10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या पाकिस्तान ने महिला विश्व कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या पाकिस्तान ने महिला विश्व कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी?

सारांश

कोलंबो में महिला विश्व कप 2025 का रोमांचक मुकाबला जारी है, जहाँ पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। साउथ अफ्रीका ने टीम में एक बदलाव किया है, और दोनों टीमों के लिए यह मैच महत्वपूर्ण है।

मुख्य बातें

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया।
साउथ अफ्रीका ने टीम में एक बदलाव किया है।
पाकिस्तान को अपनी पहली जीत की तलाश है।
साउथ अफ्रीका ने पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
इन दोनों टीमों के बीच 31 वनडे मैच खेले जा चुके हैं।

कोलंबो, 21 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। पाकिस्तान ने महिला विश्व कप 2025 के 22वें मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया है। आर प्रेमदासा स्टेडियम में चल रहे इस मुकाबले में साउथ अफ्रीकी टीम ने एक बदलाव किया है।

साउथ अफ्रीका ने मसबत क्लास के स्थान पर अयाबांगा खाका को टीम में शामिल किया है। दूसरी तरफ, पाकिस्तानी टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया।

पाकिस्तानी टीम इस विश्व कप में अपनी पहली जीत की तलाश कर रही है। वर्तमान में पाकिस्तान प्वाइंट्स टेबल में आठवें पायदान पर है।

यह टीम अपने पहले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ 7 विकेट से हार गई थी, इसके बाद भारत के खिलाफ उसे 88 रन से शिकस्त का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान ने अपने तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 107 रन से हार झेली। इसके बाद बारिश के कारण इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले बेनतीजा रहे।

वहीं, साउथ अफ्रीका ने 5 में से चार मुकाबले जीतकर तीसरे स्थान पर कब्जा किया है और सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया है। इस टीम ने इंग्लैंड के हाथों 10 विकेट से हारने के बाद न्यूजीलैंड, भारत, बांग्लादेश और श्रीलंका के खिलाफ लगातार चार जीत दर्ज की।

पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक कुल 31 वनडे मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें साउथ अफ्रीका का पलड़ा भारी रहा है। साउथ अफ्रीकी टीम 23 मैच जीत चुकी है, जबकि पाकिस्तान ने केवल 6 मैच जीते हैं। इस दौरान एक मैच टाई और एक मैच बेनतीजा रहा है।

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), ताजमिन ब्रित्स, सुने लुस, एनेरी डर्कसेन, मारिजैन कप्प, काराबो मेसो (विकेटकीपर), क्लो ट्रायॉन, नादिन डी क्लार्क, नोंदुमिसो शांगसे, अयाबांगा खाका और नॉनकुलुलेको म्लाबा।

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: मुनीबा अली, उमाइमा सोहेल, सिदरा अमीन, आलिया रियाज, नतालिया परवेज, फातिमा सना (कप्तान), सिदरा नवाज (विकेटकीपर), रमीन शमीम, डायना बेग, नाशरा संधू और सादिया इकबाल।

संपादकीय दृष्टिकोण

जबकि साउथ अफ्रीका ने पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इस प्रकार के मैच देश की क्रिकेट संस्कृति में महत्त्व रखते हैं।
RashtraPress
10 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ कौन सा फैसला लिया?
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है।
साउथ अफ्रीकी टीम में क्या बदलाव हुआ है?
साउथ अफ्रीका ने मसबत क्लास की जगह अयाबांगा खाका को टीम में शामिल किया है।
पाकिस्तान की वर्तमान स्थिति क्या है?
पाकिस्तान वर्तमान में प्वाइंट्स टेबल में आठवें पायदान पर है।
साउथ अफ्रीका की स्थिति क्या है?
साउथ अफ्रीका ने 5 में से चार मुकाबले जीतकर तीसरे स्थान पर कब्जा किया है।
पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच कितने वनडे मैच हुए हैं?
इन दोनों टीमों के बीच कुल 31 वनडे मैच खेले गए हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 9 महीने पहले
  2. 9 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले