27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या जैकब डफी ने न्यूजीलैंड की जीत की राह आसान की?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या जैकब डफी ने न्यूजीलैंड की जीत की राह आसान की?

सारांश

क्राइस्टचर्च में चल रहे टेस्ट मैच में जैकब डफी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 64 रन की बढ़त बनाई और दूसरी पारी में बिना विकेट खोए 32 रन बना लिए हैं। क्या वेस्टइंडीज अब वापसी कर पाएगी?

मुख्य बातें

जैकब डफी की गेंदबाजी ने न्यूजीलैंड को मजबूत बढ़त दिलाई।
वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 167 रन बनाए।
दूसरी पारी में न्यूजीलैंड ने बिना विकेट खोए 32 रन बनाए।
लैथम और कॉन्वे की साझेदारी महत्वपूर्ण होगी।
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में न्यूजीलैंड का यह पहला टेस्ट है।

क्राइस्टचर्च, 3 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। तेज गेंदबाज जैकब डफी की शानदार गेंदबाजी के चलते न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ क्राइस्टचर्च में चल रहे टेस्ट मैच में दूसरे दिन के खेल की समाप्ति तक अपनी स्थिति को मजबूत किया है। दूसरे दिन के खेल के अंत तक न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी में बिना किसी विकेट के नुकसान के 32 रन बना लिए हैं। कप्तान टॉम लैथम 14 और डेवन कॉन्वे 15 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

वेस्टइंडीज की पहली पारी 167 रन पर समाप्त हुई। वेस्टइंडीज की ओर से तेजनारायण चंद्रपॉल ने 52 और शाई होप ने 56 रन बनाए। इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज न्यूजीलैंड की घातक गेंदबाजी का सामना नहीं कर सका। 7 बल्लेबाज दो अंकों में ही सीमित रहे।

जैकब डफी ने 17.4 ओवर में 34 रन देकर 5 विकेट लिए। मैट हेनरी ने 3 और जेकारी फॉल्क्स ने 2 विकेट लिए।

इससे पहले न्यूजीलैंड की पहली पारी 231 रन पर समाप्त हुई थी।

केन विलियमसन ने 52, माइकल ब्रेसवेल ने 47 और टॉम ब्लंडेल ने 29 रन बनाए थे।

वेस्टइंडीज के लिए केमार रोच, जायडेन सिल्स, ओजे शिल्ड्स, और जस्टिन ग्रिव्स ने 2-2, जबकि जोहानन लायने और कप्तान रोस्टन चेज ने 1-1 विकेट लिए।

न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को पहली पारी में 167 रन पर समेटकर 64 रन की बढ़त हासिल की है। दूसरी पारी में बिना विकेट खोए 32 रन बनाने के बाद न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 96 रन हो चुकी है।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (2025-27) की साइकिल में न्यूजीलैंड की यह पहली टेस्ट सीरीज है। टीम मजबूत स्थिति में है। वेस्टइंडीज इस टेस्ट में तभी वापसी कर सकती है जब तीसरे दिन के पहले सेशन में कीवी टीम के टॉप ऑर्डर को जल्दी समेट दे। लैथम और कॉन्वे दोनों अनुभवी बल्लेबाज हैं। यदि इनका विकेट शुरुआती ओवरों में नहीं गिरा, तो वेस्टइंडीज की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

जबकि वेस्टइंडीज के लिए अब वापसी करना चुनौतीपूर्ण होगा। टीम की स्थिति को देखते हुए, न्यूजीलैंड ने खुद को एक मजबूत स्थिति में रखा है, लेकिन वेस्टइंडीज के अनुभवी खिलाड़ियों के पास अभी भी वापसी का मौका है।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जैकब डफी ने कितने विकेट लिए?
जैकब डफी ने 17.4 ओवर में 34 रन देकर 5 विकेट लिए।
न्यूजीलैंड की पहली पारी का स्कोर क्या था?
न्यूजीलैंड की पहली पारी 231 रन पर समाप्त हुई।
वेस्टइंडीज की पहली पारी में सबसे ज्यादा रन किसने बनाए?
वेस्टइंडीज की पहली पारी में तेजनारायण चंद्रपॉल ने 52 और शाई होप ने 56 रन बनाए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 6 महीने पहले