क्या पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज 3-0 से जीती?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज 3-0 से जीती?

सारांश

पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ घरेलू वनडे श्रृंखला में 3-0 से जीत दर्ज की है। रावलपिंडी में हुए अंतिम मैच में, पाकिस्तान ने 6 विकेट से जीत हासिल की। जानें इस रोमांचक श्रृंखला के प्रमुख क्षणों के बारे में।

मुख्य बातें

पाकिस्तान ने श्रृंखला 3-0 से जीती।
अंतिम मैच में पाकिस्तान ने 6 विकेट से जीत हासिल की।
वसीम जूनियर ने 3 विकेट लिए।
मोहम्मद रिजवान और हुसैन तलत ने 100 रन की नाबाद साझेदारी की।

रावलपिंडी, 16 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ 3 वनडे मैचों की घरेलू श्रृंखला 3-0 से अपने नाम कर ली है। रविवार को रावलपिंडी में खेले गए मैच में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 6 विकेट से पराजित किया।

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों को अच्छी शुरुआत मिली, लेकिन कोई भी बल्लेबाज अपनी अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाया। इसका नतीजा यह हुआ कि श्रीलंका 45.2 ओवर में 211 रन पर सिमट गई।

श्रीलंका के लिए सदीरा समाराविक्रमा ने सबसे ज्यादा 48 रन बनाए। इसके अलावा, कुसाल मेंडिस ने 34, पवन रथ्नायके ने 32, कामिल मिशारा ने 29 और पाथुम निसांका ने 24 रन बनाये।

पाकिस्तान के लिए वसीम जूनियर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में 47 रन देकर 3 विकेट लिए। हारिस रऊफ और फैसल अकरम ने 2-2 विकेट चटकाए। कप्तान शाहीन अफरीदी और फहीम अशरफ ने 1-1 विकेट लिया।

212 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान को अच्छी शुरुआत नहीं मिली। सलामी बल्लेबाज हसिबुल्ला खान बिना खाता खोले आउट हो गए। उस समय टीम का स्कोर 8 था। दूसरे विकेट के लिए फखर जमां और बाबर आजम के बीच 74 रन की साझेदारी हुई। फखर ने 45 गेंदों पर 8 चौकों की मदद से 55 रन बनाये।

बाबर आजम ने 52 गेंदों पर 34 और सलमान अली आगा ने 11 गेंदों पर 6 रन बनाकर आउट हुए। 1154 विकेट खो चुकी पाकिस्तान को विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान और हुसैन तलत ने संभाला। दोनों ने नाबाद 100 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 32 गेंद पहले जीत दिलाई। पाकिस्तान ने 44.4 ओवर में 4 विकेट215 रन बनाकर मैच 6 विकेट से जीत लिया। रिजवान ने 92 गेंदों पर 61 और तलत ने 57 गेंदों पर 42 रन बनाकर नाबाद रहे।

पाकिस्तान ने पहला वनडे 6 रन और दूसरा वनडे 8 विकेट से जीता था।

शाहीन अफरीदी के लिए बतौर वनडे कप्तान यह एक शानदार शुरुआत है। इस श्रृंखला के ठीक पहले मोहम्मद रिजवान को हटाकर उन्हें पाकिस्तान वनडे टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पाकिस्तान ने कितने मैच जीते?
पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की श्रृंखला में सभी मैच जीते हैं।
इस श्रृंखला के सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी कौन थे?
श्रीलंका के सदीरा समाराविक्रमा ने सबसे अधिक 48 रन बनाए।
पाकिस्तान की कप्तानी में कौन था?
इस श्रृंखला में पाकिस्तान की कप्तानी शाहीन अफरीदी ने की।
राष्ट्र प्रेस