क्या न्यूजीलैंड बनाम वेस्टइंडीज के पहले दिन का खेल समाप्त हुआ, कीवी टीम ने 9 विकेट पर 231 रन बनाए?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या न्यूजीलैंड बनाम वेस्टइंडीज के पहले दिन का खेल समाप्त हुआ, कीवी टीम ने 9 विकेट पर 231 रन बनाए?

सारांश

न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट श्रृंखला का पहला मैच क्राइस्टचर्च में हुआ। पहले दिन के खेल में न्यूजीलैंड ने 231 रन बनाए, जबकि वेस्टइंडीज ने गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन किया। क्या कीवी टीम इस मैच में जीत हासिल करेगी? जानिए सभी महत्वपूर्ण जानकारी।

मुख्य बातें

न्यूजीलैंड ने पहले दिन 231 रन बनाए।
वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया।
केन विलियमसन और टॉम लैथम की साझेदारी महत्वपूर्ण थी।
ओजे शील्ड्स ने डेब्यू किया।

क्राइस्टचर्च, 2 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला का पहला टेस्ट क्राइस्टचर्च में मंगलवार से प्रारंभ हुआ। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक न्यूजीलैंड ने 9 विकेट पर 231 रन बना लिए थे।

वेस्टइंडीज के कप्तान रोस्टन चेज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।

न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही। टीम को पहला झटका 1 के स्कोर पर डेवोन कॉन्वे के रूप में लगा। कॉन्वे बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने कप्तान टॉम लैथम के साथ दूसरे विकेट के लिए 93 रन की साझेदारी कर पारी को संभाला, लेकिन दोनों एक के बाद एक आउट हो गए, जिससे न्यूजीलैंड पर दबाव फिर बढ़ गया।

लगभग 1 साल बाद टेस्ट खेल रहे विलियमसन ने 102 गेंद पर 52 रन की पारी खेली। लैथम 24 रन बनाकर आउट हुए।

विलियमसन और लैथम की 93 रन की साझेदारी के अलावा, सातवें विकेट के लिए ब्रेसवेल और स्मिथ के बीच 52 रन की साझेदारी हुई। यह साझेदारी बेहद महत्वपूर्ण थी। अगर यह साझेदारी नहीं होती, तो न्यूजीलैंड 200 के अंदर सिमट गई होती।

माइकल ब्रेसवेल ने 47, नाथन स्मिथ ने 23, विल यंग ने 14, और टॉम ब्लंडेल ने 29 रन बनाए। खेल समाप्ति के समय जेकेरी फॉक्स 3 और जैकब डफी 4 रन बनाकर नाबाद रहे।

कप्तान चेज ने जितने भी गेंदबाजों का इस्तेमाल किया, सभी को विकेट मिले। केमार रोच, ओजे शिल्ड्स और जस्टिन ग्रिव्स ने 2-2 विकेट लिए। जायडन सिल्स, जोहान लेन और रोस्टन चेज को 1 विकेट मिला।

पहले दिन सिर्फ 70 ओवर का खेल हो सका।

वेस्टइंडीज के लिए ओजे शील्ड्स ने डेब्यू किया। शील्ड्स एक फिजिकल एजुकेशन टीचर भी हैं और छह माह पहले क्रिकेट से संन्यास लेने वाले थे।

एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा था, "लगभग 6 महीने पहले, मैं हार मानने के बारे में सोच रहा था। उम्र बढ़ने के साथ मुझे लग रहा था कि वेस्टइंडीज के लिए खेलने का मौका नहीं मिलेगा, लेकिन हेड कोच डैरेन सैमी की एक फोन कॉल ने जिंदगी बदल दी और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का दरवाजा मेरे लिए खुलना शुरू हुआ।"

संपादकीय दृष्टिकोण

जो एक चुनौतीपूर्ण स्थिति है, जबकि वेस्टइंडीज की गेंदबाजी ने उन्हें मजबूत शुरुआत दी है। अगले दिन का खेल निर्णायक साबित हो सकता है।
RashtraPress
13 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच पहले दिन का स्कोर क्या था?
न्यूजीलैंड ने पहले दिन के खेल में 9 विकेट पर 231 रन बनाए।
वेस्टइंडीज के कप्तान कौन हैं?
वेस्टइंडीज के कप्तान रोस्टन चेज हैं।
न्यूजीलैंड ने पहले दिन में कितने ओवर खेले?
पहले दिन केवल 70 ओवर का खेल हो सका।
किस खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा रन बनाए?
माइकल ब्रेसवेल ने 47 रन बनाए।
क्या ओजे शील्ड्स ने डेब्यू किया?
हाँ, ओजे शील्ड्स ने इस मैच में डेब्यू किया।
राष्ट्र प्रेस