य बातें

वेस्टइंडीज ने पारी की हार का संकट टाला।
जॉन कैंपबेल और शाई होप ने महत्वपूर्ण साझेदारी की।
भारत ने अपनी पहली पारी में 518 रन बनाए।
कुलदीप यादव ने 5 विकेट लिए।
टीम इंडिया अगले मैच में क्लीन स्वीप करने की कोशिश करेगी।

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। वेस्टइंडीज की टीम भारत के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में चल रहे दूसरे टेस्ट मैच में फॉलोऑन बचाने के लिए काफी करीब है। सोमवार को मुकाबले के चौथे दिन जॉन कैंपबेल और शाई होप की शानदार पारियों ने वेस्टइंडीज के लिए पारी की हार का खतरा टाल दिया है।

चौथे दिन पहले सेशन के खेल तक वेस्टइंडीज ने अपनी दूसरी पारी में 3 विकेट खोकर 252 रन बना लिए हैं। इस समय टीम इंडिया के पास महज 18 रन की लीड रह गई है। जॉन कैंपबेल ने शतकीय पारी खेली और पवेलियन लौट गए, जबकि शाई होप अपने तीसरे टेस्ट शतक के बेहद करीब हैं।

इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लेते हुए अपनी पहली पारी 518/5 के स्कोर पर घोषित की।

टीम इंडिया की ओर से सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 175 रन की पारी खेली, जबकि कप्तान शुभमन गिल ने नाबाद 129 रन बनाए। विपक्षी खेमे से जोमेल वारिकन ने सर्वाधिक तीन विकेट हासिल किए।

इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम अपनी पहली पारी में महज 248 रन पर सिमट गई। इस पारी में एलिक एथनाज ने सर्वाधिक 41 रन बनाए, जबकि शाई होप ने 36 रन की पारी खेली।

भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने 82 रन देकर 5 विकेट हासिल किए, जबकि रवींद्र जडेजा ने 3 विकेट लिए। इसके साथ ही भारत ने पहली पारी के आधार पर 270 रन की बढ़त हासिल की।

मेजबान टीम ने मेहमानों को फॉलोऑन दिया। वेस्टइंडीज ने इस पारी में भी खराब शुरुआत की। टीम ने टैगेनारिन चंद्रपॉल (10) और एलिक एथनाज (7) के रूप में महज 35 के स्कोर पर अपने दो विकेट गंवा दिए थे।

यहां से सलामी बल्लेबाज जॉन कैंपबेल ने शाई होप के साथ तीसरे विकेट के लिए 177 रन जोड़ते हुए टीम के ऊपर से पारी की हार का संकट टाल दिया

शाई होप ने 199 गेंदों में 12 चौकों और 3 छक्कों के साथ 115 रन बनाए। चौथे दिन के पहले सेशन तक शाई होप 92, जबकि कप्तान रोस्टन चेज 23 रन बनाकर नाबाद थे।

भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज, रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर ने 1-1 विकेट हासिल किए हैं।

टीम इंडिया ने दो मुकाबलों की सीरीज का पहला मैच पारी और 140 रन से अपने नाम किया था। ऐसे में भारत की निगाहें 2-0 से क्लीन स्वीप पर होंगी।

संपादकीय दृष्टिकोण

भारत की मजबूत बल्लेबाजी और गेंदबाजी के सामने उनका सामना करना आसान नहीं होगा। अभी भी मुकाबला जारी है और दर्शक इस रोमांचक खेल का आनंद ले रहे हैं।
RashtraPress
10 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भारत और वेस्टइंडीज के बीच मैच कहाँ चल रहा है?
यह मैच अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली में चल रहा है।
कौन से खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा रन बनाए?
भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल ने 175 रन बनाए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 10 महीने पहले
  2. 10 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले