10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या पाकिस्तान सीरीज में दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजी ने सबको प्रभावित किया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या पाकिस्तान सीरीज में दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजी ने सबको प्रभावित किया?

सारांश

दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम की बल्लेबाजी कोच बाकिर अब्राहम्स ने टीम के प्रदर्शन की सराहना की है। पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज में उनकी बल्लेबाजी ने सबका ध्यान आकर्षित किया है। जानें इस सीरीज के पहले और आखिरी मैच के बारे में।

मुख्य बातें

दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन में उत्कृष्टता दिखाई है।
कोच बाकिर अब्राहम्स ने टीम की मेहनत की सराहना की है।
टीम का समर्पण और मानसिक अनुशासन उनकी सफलता का मुख्य कारण है।
महिला वनडे क्रिकेट में बड़े बदलाव आ रहे हैं।
भारतीय और ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम के बीच की प्रतिस्पर्धा भी महत्वपूर्ण है।

लाहौर, 21 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम के बल्लेबाजी कोच बाकिर अब्राहम्स ने टीम के बल्लेबाजी के तरीके और मानसिक अनुशासन की सराहना की है। दक्षिण अफ्रीकी टीम सोमवार को गद्दाफी स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज जीतने के लिए मैदान में उतरेगी।

तीन मैचों की वनडे सीरीज में दक्षिण अफ्रीका 0-2 से आगे है। पाकिस्तान के खिलाफ पहला वनडे दक्षिण अफ्रीका ने आठ विकेट से जबकि दूसरा वनडे डकवर्थ लुईस नियम के तहत 25 रनों से जीता था। दक्षिण अफ्रीका की जीत में बल्लेबाजों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। ताजमिन ब्रिट्स ने 2 जबकि लौरा वोल्वार्ड्ट और मारिजेन कैप ने 1-1 शतक लगाया है।

सीरीज के आखिरी मैच से पहले बाकिर अब्राहम्स ने कहा, "आप सभी बल्लेबाजों का जो भी प्रदर्शन देख रहे हैं, वह उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण का नतीजा है, जो उन्होंने अपने खेल और कौशल में लगाया है। उनके प्रदर्शन और टीम को मैच जीतने के लिए मजबूत स्थिति में लाने के मामले में यह सिलसिला लंबे समय तक जारी रहना चाहिए।"

उन्होंने कहा, "हमारे बल्लेबाजी क्रम में कई अच्छे बल्लेबाज हैं, जो खास प्रदर्शन कर सकते हैं। हमें पूरा विश्वास है कि हम चाहे किसी भी तरह का बल्लेबाजी क्रम उतारें, पिछले 15 महीनों में उन्होंने जो कौशल विकसित किए हैं, वे हमारे लिए फायदेमंद साबित होंगे।"

महिला वनडे क्रिकेट बदल रहा है। भारत और ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के बीच शनिवार को खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलिया के दिए 413 के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 369 रन बना दिए। यह बड़े बदलाव का संकेत है।

इस पर बाकिर अब्राहम्स ने कहा, "हमारी तरफ से बल्लेबाजी के नजरिए से हम अपनी क्षमता का पूरा इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे हैं। हम बल्लेबाजी के मामले में भी मानकों का नेतृत्व करने और महिला क्रिकेट को आकार देने की कोशिश कर रहे हैं। मुझे लगता है कि भारत-ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम का शनिवार वाला मैच महिला क्रिकेट के लिए अच्छा है।"

संपादकीय दृष्टिकोण

मैं मानता हूं कि दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम ने अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण से यह साबित किया है कि वे विश्व क्रिकेट में अपनी जगह बनाने के लिए तत्पर हैं। यह सीरीज उनकी क्षमता को उजागर करती है और हमें गर्व महसूस कराती है।
RashtraPress
10 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ कितने मैच खेले हैं?
दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ तीन वनडे मैच खेले हैं, जिनमें से वे 0-2 से आगे हैं।
बाकिर अब्राहम्स ने किस चीज की सराहना की है?
बाकिर अब्राहम्स ने टीम की बल्लेबाजी के तरीके और मानसिक अनुशासन की सराहना की है।
दक्षिण अफ्रीका की जीत में किसका योगदान रहा है?
दक्षिण अफ्रीका की जीत में बल्लेबाजों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, जिसमें ताजमिन ब्रिट्स, लौरा वोल्वार्ड्ट और मारिजेन कैप शामिल हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 9 महीने पहले
  2. 9 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले