आईपीएल 2026 में चेन्नई का ओपनिंग बल्लेबाज कौन होगा? कप्तान ऋतुराज ने किया खुलासा

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आईपीएल 2026 में चेन्नई का ओपनिंग बल्लेबाज कौन होगा? कप्तान ऋतुराज ने किया खुलासा

सारांश

आईपीएल 2026 का इंतजार खत्म होने वाला है और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने ओपनिंग बल्लेबाजों के नाम का खुलासा किया है। जानिए कौन से खिलाड़ी पारी की शुरुआत करेंगे और क्या है संजू सैमसन का हालिया प्रदर्शन!

मुख्य बातें

ऋतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन आईपीएल 2026 में ओपनिंग करेंगे।
संजू सैमसन की हालिया फॉर्म शानदार रही है।
चेन्नई का पिछला सीजन निराशाजनक था।
आईपीएल 2026 में एमएस धोनी का अंतिम सीजन हो सकता है।
चेन्नई ने युवा खिलाड़ियों पर दांव लगाया है।

नई दिल्ली, 26 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है। पिछले साल सबसे निचले स्थान पर रहने वाली चेन्नई सुपरकिंग्स इस बार बेहतर प्रदर्शन की योजना बना रही है। टीम के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने उन दो बल्लेबाजों के नाम साझा किए हैं, जो आगामी सीजन में पारी की शुरुआत करते नजर आएंगे।

ऋतुराज से स्टार स्पोर्ट्स के शो में जब पूछा गया कि आईपीएल 2026 में चेन्नई के ओपनिंग बल्लेबाज कौन होंगे, तो उन्होंने बताया कि वह और संजू सैमसन इस सीजन पारी का आगाज करेंगे। इसके अलावा, आयुष म्हात्रे नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते दिख सकते हैं। संजू सैमसन को चेन्नई ने राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड करके अपनी टीम में शामिल किया है।

संजू सैमसन की हालिया फॉर्म शानदार रही है। हाल ही में समाप्त हुए टी-20 विश्व कप 2026 में संजू प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने थे। उन्होंने मात्र पांच मैचों में 199 के स्ट्राइक रेट से 321 रन बनाए थे। सेमीफाइनल और फाइनल दोनों में उन्होंने अद्भुत प्रदर्शन किया था। चेन्नई इस बार भी संजू से ऐसे ही धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद कर रही है।

ऋतुराज गायकवाड़ आईपीएल 2025 में सिर्फ पांच मैचों में खेल सके थे, क्योंकि उन्हें चोट के कारण बाहर होना पड़ा था। इन पांच मैचों में उन्होंने 150 के स्ट्राइक रेट से 122 रन बनाए थे। माना जा रहा है कि आईपीएल 2026 एमएस धोनी का आखिरी सीजन हो सकता है, इसलिए ऋतुराज की कप्तानी पर सभी की नजरें रहेंगी।

आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपरकिंग्स का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। टीम ने 14 में से केवल 4 मैच जीते थे, जबकि 10 में हार का सामना करना पड़ा। इस बार चेन्नई ने कई युवा खिलाड़ियों पर दांव खेला है। ऑक्शन में, चेन्नई ने प्रशांत वीर को 14.2 करोड़ रुपये में खरीदा है और कार्तिक शर्मा के लिए भी इतनी ही राशि खर्च की गई है।

संपादकीय दृष्टिकोण

जिसमें चेन्नई सुपरकिंग्स कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ द्वारा ओपनिंग बल्लेबाजों के चयन के बारे में दी गई है। संजू सैमसन के शानदार फॉर्म के बावजूद, टीम का पिछला प्रदर्शन चिंताजनक रहा है।
RashtraPress
13 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

चेन्नई सुपरकिंग्स के ओपनिंग बल्लेबाज कौन हैं?
इस सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स के ओपनिंग बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन होंगे।
संजू सैमसन का हालिया फॉर्म कैसा रहा है?
संजू सैमसन ने हाल ही में टी-20 विश्व कप 2026 में शानदार प्रदर्शन किया था और उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था।
आईपीएल 2025 में चेन्नई का प्रदर्शन कैसा था?
आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपरकिंग्स ने 14 में से केवल 4 मैच जीते थे, जो बेहद निराशाजनक था।
क्या आईपीएल 2026 एमएस धोनी का आखिरी सीजन हो सकता है?
हां, माना जा रहा है कि आईपीएल 2026 एमएस धोनी का अंतिम सीजन हो सकता है।
चेन्नई ने ऑक्शन में किन खिलाड़ियों को खरीदा?
चेन्नई ने प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा को 14.2 करोड़ रुपये में खरीदा है।
राष्ट्र प्रेस