11 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या टेस्ट मैचों के बॉलिंग वर्कलोड का असर बुमराह और सिराज पर दिखने लगा है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या टेस्ट मैचों के बॉलिंग वर्कलोड का असर बुमराह और सिराज पर दिखने लगा है?

सारांश

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने बुमराह और सिराज की फिटनेस को लेकर चिंता जताई है। क्या टेस्ट मैचों का बॉलिंग वर्कलोड उनके प्रदर्शन को प्रभावित कर रहा है? आइए जानते हैं इस मैच के दौरान उनके प्रदर्शन पर पोंटिंग की राय।

मुख्य बातें

रिकी पोंटिंग ने बुमराह और सिराज की फिटनेस पर चिंता जताई।
टेस्ट मैचों का बॉलिंग वर्कलोड खिलाड़ियों पर असर डालता है।
बुमराह की गति में कमी आई है।
इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजी पर दबाव डाला।
टेस्ट क्रिकेट की चुनौतियां शारीरिक और मानसिक होती हैं।

मैनचेस्टर, 26 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने भारत और इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे चौथे टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज की फिटनेस को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि टेस्ट मैचों के बॉलिंग वर्कलोड ने उन पर असर डालना शुरू कर दिया है।

रिकी पोंटिंग ने स्काई स्पोर्ट्स के प्रसारण पर टेस्ट क्रिकेट की शारीरिक और मानसिक चुनौतियों पर जोर देते हुए कहा कि तीसरे दिन तक जसप्रीत बुमराह ने 28 और मोहम्मद सिराज ने 26 ओवर फेंके। सिराज को टखने की चोट के कारण कुछ समय मैदान से बाहर रहना पड़ा। पोंटिंग ने टेस्ट क्रिकेट को एक कठिन परीक्षा बताया, जो शारीरिक और मानसिक रूप से कठिन है। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों गेंदबाज भाग्यशाली थे कि उन्हें मैच से पहले 7-9 दिन का ब्रेक मिला, जिससे वे तरोताजा हो सके।

हालांकि, बुमराह और सिराज को लेकर हमेशा चिंताएं थीं, खासकर इस टेस्ट सीरीज में ज्यादा से ज्यादा मैच खेलकर जीत हासिल करने के संदर्भ में। मुझे लगता है कि यह सिराज का अब चौथा मैच है। इसलिए, इसमें कोई शक नहीं है कि वे अपना असर दिखाने लगे हैं।

पोंटिंग ने मैनचेस्टर में बुमराह द्वारा अपनी पूरी गति से गेंदबाजी नहीं करने पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा, "सच कहूं तो बुमराह इस मैच की शुरुआत से ही थोड़े फीके लग रहे थे। आप उनकी गति देखिए, पूरे मैच में उनकी औसत गति लगभग 82-83 मील प्रति घंटा रही, जो शायद उनकी सामान्य गति से तीन या चार, पांच मील कम है।"

उन्होंने इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाजों जैक क्रॉली और बेन डकेट को 166 रनों की साझेदारी के जरिए भारत को दबाव में रखने का श्रेय दिया। मुझे लगता है कि डकेट और क्रॉली ने शुरुआत से ही भारतीय गेंदबाजी आक्रमण पर काफी दबाव डाला। उन्हें वापसी करने का कोई रास्ता नहीं मिला।

पोंटिंग ने कहा कि हम जानते हैं कि इंग्लैंड इसी तरह अपना क्रिकेट खेलना चाहता है। पिछले तीन या चार सालों से वे इसी तरह अपना क्रिकेट खेल रहे हैं, और अब उन्हें इसका फायदा मिलने लगा है।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह महत्वपूर्ण है कि हम खिलाड़ियों की फिटनेस और प्रदर्शन पर ध्यान दें। बुमराह और सिराज जैसे प्रमुख गेंदबाजों का कार्यभार प्रबंधन करना आवश्यक है, ताकि वे अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर बने रहें। यह न केवल टीम के लिए, बल्कि भारतीय क्रिकेट के भविष्य के लिए भी महत्वपूर्ण है।
RashtraPress
11 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बुमराह और सिराज की फिटनेस के बारे में पोंटिंग ने क्या कहा?
पोंटिंग ने कहा कि टेस्ट मैचों के बॉलिंग वर्कलोड ने बुमराह और सिराज पर असर डालना शुरू कर दिया है, और उनकी फिटनेस को लेकर चिंता व्यक्त की।
क्या बुमराह की गति में कमी आई है?
हाँ, पोंटिंग ने बताया कि बुमराह की औसत गति लगभग 82-83 मील प्रति घंटा रही, जो उनकी सामान्य गति से कम है।
सिराज को किस वजह से मैदान से बाहर रहना पड़ा?
सिराज को टखने की चोट के कारण कुछ समय के लिए मैदान से बाहर रहना पड़ा।
इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजी पर कैसे दबाव डाला?
जैक क्रॉली और बेन डकेट ने 166 रनों की साझेदारी के जरिए भारतीय गेंदबाजी आक्रमण पर काफी दबाव डाला।
पोंटिंग ने टेस्ट क्रिकेट को कैसे बताया?
पोंटिंग ने टेस्ट क्रिकेट को एक कठिन परीक्षा बताया, जो शारीरिक और मानसिक रूप से चुनौतीपूर्ण है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 साल पहले
  2. 1 साल पहले
  3. 1 साल पहले
  4. 1 साल पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले