14 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या गाबा टेस्ट में इंग्लैंड को गेम अवेयरनेस दिखाते हुए पुराने अंदाज में लौटना होगा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या गाबा टेस्ट में इंग्लैंड को गेम अवेयरनेस दिखाते हुए पुराने अंदाज में लौटना होगा?

सारांश

इंग्लैंड ने पहले एशेज टेस्ट में निराशाजनक प्रदर्शन किया है। पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने गाबा में होने वाले दूसरे टेस्ट से पहले इंग्लैंड को अपने पुराने खेल पर लौटने की सलाह दी है। क्या इंग्लैंड अपनी रणनीतियों को बदल सकेगा?

मुख्य बातें

इंग्लैंड को अपने खेलने के तरीके में बदलाव की आवश्यकता है।
माइकल वॉन की सलाह को गंभीरता से लेना होगा।
गाबा टेस्ट में पिंक बॉल का उपयोग होगा।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकॉर्ड इंग्लैंड के लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा।
टीम को तेज गेंदबाजों पर भरोसा करना होगा।

नई दिल्ली, 2 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में खेले गए पहले एशेज टेस्ट में इंग्लैंड को दूसरे दिन के तीसरे सेशन में ही 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद इंग्लैंड को अपने खेलने के तरीके के कारण आलोचना झेलनी पड़ी। दूसरा टेस्ट गाबा में 4 दिसंबर से शुरू हो रहा है। इस टेस्ट से पहले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने उन्हें सलाह दी है।

माइकल वॉन ने कहा है कि गाबा में शुरू हो रहे डे-नाइट टेस्ट में इंग्लैंड को अपने पुराने अंदाज को अपनाना चाहिए।

बीबीसी से जुड़कर वॉन ने कहा, "इंग्लैंड को अपने खेलने के पुराने तरीके पर लौटना होगा। टीम हमेशा खतरे की ओर दौड़ती हुई नजर आती है। यह समझदारी भरा तरीका नहीं है। मैं यह नहीं कह रहा कि आप हमेशा ज्योफ बॉयकॉट या एलेस्टेयर कुक की तरह खेलें, लेकिन आपको गेंद की मेरिट के अनुसार खेलना होगा।"

वॉन ने कहा कि इंग्लैंड ने पिछले तीन-चार सालों में पांच मैचों की कोई सीरीज नहीं जीती है। वर्तमान में इंग्लैंड का तरीका काम नहीं आ रहा है, और उन्हें अपने पुराने तरीके को अपनाने की आवश्यकता है।

पूर्व कप्तान ने कहा कि हमें गेम अवेयरनेस दिखानी होगी। उन्हें बहुत बेहतर खेलना होगा। अगले टेस्ट में तेज गेंदबाजों पर भरोसा करना होगा क्योंकि वही 20 विकेट निकाल सकते हैं। मैं जोश टंग को प्लेइंग इलेवन में देखना चाहूंगा।

पूर्व ऑलराउंडर इयान बॉथम ने भी इंग्लैंड की बल्लेबाजी की आलोचना की थी।

पीए न्यूज एजेंसी से बात करते हुए बॉथम ने कहा था कि पर्थ में इंग्लैंड का प्रदर्शन बहुत बुरा था, इसके लिए कोई और शब्द नहीं है। टीम को जल्दी जोश में आना होगा। मैं यह सुनते-सुनते थक गया हूं, 'हम ऐसे ही खेलते हैं।' अगर मैंने यह एक बार और सुना, तो मुझे लगता है कि मैं टेलीविजन पर कुछ फेंक दूंगा। अगर आप ऐसे ही खेलते हैं, तो अभी घर जा सकते हैं, क्योंकि इस तरह परिणाम 5-0 हो सकता है। उन्हें इसे समझने की जरूरत है। इंग्लैंड की जर्सी पहनना गर्व की बात होती है। आपको गंभीरता से खेलना होगा। बैजबॉल मोड से बाहर आना होगा।

पर्थ टेस्ट में इंग्लैंड की बल्लेबाजी बेहद निराशाजनक रही थी। दोनों पारियों को मिलाकर इंग्लैंड ने केवल 67.3 ओवर खेला था।

गाबा टेस्ट पिंक बॉल से खेला जाएगा। पिंक बॉल टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने 14 में से 13 टेस्ट जीते हैं, जिसमें तीन जीत इंग्लैंड के खिलाफ मिली है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

गाबा टेस्ट कब शुरू होगा?
गाबा टेस्ट 4 दिसंबर से शुरू होगा।
इंग्लैंड ने पहले एशेज टेस्ट में कितना स्कोर बनाया?
इंग्लैंड ने पहले एशेज टेस्ट में कुल 67.3 ओवर खेले।
माइकल वॉन ने इंग्लैंड को क्या सलाह दी है?
माइकल वॉन ने इंग्लैंड को अपने पुराने खेलने के तरीके को अपनाने की सलाह दी है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले