3 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

आईपीएल 2026: ऋतुराज गायकवाड़ की फॉर्म बनी सीएसके के लिए चिंता का विषय

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आईपीएल 2026: ऋतुराज गायकवाड़ की फॉर्म बनी सीएसके के लिए चिंता का विषय

सारांश

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की लगातार खराब फॉर्म एक गंभीर चिंता बन गई है। इस सीजन में उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा है, जिससे टीम को बड़ा नुकसान हो रहा है। जानिए इस स्थिति में सीएसके का क्या होगा।

मुख्य बातें

ऋतुराज गायकवाड़ की फॉर्म निराशाजनक है।
सीएसके ने इस सीजन में केवल एक जीत दर्ज की है।
सलामी जोड़ी का प्रदर्शन भी बेहद खराब है।
जेमी ओवरटन ने पिछले मैच में उत्कृष्ट गेंदबाजी की।
सीएसके को अगले मैचों में सुधार की आवश्यकता है।

चेन्नई, 14 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। आईपीएल 2026 के 22वें मुकाबले में मंगलवार को एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से हुआ। सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की खराब फॉर्म इस मैच में भी बनी रही। ऋतुराज ने 6 गेंदों का सामना करने के बाद केवल 7 रन बनाकर आउट हो गए।

आईपीएल 2026 में ऋतुराज का लगातार खराब प्रदर्शन अब सीएसके के लिए एक गंभीर चिंता बन गया है। इस सीजन में उन्होंने 5 पारियों में केवल 12.6 का औसत निकाला है, और 5 मैचों में महज 63 रन बनाए हैं, जिनका स्ट्राइक रेट 105 रहा है।

ऋतुराज इस सीजन में एक बार भी 30 रनों का आंकड़ा पार नहीं कर सके हैं। 5 मुकाबलों के बाद उनका सर्वोच्च स्कोर 28 रन रहा है।

ऋतुराज की फॉर्म के साथ-साथ सीएसके की सलामी जोड़ी भी एक बड़ा सिरदर्द बन गई है। इस सीजन में संजू सैमसन और ऋतुराज की जोड़ी केवल एक मैच में ही 50 रनों का आंकड़ा पार कर सकी है। संजू और ऋतुराज की सलामी जोड़ी ने 5 पारियों में 24.8 की औसत से सिर्फ 124 रन बनाए हैं।

आईपीएल 2026 में सीएसके की सलामी जोड़ी का बल्लेबाजी औसत सबसे खराब रहा है। उनकी इस फ्लॉप शो ने सीएसके को काफी नुकसान पहुँचाया है।

चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन आईपीएल 2026 में अब तक निराशाजनक रहा है। इस सीजन में खेले गए 4 मुकाबलों में से सीएसके केवल एक में जीत हासिल कर सकी है, जबकि 3 मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि, पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ सीएसके ने इस सीजन की पहली जीत दर्ज की थी।

ऋतुराज की कप्तानी में टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके ने 20 ओवर में 2 विकेट गंवाकर 212 रन बनाए थे, जिसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम 189 रन बनाकर आउट हो गई थी। आईपीएल 2026 में डीसी के खिलाफ पहली बार सीएसके के गेंदबाजी अटैक ने अच्छी लय में प्रदर्शन किया। जेमी ओवरटन ने केवल 18 रन देकर 4 विकेट हासिल किए।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ऋतुराज गायकवाड़ की फॉर्म क्यों चिंता का विषय है?
उनका निरंतर खराब प्रदर्शन सीएसके के लिए समस्या बन गया है, जिससे टीम की जीत की संभावनाएं घट रही हैं.
सीएसके का प्रदर्शन आईपीएल 2026 में कैसा रहा है?
सीएसके ने 4 मुकाबलों में से केवल 1 में जीत हासिल की है.
ऋतुराज का सर्वोच्च स्कोर क्या है?
ऋतुराज का इस सीजन में सर्वोच्च स्कोर 28 रन रहा है.
सीएसके की सलामी जोड़ी का प्रदर्शन कैसा है?
सीएसके की सलामी जोड़ी ने 5 पारियों में केवल 124 रन बनाए हैं.
पिछले मैच में सीएसके ने किस टीम को हराया?
सीएसके ने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया.
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले