2 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बुमराह के वर्कलोड में कोई बदलाव होगा? गौतम गंभीर ने अपनी राय दी

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बुमराह के वर्कलोड में कोई बदलाव होगा? गौतम गंभीर ने अपनी राय दी

सारांश

जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी पर चर्चा करते हुए गौतम गंभीर ने कहा है कि उनके वर्कलोड में कोई बदलाव नहीं होगा। बुमराह ने पहले टेस्ट में पांच विकेट लिए, लेकिन दूसरी पारी में कोई सफलता नहीं मिली। क्या यह टीम इंडिया की रणनीति का हिस्सा है?

मुख्य बातें

जसप्रीत बुमराह ने पहले टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया।
गौतम गंभीर ने बुमराह के वर्कलोड पर कोई बदला व नहीं होने की बात कही।
भारत ने पहले टेस्ट में पांच विकेट से हार का सामना किया।
बुमराह की दूसरी पारी में कोई सफलता नहीं मिली।
गौतम गंभीर ने गेंदबाजों के अनुभव को महत्वपूर्ण बताया।

लीड्स, 25 जून (राष्ट्र प्रेस)। हालाँकि टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन हेड कोच गौतम गंभीर ने स्पष्ट किया है कि सीरीज के शेष मैचों में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के कार्यभार में कोई बदलाव नहीं होगा।

सीरीज शुरू होने से पहले यह जानकारी आई थी कि जसप्रीत बुमराह पांच में से सिर्फ तीन टेस्ट ही खेलेंगे, क्योंकि उन्हें अपनी पीठ की समस्या को भी मैनेज करना है। बुमराह ने हेडिंग्ले में शानदार गेंदबाजी करते हुए पहली पारी में पांच विकेट चटकाए, लेकिन दूसरी पारी में इंग्लैंड को जीत से नहीं रोक सके। भारत को मुकाबला पांच विकेट से गंवाना पड़ा।

गौतम गंभीर ने कहा, "हम इसमें कोई बदलाव नहीं करेंगे। मुझे लगता है कि बुमराह के वर्कलोड को मैनेज करना हमारे लिए ज्यादा जरूरी है, क्योंकि आगे काफी क्रिकेट खेला जाना है। इस दौरे पर आने से पहले ही यह तय हो गया था कि वह तीन टेस्ट मैच खेलेंगे, लेकिन देखते हैं कि उनका शरीर कैसा रहता है। हमने फिलहाल तय नहीं किया है कि वह कौन से दो अन्य टेस्ट मैच खेलेंगे।"

पहली पारी में पांच विकेट चटकाने वाले बुमराह इंग्लैंड की दूसरी पारी में कोई विकेट नहीं निकाल सके थे। बेन डकेट और जैक क्रॉली, जिन्होंने चौथे दिन के अंत में एक मुश्किल दौर का सामना किया, उन्होंने जसप्रीत बुमराह-मोहम्मद सिराज के साथ शार्दुल ठाकुर और प्रसिद्ध कृष्णा के खिलाफ संयमित बल्लेबाजी की।

इंग्लैंड की दूसरी पारी में प्रसिद्ध कृष्णा और शार्दुल ठाकुर ने दो-दो विकेट झटके, जबकि रवींद्र जडेजा को एक सफलता हाथ लगी, लेकिन बुमराह-सिराज खाली हाथ रहे।

गौतम गंभीर ने आगे कहा, "पहले, हमारे पास 40 से अधिक टेस्ट मैचों के अनुभव वाले चार तेज गेंदबाज होते थे। यह वनडे या टी20 मैचों में इतना बड़ा प्रभाव नहीं डालता है, लेकिन जब आप टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड या दक्षिण अफ्रीका जाते हैं, तो अनुभव मायने रखता है। ये शुरुआती दिन हैं।"

उन्होंने कहा, "अगर हम हर टेस्ट के बाद अपने गेंदबाजों का मूल्यांकन करना शुरू कर देंगे, तो हम बॉलिंग अटैक कैसे विकसित करेंगे? बुमराह और सिराज के अलावा, हमारे पास उतना अनुभव नहीं है, लेकिन उनके पास गुणवत्ता है। यही वजह है कि वह इस ड्रेसिंग रूम में हैं। लेकिन हमें उनको सपोर्ट करते रहना होगा, क्योंकि यह सिर्फ एक टूर के बारे में नहीं है। यह एक फास्ट बॉलिंग अटैक बनाने के बारे में है, जो टेस्ट क्रिकेट में लंबे समय तक भारत की सेवा कर सकें।"

संपादकीय दृष्टिकोण

और हमें अपने गेंदबाजों की क्षमता का सही उपयोग करना चाहिए।
RashtraPress
2 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जसप्रीत बुमराह ने पहले टेस्ट में कितने विकेट लिए?
जसप्रीत बुमराह ने पहले टेस्ट की पहली पारी में पांच विकेट लिए।
गौतम गंभीर ने बुमराह के वर्कलोड के बारे में क्या कहा?
गौतम गंभीर ने कहा कि बुमराह के वर्कलोड में कोई बदलाव नहीं होगा।
भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में क्या परिणाम पाया?
भारत को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा।
बुमराह की दूसरी पारी में गेंदबाजी का क्या प्रदर्शन रहा?
बुमराह दूसरी पारी में कोई विकेट नहीं ले सके।
गौतम गंभीर ने गेंदबाजों के अनुभव पर क्या कहा?
गौतम गंभीर ने कहा कि अनुभव टेस्ट क्रिकेट में महत्वपूर्ण होता है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 11 महीने पहले
  2. 11 महीने पहले
  3. 11 महीने पहले
  4. 11 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले