क्या न्यूजीलैंड के 575 के जवाब में वेस्टइंडीज ने दमदार शुरुआत की?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या न्यूजीलैंड के 575 के जवाब में वेस्टइंडीज ने दमदार शुरुआत की?

सारांश

न्यूजीलैंड के खिलाफ बे ओवल में वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी ने दिलचस्प मोड़ लिया है। पहले दिन की कमजोर गेंदबाजी के बाद, दूसरे दिन उन्होंने बिना विकेट खोए 110 रन बना लिए हैं, जिससे मैच का रोमांच बढ़ा है। क्या वे इस लय को बनाए रख पाएंगे?

मुख्य बातें

वेस्टइंडीज ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए बिना विकेट गंवाए 110 रन बनाए।
न्यूजीलैंड ने 575 रन बनाकर अपनी पारी घोषित की।
डेवन कॉन्वे ने 227 रन की शानदार पारी खेली।
वेस्टइंडीज को अब भी 465 रन की जरूरत है।
तीसरे दिन का खेल रोमांचक हो सकता है।

बे ओवल, 19 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। न्यूजीलैंड के खिलाफ बे ओवल में हो रहे तीसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज की गेंदबाजी काफी साधारण नजर आई थी, लेकिन वेस्टइंडीज ने अपनी बल्लेबाजी से इसका संतुलन बनाने की कोशिश की और दूसरे दिन के खेल की समाप्ति तक बिना विकेट गंवाए 110 रन बना लिए हैं।

जॉन कैंपबेल ने 60 गेंदों पर 7 चौकों की मदद से 45 और ब्रैंडन किंग ने 78 गेंदों पर 9 चौकों की मदद से 55 रन बनाकर खेल जारी रखा है। वेस्टइंडीज न्यूजीलैंड से पहली पारी के आधार पर अब भी 465 रन पीछे है। अगर वेस्टइंडीज इसी तरह तीसरे दिन भी बल्लेबाजी करती रही, तो यह टेस्ट मुकाबला रोमांचक हो सकता है।

इससे पहले, न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी 8 विकेट पर 575 रन बनाकर घोषित की थी।

न्यूजीलैंड ने दूसरे दिन के खेल की शुरुआत 1 विकेट पर 334 रन से की थी। कॉन्वे ने 178 और जैकब डफी ने 9 रन से अपनी पारी आगे बढ़ाई।

डेवन कॉन्वे ने अपने करियर का दूसरा दोहरा शतक बनाया। उन्होंने 367 गेंदों पर 31 चौकों की मदद से 227 रन की पारी खेली। यह उनके टेस्ट करियर का छठा शतक था। केन विलियमसन 31 और ग्लेन फिलिप्स 29 रन बनाकर आउट हुए। रचिन रवींद्र 72 और एजाज पटेल 30 रन बनाकर नाबाद रहे। माना जा रहा था कि न्यूजीलैंड रचिन को शतक का मौका देगी, लेकिन कप्तान लैथम ने 8 विकेट पर 575 रन पर पारी घोषित कर दी। पहले दिन लैथम ने 137 रन की पारी खेली थी। उन्होंने 246 गेंदों पर 1 छक्के और 15 चौकों की मदद से 137 रन बनाए थे। यह उनके टेस्ट करियर का 15वां शतक था।

वेस्टइंडीज के लिए केमार रोच और रोस्टन चेज ने 1-1 विकेट लिया, जबकि जायडन सिल्स, एंडरसन फिलिप, और जस्टिन ग्रिव्स ने 2-2 विकेट लिए।

3 टेस्ट मैचों की श्रृंखला में न्यूजीलैंड 1-0 से आगे चल रहा है। श्रृंखला का पहला टेस्ट ड्रॉ रहा था, जबकि दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड को जीत मिली थी।

संपादकीय दृष्टिकोण

तो यह टेस्ट मैच दर्शकों को एक अद्भुत अनुभव देने के लिए तैयार है। यह वेस्टइंडीज के लिए एक सुनहरा मौका है।
RashtraPress
13 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी ने कैसे प्रदर्शन किया?
वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बिना विकेट गंवाए 110 रन बना लिए हैं, जो उनकी बल्लेबाजी की मजबूती को दर्शाता है।
न्यूजीलैंड ने अपनी पारी कब घोषित की थी?
न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी 8 विकेट पर 575 रन बनाकर घोषित की थी।
डेवन कॉन्वे का प्रदर्शन कैसा रहा?
डेवन कॉन्वे ने 367 गेंदों पर 227 रन बनाकर अपने करियर का दूसरा दोहरा शतक बनाया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 5 महीने पहले
  8. 6 महीने पहले