31 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या पाकिस्तान अब मजबूत ऑस्ट्रेलिया से टक्कर लेने के लिए तैयार है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या पाकिस्तान अब मजबूत ऑस्ट्रेलिया से टक्कर लेने के लिए तैयार है?

सारांश

महिला विश्व कप 2025 में पाकिस्तान की टीम जीत के लिए संघर्ष कर रही है, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली जीत हासिल की है। क्या पाकिस्तान अपने अगले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्रभाव डाल सकेगा? जानें इस महत्वपूर्ण मुकाबले के बारे में।

मुख्य बातें

महिला विश्व कप 2025 का महत्वपूर्ण चरण।
पाकिस्तान की टीम जीत के लिए संघर्ष कर रही है।
ऑस्ट्रेलिया ने अपना पहला मैच जीत लिया है।
दोनो टीमों के बीच प्रतिस्पर्धा का उच्च स्तर।
मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स पर।

कोलंबो, 8 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। महिला विश्व कप 2025 का नौवां मैच ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच आर प्रेमदासा स्टेडियम में आयोजित होने जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान जीत का खाता खोलने की कोशिश करेगा।

पाकिस्तानी टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ अपने पहले मैच में 7 विकेट से हार का सामना किया था, जबकि भारत के खिलाफ अगले मैच में 88 रन से हार गई। इस समय यह टीम प्वाइंट्स टेबल में सबसे निचले स्थान पर है।

वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला मैच 89 रन से जीता, लेकिन श्रीलंका के खिलाफ मुकाबला बारिश के कारण बेनतीजा रहा। यह टीम प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर मौजूद है।

ऑस्ट्रेलिया को इस मैच में एशले गार्डनर और एनाबेल सदरलैंड से बल्लेबाजी में उम्मीदें होंगी, जबकि गेंदबाजी में अलाना किंग, एनाबेल सदरलैंड और सोफी मोलिनक्स विपक्षी टीम को चुनौती दे सकती हैं।

पाकिस्तान की ओर से सिदरा अमीन और मुनीबा अली से बल्लेबाजी में आस रहेगी, जबकि नाशरा संधू और कप्तान फातिमा सना गेंदबाजी में अपना कौशल दिखा सकती हैं।

पिछले सप्ताह कोलंबो और आसपास के क्षेत्रों में काफी बारिश हुई थी। इस मैदान पर 4 अक्टूबर को श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच का टॉस भी नहीं हो सका था। हालांकि, बुधवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मैच के दौरान मौसम साफ रहेगा। यहां की पिच बल्लेबाजी के लिए कठिन लग रही है।

1975 से अब तक ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच 111 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से 71 मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीते हैं, जबकि पाकिस्तान ने 36 मैच जीते हैं। इसके अलावा एक मैच टाई रहा और 3 मैच बेनतीजा रहे।

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे शुरू होगा। टॉस आधे घंटे पहले होगा। इस मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार एप पर उपलब्ध होगी।

ऑस्ट्रेलिया की टीम: एलिसा हीली (विकेटकीपर/कप्तान), फोएबे लिचफील्ड, एलिस पेरी, बेथ मूनी, एनाबेल सदरलैंड, एशले गार्डनर, ताहलिया मैकग्राथ, सोफी मोलिनक्स, किम गार्थ, अलाना किंग, डार्सी ब्राउन, जॉर्जिया वोल, जॉर्जिया वेयरहैम, मेगन शट्ट, हीदर ग्राहम

पाकिस्तान की टीम: मुनीबा अली, सदफ शमास, सिदरा अमीन, आलिया रियाज, नतालिया परवेज, फातिमा सना (कप्तान), सिदरा नवाज (विकेटकीपर), रमीन शमीम, डायना बेग, नाशरा संधू, सादिया इकबाल, उमाइमा सोहेल, सैयदा अरूब शाह, एयमन फातिमा, शवल जुल्फिकार.

संपादकीय दृष्टिकोण

और इस मैच में पाकिस्तान की टीम को खुद को साबित करने का एक बड़ा अवसर मिलेगा। ऑस्ट्रेलिया के मजबूत प्रदर्शन के खिलाफ पाकिस्तान की चुनौती दिलचस्प होगी। हम इस मुकाबले की सफलता के लिए सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हैं।
RashtraPress
31 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

महिला विश्व कप 2025 में पाकिस्तान की स्थिति क्या है?
पाकिस्तान की टीम ने अपने पहले दो मैच हारकर प्वाइंट्स टेबल में सबसे निचले स्थान पर है।
ऑस्ट्रेलिया की टीम के प्रमुख खिलाड़ी कौन हैं?
ऑस्ट्रेलिया की टीम में एशले गार्डनर, एनाबेल सदरलैंड और अलाना किंग जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।
मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां होगा?
इस मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा।
मैच कब और कहां खेला जाएगा?
यह मैच 8 अक्टूबर को आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा।
पाकिस्तान की टीम में कौन से मुख्य खिलाड़ी हैं?
पाकिस्तान की टीम में फातिमा सना, मुनीबा अली और सिदरा अमीन जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 9 महीने पहले
  2. 9 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले