26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या तीसरे वनडे में भारतीय टीम लड़खड़ाई, दक्षिण अफ्रीका 'ए' ने 73 रन से जीत दर्ज की?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या तीसरे वनडे में भारतीय टीम लड़खड़ाई, दक्षिण अफ्रीका 'ए' ने 73 रन से जीत दर्ज की?

सारांश

भारतीय टीम ने तीसरे वनडे में निराशाजनक प्रदर्शन किया, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने शानदार जीत हासिल की। जानिए इस मैच की प्रमुख बातें और खिलाड़ियों का प्रदर्शन।

मुख्य बातें

भारतीय टीम की बल्लेबाजी कमजोर रही।
दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया।
भारतीय गेंदबाजों ने 325 रन पर मैच को रोका।
ऋतुराज गायकवाड़ ने सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन किया।
सीरीज का परिणाम 2-1 रहा।

राजकोट, 19 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। भारत ए और दक्षिण अफ्रीका ए के बीच 3 वनडे मैचों की अनाधिकारिक टेस्ट सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच बुधवार को खेला गया। इस मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजी पूरी तरह से लड़खड़ा गई, जिसका लाभ उठाते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 73 रन से जीत हासिल की।

भारतीय कप्तान तिलक वर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। दक्षिण अफ्रीका ने सलामी बल्लेबाजों लुहान ड्रि प्रिटोरियस और रिवाल्डो मूनसामी की शतकीय पारियों की मदद से 6 विकेट पर 325 रन बनाए। प्रिटोरियस ने 98 गेंद पर 9 चौके और 6 छक्कों के साथ 123 रन बनाए, जबकि मूनसामी ने 130 गेंदों पर 2 छक्कों और 13 चौकों की मदद से 107 रन की पारी खेली। पहले विकेट के लिए दोनों के बीच 241 रन की साझेदारी 37.1 ओवर में हुई। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने वापसी करते हुए दक्षिण अफ्रीका को 6 विकेट पर 325 पर रोक दिया।

भारत की तरफ से खलील अहमद महंगे साबित हुए, उन्होंने 10 ओवर में 82 रन देकर 2 विकेट लिए। प्रसिद्ध कृष्णा और हर्षित राणा ने भी 2-2 विकेट लिए।

326 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़ और कप्तान तिलक वर्मा 57 के स्कोर तक पेवेलियन लौट गए। चौथे बल्लेबाज के रूप में रियान पराग भी 82 के स्कोर पर आउट हो गए। इसके बाद भारतीय टीम वापसी नहीं कर सकी और पूरी टीम 47.1 ओवर में 252 पर सिमट गई, जिससे उन्हें 73 रन से हार का सामना करना पड़ा।

नकबायोमजी पीटर ने 4, त्शेपो मोरेकी ने 3, ब्योर्न फोर्टुइन ने 2, और डेलानो पोटगीटर ने 1 विकेट लिया।

लुहान प्रीटोरियस को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। सीरीज में 210 रन बनाने वाले ऋतुराज गायकवाड़ को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।

शुरुआत के दो मैचों में जीत दर्ज कर भारतीय टीम ने सीरीज 2-1 से अपने नाम की।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि भारतीय टीम को अपने प्रदर्शन में सुधार की आवश्यकता है। इस मैच में उनकी बल्लेबाजी पूरी तरह से असफल रही और हमें उम्मीद है कि वे अगले मैचों में बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

दक्षिण अफ्रीका ने कितने रन से जीत हासिल की?
दक्षिण अफ्रीका ने 73 रन से जीत हासिल की।
कौन सा खिलाड़ी 'प्लेयर ऑफ द मैच' रहा?
'प्लेयर ऑफ द मैच' लुहान प्रीटोरियस रहे।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले