क्या विहान मल्होत्रा के शतक से भारत ने जिम्बाब्वे को 353 रन का लक्ष्य दिया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या विहान मल्होत्रा के शतक से भारत ने जिम्बाब्वे को 353 रन का लक्ष्य दिया?

सारांश

भारतीय क्रिकेट टीम ने अंडर-19 विश्व कप में दमदार प्रदर्शन किया। विहान मल्होत्रा ने शानदार शतक बनाया, और जिम्बाब्वे को 353 रन का लक्ष्य दिया। जानिए इस मैच की पूरी कहानी और विहान की शानदार बैटिंग के बारे में।

मुख्य बातें

विहान मल्होत्रा का शानदार शतक भारतीय टीम ने 50 ओवर में 352 रन बनाए जिम्बाब्वे के गेंदबाजों का प्रदर्शन टीम की सामूहिक मेहनत का परिणाम अंडर-19 विश्व कप में भारत की स्थिति मजबूत

बुलावायो, 27 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। अंडर-19 विश्व कप के ग्रुप-2 के सुपर सिक्स मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विहान मल्होत्रा के शतक के सहारे जिम्बाब्वे को जीत के लिए 353 रन का लक्ष्य दिया है।

जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का चुनाव किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को सलामी बल्लेबाजों आरोन जॉर्ज और वैभव सूर्यवंशी ने एक मजबूत शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 44 रन जोड़े। आरोन ने 16 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हुए। वैभव सूर्यवंशी ने शानदार अर्धशतक लगाया, 30 गेंदों में 4 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 52 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान आयुष म्हात्रे और वेदांत त्रिवेदी भी जल्दी आउट हो गए, क्रमश: 21 और 15 रन बनाकर।

130 पर 4 विकेट गंवाने के बाद भारतीय टीम को विहान मल्होत्रा और विकेटकीपर बल्लेबाज अभिज्ञान कुंडू ने संभाला। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 113 रन की साझेदारी कर स्कोर को 243 तक पहुंचाया। इसी स्कोर पर अभिज्ञान 62 गेंदों पर 61 रन बनाकर आउट हुए।

विहान ने आगे बढ़ते हुए आरएस अंब्रीश (21) के साथ सातवें विकेट के लिए 52 और खिलान पटेल (30) के साथ आठवें विकेट के लिए 47 रन की साझेदारी की, जिससे स्कोर 350 तक पहुंच गया।

इस दौरान विहान ने अपना शतक पूरा किया और 107 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 109 रन बनाकर नाबाद लौटे।

भारतीय टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 352 रन बनाए।

जिम्बाब्वे की तरफ से तातेंडा चिमुगोरो सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 8 ओवर में 49 रन देकर 3 विकेट लिए। सिम्बाराशे मुडजेंगरेरे ने 10 ओवर में 51 रन देकर 2 विकेट लिए। पनाशे मजाई को भी 2 विकेट मिले, लेकिन उन्होंने 8 ओवर में 86 रन दिए। ध्रुव पटेल को 1 विकेट मिला।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह टीम के सामूहिक प्रयास का परिणाम भी है। भारत की युवा प्रतिभा को इस तरह के मंच पर प्रदर्शन करने का अवसर मिलता है, जो भविष्य में क्रिकेट के लिए सकारात्मक संकेत है।
RashtraPress
13 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

विहान मल्होत्रा ने कितने रन बनाए?
विहान मल्होत्रा ने 109 रन बनाए, जो उन्होंने 107 गेंदों पर 7 चौकों की मदद से हासिल किए।
भारत ने जिम्बाब्वे को कितना लक्ष्य दिया?
भारत ने जिम्बाब्वे को 353 रन का लक्ष्य दिया।
जिम्बाब्वे के गेंदबाजों ने कितने विकेट लिए?
जिम्बाब्वे के गेंदबाज तातेंडा चिमुगोरो ने 3 विकेट लिए।
भारत की पारी में सबसे बड़ा साझेदारी कौन सी थी?
विहान मल्होत्रा और अभिज्ञान कुंडू के बीच 113 रन की साझेदारी सबसे बड़ी थी।
मैच का स्थान क्या था?
यह मैच बुलावायो में खेला गया।
राष्ट्र प्रेस