20 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या डेवन कॉन्वे ने न्यूजीलैंड को 575 रन पर पहली पारी घोषित करने में मदद की?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या डेवन कॉन्वे ने न्यूजीलैंड को 575 रन पर पहली पारी घोषित करने में मदद की?

सारांश

डेवन कॉन्वे के दोहरे शतक ने न्यूजीलैंड को वेस्टइंडीज के खिलाफ बे ओवल में अपनी पहली पारी को 575 रन पर घोषित करने में मदद की। क्या कॉन्वे की यह पारी उन्हें आगे बढ़ने में मदद करेगी?

मुख्य बातें

डेवन कॉन्वे का दोहरा शतक न्यूजीलैंड के लिए महत्वपूर्ण साबित हुआ।
न्यूजीलैंड ने अपनी पारी 575 रन पर घोषित की।
वेस्टइंडीज ने अच्छी शुरुआत की है।
तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला में न्यूजीलैंड 1-0 से आगे है।
कप्तान लैथम ने पहले दिन 137 रन बनाए।

बे ओवल, 19 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। वेस्टइंडीज के खिलाफ बे ओवल में खेले गए तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन न्यूजीलैंड ने डेवन कॉन्वे के शानदार दोहरे शतक के सहारे अपनी पहली पारी 8 विकेट पर 575 रन बनाकर घोषित की।

न्यूजीलैंड ने दूसरे दिन की शुरुआत 1 विकेट पर 334 रन से की। कॉन्वे ने 178 और जैकब डफी ने 9 रन से अपनी पारी को आगे बढ़ाया।

डेवन कॉन्वे ने अपने करियर में दूसरा दोहरा शतक बनाया। उन्होंने 367 गेंदों पर 31 चौकों की मदद से 227 रन बनाए और आउट हुए। यह उनके टेस्ट करियर का छठा शतक था। इस दोहरे शतक ने कॉन्वे के आत्मविश्वास को और भी बढ़ाया है। कॉन्वे लंबे समय से एक बड़ी पारी की तलाश में थे।

केन विलियमसन ने 31 और ग्लेन फिलिप्स ने 29 रन बनाकर आउट हुए। रचिन रवींद्र 72 और एजाज पटेल 30 रन बनाकर नाबाद रहे। ऐसा माना जा रहा था कि न्यूजीलैंड रचिन को शतक का मौका देगी, लेकिन कप्तान लैथम ने 8 विकेट पर 575 रन पर पारी घोषित कर दी। पहले दिन लैथम ने 137 रन की पारी खेलकर आउट हुए थे। उन्होंने 246 गेंदों पर 1 छक्का और 15 चौकों की मदद से 137 रन बनाए। यह उनके टेस्ट करियर का 15वां शतक था।

वेस्टइंडीज के लिए केमार रोच और रोस्टन चेज ने 1-1 विकेट लिए, जबकि जायडन सिल्स, एंडरसन फिलिप, और जस्टिन ग्रिव्स ने 2-2 विकेट लिए।

वेस्टइंडीज ने अपनी पहली पारी की अच्छी शुरुआत की है। शुरुआती 8 ओवर में वेस्टइंडीज ने 38 रन बना लिए हैं। जॉन कैंपबेल 14 और ब्रैंडन किंग 20 रन बनाकर खेल रहे हैं।

तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला में न्यूजीलैंड 1-0 से आगे है। श्रृंखला का पहला टेस्ट ड्रॉ रहा था, जबकि दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड ने जीत हासिल की थी।

संपादकीय दृष्टिकोण

और यह कप्तान के लिए सकारात्मक संकेत है। हमें उम्मीद है कि वेस्टइंडीज अपनी पहली पारी में बेहतर प्रदर्शन करेगा।
RashtraPress
20 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

डेवन कॉन्वे का दोहरा शतक कब आया?
डेवन कॉन्वे का दोहरा शतक 19 दिसंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई तीसरे टेस्ट मैच में आया।
न्यूजीलैंड ने अपनी पारी कब घोषित की?
न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी 8 विकेट पर 575 रन बनाकर घोषित की।
कौन-कौन से बल्लेबाज ने अच्छी पारी खेली?
डेवन कॉन्वे ने 227 रन, केन विलियमसन ने 31 रन, और ग्लेन फिलिप्स ने 29 रन बनाए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले