चेन्नई में नई शुरुआत करेंगे, हार से निराश नहीं: अक्षर पटेल

Click to start listening
चेन्नई में नई शुरुआत करेंगे, हार से निराश नहीं: अक्षर पटेल

सारांश

दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में हार का सामना किया। कप्तान अक्षर पटेल ने खिलाड़ियों को सकारात्मक रहने की सलाह दी। जानिए पूरी खबर और डीसी की अगली चुनौती।

Key Takeaways

  • दिल्ली कैपिटल्स की हार ने खिलाड़ियों को निराश किया।
  • अक्षर पटेल ने सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने की सलाह दी।
  • डीसी की अगली चुनौती चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ होगी।
  • गुजरात टाइटंस की यह पहली जीत थी।
  • मिलर की पारी ने मैच को रोमांचक बना दिया।

नई दिल्ली, 9 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को अपने घरेलू मैदान अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार को गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ एक रोमांचक मुकाबले में केवल 1 रन से हार का सामना करना पड़ा। निश्चित जीत को हाथ से निकलते देख डीसी के खिलाड़ी बेहद निराश दिखाई दिए। कप्तान अक्षर पटेल ने इन निराश खिलाड़ियों को सकारात्मक रहने की सलाह दी।

अक्षर पटेल ने कहा, "सीजन की शुरुआत में, मैंने कहा था कि हमें अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना है और किसी भी स्थिति में शांत रहना है। हम सभी दुखी हैं, लेकिन कोई बात नहीं, हम मुस्कुरा सकते हैं। यह एक लंबा टूर्नामेंट है। मुझे लगता है कि अगर मिलर ने वे छक्के नहीं मारे होते, तो हम मुकाबले में नहीं होते। हम चेन्नई जाएंगे और एक नई शुरुआत करेंगे।"

जीटी की यह जीत इस सीजन में उनकी पहली थी, जबकि डीसी को इस सीजन में पहली हार का सामना करना पड़ा। जीटी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 210 रन बनाए। डीसी ने लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार खेल दिखाया। अंतिम ओवर में डीसी को जीत के लिए 13 रन की आवश्यकता थी। गेंद प्रसिद्ध कृष्णा के हाथ में थी। पहली गेंद पर विप्राज निगम ने चौका मारकर मैच की रोमांचकता बढ़ा दी। दूसरी गेंद पर वह आउट हो गए। तीसरी गेंद पर कुलदीप यादव ने सिंगल लेकर स्ट्राइक डेविड मिलर को दे दी।

डीसी को अंतिम 3 गेंदों पर जीत के लिए 8 रन बनाने थे। मिलर ने ओवर की चौथी गेंद पर छक्का मारा। आखिरी 2 गेंदों पर जीत के लिए डीसी को 2 रन चाहिए थे। मिलर ने सिंगल नहीं लिया और यहीं गलती कर गए। अंतिम गेंद मिलर के बल्ले पर नहीं आई और सिंगल लेने की कोशिश में कुलदीप यादव रन आउट हो गए। कुलदीप को विकेटकीपर जोस बटलर ने आउट किया। इस प्रकार दिल्ली के हाथ से जीत फिसल गई। मिलर ने 20 गेंदों पर 41 रन बनाए और निराश लौटे।

डीसी का अगला मुकाबला 11 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ होगा।

Point of View

लेकिन कप्तान अक्षर पटेल के सकारात्मक दृष्टिकोण ने खिलाड़ियों को नई ऊर्जा दी है। अगले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जीत के लिए उन्हें रणनीति में सुधार करने की आवश्यकता होगी।
NationPress
13/04/2026

Frequently Asked Questions

दिल्ली कैपिटल्स को किस टीम ने हराया?
दिल्ली कैपिटल्स को गुजरात टाइटंस ने 1 रन से हराया।
अक्षर पटेल ने खिलाड़ियों को क्या सलाह दी?
अक्षर पटेल ने खिलाड़ियों को सकारात्मक रहने और अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की सलाह दी।
दिल्ली कैपिटल्स का अगला मुकाबला कब है?
दिल्ली कैपिटल्स का अगला मुकाबला 11 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ होगा।
गुजरात टाइटंस ने कितने रन बनाए?
गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 210 रन बनाए।
मिलर ने कितने रन बनाए?
डेविड मिलर ने 20 गेंदों पर 41 रन बनाए।
Nation Press