क्या पाकिस्तान ने तीसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका को 7 विकेट से हराया, सीरीज 2-1 से जीती?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या पाकिस्तान ने तीसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका को 7 विकेट से हराया, सीरीज 2-1 से जीती?

सारांश

पाकिस्तान ने तीसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज 2-1 से जीत ली। क्या आप जानना चाहते हैं कि इस मैच में कौन से खिलाड़ी रहे सबसे प्रभावी?

मुख्य बातें

पाकिस्तान ने तीसरे वनडे में 7 विकेट से जीत हासिल की।
अबरार अहमद ने बेहतरीन गेंदबाजी की।
साईम अयूब ने शानदार बल्लेबाजी की।
दक्षिण अफ्रीका की पारी जल्दी ढह गई।
सीरीज 2-1 से पाकिस्तान के नाम रही।

फैसलाबाद, 8 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 वनडे मैचों की घरेलू सीरीज अपने नाम कर ली है। इकबाल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए सीरीज के तीसरे मैच को 7 विकेट से जीतकर पाकिस्तान ने सीरीज 2-1 से अपने नाम की।

दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। सलामी बल्लेबाजों प्रिटोरियस और डिकॉक ने अच्छी शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 72 रन जोड़े। प्रिटोरियस 45 गेंदों पर 39 रन बनाकर आउट हुए। पिछले मैच में शतक लगाने वाले डिकॉक ने इस मैच में भी अर्धशतक बनाया। वे 70 गेंदों पर 53 रन बनाकर आउट हुए। इन दोनों के आउट होने के बाद दक्षिण अफ्रीकी पारी ताश के पत्तों की तरह ढह गई और 37.5 ओवर में 143 रन पर समाप्त हो गई।

दक्षिण अफ्रीका के लिए पाकिस्तान के स्पिनर बड़े खतरे साबित हुए। अबरार अहमद ने 10 ओवर में केवल 27 रन देकर 4 विकेट लिए। सलमान अली आगा और मोहम्मद नवाज को 2-2 विकेट मिले। कप्तान शाहीन अफरीदी ने भी 2 विकेट हासिल किए।

144 रन के लक्ष्य को पाकिस्तान ने 25.1 ओवर में प्राप्त कर लिया। पाकिस्तान को पहला झटका फखर जमां के रूप में बिना किसी रन के लगा। लेकिन इसके बाद साईम अयूब और बाबर आजम ने दूसरे विकेट के लिए 65 रन की साझेदारी की। बाबर 32 गेंदों पर 27 रन बनाकर रन आउट हो गए। साईम अयूब 70 गेंदों पर 1 छक्का और 11 चौके की मदद से 77 रन बनाकर आउट हुए। रिजवान नाबाद 32 और सलमान अली आगा नाबाद 5 ने पाकिस्तान को जीत दिला दी।

अबरार अहमद को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जबकि दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक को प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि आगामी प्रतियोगिताओं के लिए भी सकारात्मक संकेत प्रदान किए हैं। राष्ट्रीय संपादक के रूप में, हम हमेशा अपनी टीम के साथ हैं और उसकी सफलता की कामना करते हैं।
RashtraPress
21 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पाकिस्तान ने तीसरे वनडे में कितने विकेट से जीत हासिल की?
पाकिस्तान ने तीसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका को 7 विकेट से हराया।
इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच कौन था?
अबरार अहमद को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
दक्षिण अफ्रीका का कुल स्कोर कितना था?
दक्षिण अफ्रीका ने 143 रन बनाकर अपनी पारी समाप्त की।
पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन कौन बना?
साईम अयूब ने 77 रन बनाकर पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए।
इस सीरीज में पाकिस्तान ने कितने मैच जीते?
पाकिस्तान ने इस सीरीज में 2 मैच जीते।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले