क्या कावेम हॉज का नाबाद शतक वेस्टइंडीज को जीत दिलाएगा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या कावेम हॉज का नाबाद शतक वेस्टइंडीज को जीत दिलाएगा?

सारांश

क्या कावेम हॉज का शानदार शतक वेस्टइंडीज की उम्मीदों को जगाएगा? इस लेख में हम तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन की महत्वपूर्ण घटनाओं पर नजर डालते हैं। वेस्टइंडीज ने 381 रन बनाकर मैच में मजबूती दिखाई, लेकिन क्या यह जीत के लिए पर्याप्त होगा? जानें और अपडेट रहें!

मुख्य बातें

कावेम हॉज का नाबाद 109 रन वेस्टइंडीज के लिए महत्वपूर्ण है।
वेस्टइंडीज का स्कोर 381/6 है।
न्यूजीलैंड ने पहले 575 रन बनाए।
कावेम की साझेदारियां टीम को मजबूती देती हैं।
वेस्टइंडीज अभी भी 194 रन पीछे है।

बे ओवल, 20 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक वेस्टइंडीज ने 6 विकेट के नुकसान पर 381 रन बना लिए हैं। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए कावेम हॉज 109 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

तीसरे दिन के खेल की शुरुआत वेस्टइंडीज ने बिना किसी नुकसान के 110 रन से की थी। पहला झटका दिन के शुरुआत में ही लग गया। जॉन कैंपबेल 111 के स्कोर पर 45 रन बनाकर आउट हो गए। 140 के स्कोर पर ब्रैंडन किंग भी दूसरे विकेट के रूप में 63 रन बनाकर आउट हो गए। इस समय ऐसा लग रहा था कि न्यूजीलैंड मैच में वापसी कर सकती है।

तीसरे नंबर पर आए कावेम हॉज ने न्यूजीलैंड को वापसी का मौका नहीं दिया और छोटी-छोटी साझेदारियां करते हुए न सिर्फ अपना बेहतरीन शतक लगाया, बल्कि टीम को भी मजबूत स्थिति में पहुंचाया। कावेम ने टेवलिन इमलेच 27 के साथ तीसरे विकेट के लिए 66, एलिक अथांजे 45 के साथ चौथे विकेट के लिए 61 रन और जस्टिन ग्रिव्स 43 के साथ पांचवें विकेट के लिए 81 रन की साझेदारी की। कप्तान रोस्टन चेज सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन इसके बाद एंडरसन फिलिप के साथ मिलकर कावेम ने दिन के बाकी ओवर सुरक्षित निकाल लिए।

कावेम हॉज 254 गेंद पर 10 चौकों की मदद से 109 रन बनाकर नाबाद हैं। उनके साथ फिलिप 55 गेंद पर 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।

वेस्टइंडीज ने 6 विकेट पर 381 रन बना लिए हैं।

पहली पारी के आधार पर वेस्टइंडीज न्यूजीलैंड से अभी भी 194 रन पीछे है।

न्यूजीलैंड के लिए जैकब डफी और ऐजाज पटेल ने 2-2, जबकि माइकल रे और डेरिल मिचेल ने 1-1 विकेट लिए।

न्यूजीलैंड ने डेवन कॉन्वे के 227, टॉम लैथम के 137, और रचिन रवींद्र के नाबाद 72 रन की मदद से अपनी पहली पारी 8 विकेट पर 575 रन बनाकर घोषित की थी।

संपादकीय दृष्टिकोण

क्योंकि हॉज ने न केवल व्यक्तिगत शतक बनाया है, बल्कि टीम की स्थिति को भी मजबूत किया है। हमें उम्मीद है कि वेस्टइंडीज इस स्थिति का लाभ उठाएगी।
RashtraPress
17 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कावेम हॉज ने कितने रन बनाये?
कावेम हॉज ने 109 रन बनाये हैं।
वेस्टइंडीज का स्कोर क्या है?
वेस्टइंडीज का स्कोर 381/6 है।
न्यूजीलैंड ने पहली पारी में कितने रन बनाए?
न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 575 रन बनाए थे।
किसने वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा साझेदारी की?
कावेम हॉज ने टेवलिन इमलेच के साथ तीसरे विकेट के लिए 66 रन की साझेदारी की।
वेस्टइंडीज अभी भी कितने रन पीछे है?
वेस्टइंडीज न्यूजीलैंड से 194 रन पीछे है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 5 महीने पहले
  8. 5 महीने पहले