क्या बुमराह के पंजे ने इंग्लैंड को 465 पर समेट दिया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बुमराह के पंजे ने इंग्लैंड को 465 पर समेट दिया?

सारांश

लीड्स में बुमराह की शानदार गेंदबाजी ने भारत को इंग्लैंड पर छह रन की बढ़त दिलाई। क्या बुमराह का प्रदर्शन टेस्ट क्रिकेट में एक नया अध्याय लिख रहा है? जानें इस मुकाबले के महत्वपूर्ण पल और बुमराह की उपलब्धियों के बारे में।

मुख्य बातें

जसप्रीत बुमराह ने 83 रन देकर पांच विकेट लिए।
भारत ने इंग्लैंड को 465 रन पर समेटा।
भारतीय टीम को छह रन की बढ़त मिली।

लीड्स, 22 जून (राष्ट्र प्रेस)। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (83 रन पर पांच विकेट) की अद्भुत गेंदबाजी के दम पर भारत ने इंग्लैंड को पहले टेस्ट के तीसरे दिन रविवार को पहली पारी में 465 रन पर समेटकर छह रन की बढ़त हासिल की। भारत ने अपनी पहली पारी में 471 रन बनाए थे।

बुमराह ने 24.4 ओवर में 83 रन देकर पांच विकेट झटके। इस प्रदर्शन के साथ वे विदेशी धरती पर एक पारी में सबसे अधिक बार पांच विकेट लेने के मामले में कपिल देव की बराबरी पर पहुँच गए हैं। कपिल ने विदेशी मैदानों पर 12 बार पारी में पांच विकेट लिए हैं। प्रसिद्ध कृष्णा ने 20 ओवर में 128 रन देकर तीन विकेट और मोहम्मद सिराज ने 27 ओवर में 122 रन देकर दो विकेट लिए।

इंग्लैंड ने कल के तीन विकेट पर 209 रन से आगे खेलना शुरू किया और लंच तक अपना स्कोर 77 ओवर में 327/5 रन पहुंचा दिया। मेजबान टीम की पारी दूसरे सत्र में 465 रन पर समाप्त हुई। नौ विकेट गिर जाने के कारण चाय का सत्र आगे बढ़ाया गया। बुमराह ने आखिरी विकेट निकालकर इंग्लैंड की पारी समाप्त की।

हैरी ब्रूक 112 गेंदों में 11 चौकों और दो छक्कों की मदद से 99 रन बनाकर कृष्णा का शिकार बने। कृष्णा ने इससे पहले शतकधारी ओली पोप को भी सुबह के सत्र में आउट किया था, जिन्होंने 106 रन बनाए। विकेटकीपर जेमी स्मिथ 40 रन बनाकर कृष्णा का तीसरा शिकार बने। सिराज ने इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और ब्राइडन कार्स को आउट किया।

मोहम्मद सिराज की गेंद पर विकेट के पीछे कैच आउट होने से पहले बेन स्टोक्स 52 गेंदों पर 20 रन बनाकर खराब फॉर्म में नजर आए, जिससे इंग्लैंड के कप्तान ने हताशा में अपना बल्ला हवा में उछाल दिया। बुमराह ने क्रिस वोक्स और जोश टंग को बोल्ड कर इंग्लैंड की पारी को खत्म किया। वोक्स ने 38 और टंग ने 11 रन बनाए।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह कहना गलत नहीं होगा कि बुमराह की गेंदबाजी ने भारतीय क्रिकेट को एक नया आयाम दिया है। उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण ने न केवल उन्हें बल्कि पूरी टीम को प्रेरित किया है। हमें गर्व है कि हमारे खिलाड़ी ऐसे अद्भुत प्रदर्शन कर रहे हैं।
RashtraPress
13 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जसप्रीत बुमराह ने कितने विकेट लिए?
जसप्रीत बुमराह ने 83 रन देकर पांच विकेट लिए।
इंग्लैंड की पारी कितने रन पर समाप्त हुई?
इंग्लैंड की पारी 465 रन पर समाप्त हुई।
भारत की पहली पारी में कितने रन बने?
भारत ने अपनी पहली पारी में 471 रन बनाए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 घंटे पहले
  2. 7 घंटे पहले
  3. 7 घंटे पहले
  4. 7 घंटे पहले
  5. 8 घंटे पहले
  6. 8 घंटे पहले
  7. 9 घंटे पहले
  8. 9 घंटे पहले