2 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

चेन्नई सुपर किंग्स की हार पर ऋतुराज का बयान: 'बल्लेबाजी में सुधार की जरूरत थी'

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
चेन्नई सुपर किंग्स की हार पर ऋतुराज का बयान: 'बल्लेबाजी में सुधार की जरूरत थी'

सारांश

गुवाहाटी में आईपीएल 2026 के तीसरे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने बल्लेबाजों की विफलता पर दुख व्यक्त किया है।

मुख्य बातें

चेन्नई सुपर किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।
कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर चिंता जताई।
जेमी ओवरटन ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 43 रन बनाए।
अगला मैच 3 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेला जाएगा।

गुवाहाटी, 31 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। आईपीएल 2026 के तीसरे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने स्वीकार किया कि बल्लेबाजों के कमजोर प्रदर्शन के कारण उनकी टीम को यह हार झेलनी पड़ी। उन्होंने कहा, "हम बल्लेबाजी में और बेहतर कर सकते थे।"

मैच के बाद ऋतुराज ने कहा, "मुझे लगा कि शुरुआत में हालात काफी चुनौतीपूर्ण थे, विशेषकर आर्चर और बर्गर की गेंदबाजी का सामना करते समय। उन्होंने बेहतरीन लेंथ पर गेंदबाजी की। पिच पर स्पिन गेंदबाजों को भी मदद मिल रही थी। हां, हम बल्लेबाजी में और अधिक सुधार कर सकते थे। अगर हम कुछ कौशल दिखाते, तो शायद हम 150 से 160 रनों तक पहुंच सकते थे। हालांकि, आजकल यह कहना मुश्किल है कि अच्छा स्कोर क्या होगा। ऐसे में आपको बस रन बनाने होते हैं। मुझे लगता है कि यह उन दिनों में से एक था जब विकेट थोड़ा कठिन था। लेकिन मैं बिल्कुल भी निराश नहीं हूं।"

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजों का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। संजू सैमसन 7 गेंदों पर केवल 6 रन बनाकर आउट हुए, जबकि कप्तान ऋतुराज भी 6 रन बनाकर जोफ्रा आर्चर की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए। आयुष म्हात्रे बिना खाता खोले पवेलियन लौटे, और मैथ्यू शॉर्ट ने 2 रन ही बनाए। सरफराज खान ने 12 गेंदों में 17 रन बनाकर जडेजा का शिकार बने। युवा बल्लेबाज कार्तिक शर्मा ने 18 रन बनाए। शिवम दुबे ने भी बल्ले से कुछ खास नहीं किया और 6 रन बनाकर आउट हुए। जेमी ओवरटन ने टीम की ओर से 36 गेंदों में सर्वाधिक 43 रन बनाए, जिससे चेन्नई ने 100 रनों का आंकड़ा पार किया।

ओवरटन ने अपनी पारी में 2 चौके और 2 छक्के लगाए। चेन्नई के आठ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार करने में नाकाम रहे। टीम के गेंदबाज भी लय में नहीं दिखे। मैट हेनरी ने 3 ओवर में 40 रन दिए, जबकि नूर अहमद ने 2 ओवर में बिना कोई विकेट लिए 24 रन खर्च किए। हालांकि, अंशुल कंबोज ने अच्छी लय में गेंदबाजी की और 3 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट निकाले। आईपीएल 2026 में, चेन्नई अपना अगला मुकाबला 3 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलेगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

चेन्नई सुपर किंग्स ने किस टीम के खिलाफ मैच खेला?
चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच खेला।
ऋतुराज गायकवाड़ ने बल्लेबाजी के बारे में क्या कहा?
ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा कि हम बल्लेबाजी में बेहतर कर सकते थे।
चेन्नई के बल्लेबाजों का प्रदर्शन कैसा रहा?
चेन्नई के बल्लेबाजों का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा।
जेमी ओवरटन ने कितने रन बनाए?
जेमी ओवरटन ने 36 गेंदों पर 43 रन बनाए।
चेन्नई का अगला मुकाबला कब है?
चेन्नई का अगला मुकाबला 3 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 2 महीने पहले
  6. 2 महीने पहले
  7. 2 महीने पहले
  8. 2 महीने पहले