12 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या महिला विश्व कप में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या महिला विश्व कप में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया?

सारांश

महिला विश्व कप 2025 में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का निर्णय लिया। दोनों टीमों में एक-एक बदलाव हुआ है। भारत की उम्मीदें अब भी मजबूत हैं।

मुख्य बातें

महिला विश्व कप 2025 का रोमांच पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का निर्णय लिया टीम इंडिया में एक बदलाव पिच की स्थिति बल्लेबाजी के लिए अनुकूल बारिश का खतरा मंडरा रहा है

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। महिला विश्व कप 2025 में पाकिस्तान ने आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का निर्णय लिया है। दोनों टीमें इस मैच में एक-एक बदलाव के साथ मैदान में उतरी हैं।

भारतीय टीम में एक बदलाव किया गया है। अमनजोत इस मुकाबले में नहीं खेल रही हैं, उनके स्थान पर रेणुका सिंह को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। दूसरी ओर, पाकिस्तान के खेमे में भी एक बदलाव हुआ है। उमाइमा सोहेल इस मैच में नहीं खेल रही हैं और उनकी जगह सदफ शमास को मौका दिया गया है।

टीम इंडिया इस विश्व कप में लगातार दूसरे मैच में जीत की चाह में उतरी है, जबकि पाकिस्तानी टीम को अपने खाता खोलने का इंतजार है।

पिच की स्थिति अच्छी प्रतीत हो रही है। यह बल्लेबाजी के लिए एक शानदार पिच साबित हो सकती है। हालांकि, गेंदबाजों को भी सीम मूवमेंट और बाउंस मिल सकता है। ऐसे में नई गेंद से शुरूआती ओवर्स काफी महत्वपूर्ण होंगे।

इस मैच में बारिश का खतरा नजर आ रहा है। आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। 4 अक्टूबर को श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था। उस मैच में टॉस भी नहीं हो सका था। ऐसे में फैंस को चिंतित होना स्वाभाविक है।

वनडे फॉर्मेट में भारतीय टीम का पलड़ा पाकिस्तान पर भारी रहा है। दोनों देशों के बीच अब तक कुल 11 मैच खेले गए हैं, जिसमें भारत ने सभी 11 मुकाबले अपने नाम किए हैं। इसका मतलब है कि पाकिस्तानी टीम अब तक भारत के खिलाफ अपना खाता भी नहीं खोल सकी है।

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने एशिया कप 2025 में पाकिस्तान को तीनों मुकाबलों में पराजित किया था। इस दौरान टीम इंडिया ने फाइनल में भी पाकिस्तान को हराया। अब देश को ऐसी ही उम्मीदें भारतीय महिला टीम से भी हैं।

भारत की प्लेइंग इलेवन: प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिगेज, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, रेणुका सिंह ठाकुर, क्रांति गौड़ और श्री चरणी।

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: मुनीबा अली, सदफ शमास, सिदरा अमीन, रमीन शमीम, आलिया रियाज, सिदरा नवाज (विकेटकीपर), फातिमा सना (कप्तान), नतालिया परवेज, डायना बेग, नाशरा संधू और सादिया इकबाल।

संपादकीय दृष्टिकोण

हम हमेशा देश की टीम के साथ खड़े रहते हैं। महिला क्रिकेट में भारतीय टीम की ताकत और संघर्षशीलता ने हमें गर्वित किया है। हमें विश्वास है कि वे इस विश्व कप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगी।
RashtraPress
12 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

महिला विश्व कप में पाकिस्तान का प्रदर्शन कैसा रहा है?
पाकिस्तान ने अब तक महिला विश्व कप में कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है।
भारतीय टीम में कौन-कौन से खिलाड़ी हैं?
भारतीय टीम में प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले