13 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

गायकवाड़ का बयान: कोहली का कैच पकड़ा होता तो मैच का परिणाम अलग हो सकता था

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
गायकवाड़ का बयान: कोहली का कैच पकड़ा होता तो मैच का परिणाम अलग हो सकता था

सारांश

चेन्नई सुपर किंग्स को लगातार तीसरी बार हार का सामना करना पड़ा है। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा कि अगर टीम ने विराट कोहली का कैच लिया होता, तो मैच का रुख अलग हो सकता था। जानें पूरी कहानी इस लेख में।

मुख्य बातें

सीएसके ने फील्डिंग में मौके गंवाए।
गायकवाड़ का कोहली के कैच पर बयान महत्वपूर्ण है।
आरसीबी की बल्लेबाजी ने मैच में दबदबा बनाया।
टिम डेविड का बेहतरीन फिनिशर प्रदर्शन।
टीम का माहौल सकारात्मक है।

बेंगलुरु, 5 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा है। रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने इस टीम के खिलाफ 43 रन से जीत दर्ज की। सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ का मानना है कि यदि टीम ने विराट कोहली का शुरुआती कैच ले लिया होता, तो शायद मैच का रुख उनके पक्ष में होता।

रविवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 3 विकेट खोकर 250 रन बनाए। इसके जवाब में सीएसके 19.4 ओवरों में सिर्फ 207 रन पर ही सिमट गई।

तीसरी हार के बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो मैं खुद भी हैरान था। सरफराज, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन और कुछ हद तक शिवम दुबे ने शानदार लड़ाई लड़ी। मैं टॉप ऑर्डर में और बेहतर योगदान दे सकता था, शायद हम लक्ष्य हासिल कर लेते।

विराट कोहली ने 18 गेंदों में 28 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने फिल सॉल्ट के साथ 37 रन जोड़े। इस दौरान सीएसके ने उनका कैच भी छोड़ा। खलील अहमद पारी का तीसरा ओवर डालने आए। तीसरी गेंद पर कोहली ने बड़ा प्रहार किया, लेकिन गेंद ऊंची उठ गई। शिवम दुबे मिड ऑन पर खड़े थे और यह आसान कैच उन्होंने नहीं लपका।

फील्डिंग में अवसर गंवाने पर गायकवाड़ ने कहा, "अगर हमने विराट कोहली का शुरुआती कैच ले लिया होता, तो शायद मैच का रुख हमारे पक्ष में हो सकता था। 13-14वें ओवर तक मैच हमारे हाथ में था, वहीं से मोमेंटम बदल गया।"

दूसरी ओर, आरसीबी के विजेता कप्तान रजत पाटीदार ने कहा, "मैच जीतकर बहुत अच्छा लग रहा है। यदि आप अच्छी क्रिकेट खेलते हैं तो टीम में एक अलग संतोष मिलता है। शुरुआत में गेंद थोड़ी रुककर आ रही थी, लेकिन जिस तरह फिल सॉल्ट और विराट कोहली ने पारी खेली, वह शानदार था। उसके बाद टीम ने जिस तरह खेल का रुख बदला, मैंने डगआउट और नॉन-स्ट्राइकर एंड से छक्कों का भरपूर आनंद लिया।"

उन्होंने कहा, "मेरा माइंडसेट बिल्कुल स्पष्ट था, जब तक मैं क्रीज पर हूं, मैं गेंदबाज पर दबाव बनाने की कोशिश करता हूं। मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि टीम का पूरा सपोर्ट मिला, इसलिए मैं खुलकर खेल सका। फिलहाल टीम का माहौल शानदार है, सभी खिलाड़ी अच्छे माइंडसेट में हैं और अगला मैच खेलने के लिए उत्साहित हैं।"

25 गेंदों पर 70 रन की नाबाद पारी खेलने वाले टिम डेविड की तारीफ में कप्तान ने कहा, "वह एक विशेषज्ञ हैं और मेरे हिसाब से दुनिया के बेहतरीन फिनिशर्स में से एक हैं। उन्होंने पिछले साल भी शानदार प्रदर्शन किया था। वह बहुत कंसिस्टेंट हैं और गेम को खत्म करने की उनकी क्षमता बेहतरीन है, मैंने जितने भी फिनिशर्स देखे हैं, उनमें वह टॉप में आते हैं।"

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सीएसके को लगातार हार का सामना क्यों करना पड़ा?
सीएसके ने अपनी फील्डिंग में कई मौकों को गंवाया, जिससे मैच का रुख उनके अनुकूल नहीं रहा।
गायकवाड़ ने कोहली के कैच के बारे में क्या कहा?
गायकवाड़ ने कहा कि अगर विराट का कैच लिया होता, तो मैच का परिणाम अलग हो सकता था।
आरसीबी ने कितने रन बनाए?
आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 250 रन बनाए।
टिम डेविड का प्रदर्शन कैसा रहा?
टिम डेविड ने 25 गेंदों पर 70 रन की नाबाद पारी खेली।
गायकवाड़ ने अपनी टीम के प्रदर्शन पर क्या कहा?
गायकवाड़ ने कहा कि टीम में कुछ खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन टॉप ऑर्डर को बेहतर करने की आवश्यकता है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 2 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले