14 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या इंग्लैंड ने लॉर्ड्स टेस्ट में भारत को <b>22 रनों</b> से हराया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या इंग्लैंड ने लॉर्ड्स टेस्ट में भारत को <b>22 रनों</b> से हराया?

सारांश

लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड ने भारत को 22 रनों से हराकर श्रृंखला में 2-1 की बढ़त बना ली है। जानिए इस दिलचस्प मुकाबले के प्रमुख पल और भारतीय टीम की प्रदर्शन की खास बातें।

मुख्य बातें

इंग्लैंड ने तीसरे टेस्ट में 22 रनों से जीत दर्ज की।
भारतीय टीम को 193 रनों का लक्ष्य मिला था।
रवींद्र जडेजा ने 61 रन की नाबाद पारी खेली।
ऋषभ पंत का जल्दी आउट होना भारतीय बल्लेबाजी के लिए बड़ा झटका था।
इंग्लैंड ने श्रृंखला में 2-1 की बढ़त बना ली है।

लॉर्ड्स, 14 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला के तीसरे मुकाबले में मेज़बान टीम ने 22 रनों से जीत हासिल की है। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने श्रृंखला में 2-1 की बढ़त बना ली है। तीसरे टेस्ट में भारतीय क्रिकेट टीम को जीत के लिए 193 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसके जवाब में टीम इंडिया की पारी पांचवें दिन 170 रनों पर समाप्त हो गई।

इंग्लैंड के गेंदबाजों ने भारत की दूसरी पारी में पूरी तरह से दबदबा बनाया। भारतीय टीम चौथे दिन ही लक्ष्य का पीछा करते हुए अपने चार महत्वपूर्ण विकेट खो चुकी थी। पांचवे दिन रवींद्र जडेजा को छोड़कर कोई अन्य बल्लेबाज इंग्लिश गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सका। जडेजा ने मुख्य बल्लेबाजों के जल्दी आउट होने के बाद निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ महत्वपूर्ण साझेदारी करके मैच को करीब लाने की कोशिश की।

जडेजा ने 181 गेंदों पर धैर्यपूर्वक 61 रन बनाकर नाबाद रहे, लेकिन उन्हें दूसरे छोर पर पर्याप्त सहयोग नहीं मिला। इसके बावजूद जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने क्रमशः 54 और 30 गेंदें खेलकर क्रीज पर टिकने का उत्कृष्ट प्रयास किया। हालाँकि, मोहम्मद सिराज अंत में शोएब बशीर की गेंद पर दुर्भाग्यवश बोल्ड हो गए और भारत की पारी 170 रन पर समाप्त हो गई।

इससे पहले, पांचवें दिन के पहले सत्र में भारतीय टीम को बड़ा झटका तब लगा जब ऋषभ पंत आउट हो गए, जिन्होंने इस श्रृंखला में बेहतरीन फॉर्म में रहते हुए पहली पारी में 74 रन बनाए थे। दूसरी पारी में पंत केवल 9 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें जोफ्रा आर्चर ने बोल्ड किया।

इसके बाद केएल राहुल को मेज़बान टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने बोल्ड कर भारत की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया। राहुल ने 58 गेंदों पर 39 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने छह चौके लगाए। इसके बाद जोफ्रा आर्चर ने वाशिंगटन सुंदर को बिना खाता खोले ही आउट किया।

सात विकेट गंवाने के बाद भारतीय टीम के लिए रवींद्र जडेजा और नितीश कुमार रेड्डी ने 8वें विकेट के लिए संयम भरी साझेदारी निभाने का प्रयास किया। लेकिन लंच से ठीक पहले क्रिस वोक्स ने नितीश को 13 रनों के निजी स्कोर पर कैच आउट कर इस साझेदारी को तोड़ दिया।

रेड्डी ने 53 गेंदों पर 13 रन बनाए। इस प्रकार, लंच तक भारतीय टीम का स्कोर 39.3 ओवर में 8 विकेट112 रन हो गया। लंच के बाद भारतीय बल्लेबाजी पूरी तरह रवींद्र जडेजा के इर्द-गिर्द घूमती रही। जडेजा ने पहली पारी में भी 72 रन का योगदान दिया था।

वहीं, इंग्लैंड की ओर से दूसरी पारी में कप्तान बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर को 3-3 विकेट मिले। ब्रायडन क्रार्स ने 2, शोएब बशीर और क्रिस वोक्स को 1-1 विकेट मिला।

इस मुकाबले में भारत और इंग्लैंड दोनों की पहली पारी 387 रनों पर समाप्त हुई थी। इंग्लैंड ने दूसरी पारी में महज 192 रन बनाए थे और टीम इंडिया को जीत के लिए 193 रनों का लक्ष्य मिला था।

पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला में इंग्लैंड ने पहला और भारत ने दूसरा मुकाबला जीता था। लॉर्ड्स में मुकाबला गंवाने के बाद भारतीय टीम 1-2 से पीछे चली गई है।

संपादकीय दृष्टिकोण

जिससे भारतीय बल्लेबाजों को चुनौती का सामना करना पड़ा। यह श्रृंखला अब और भी रोमांचक हो गई है।
RashtraPress
14 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस मैच का सबसे बड़ा मोड़ क्या था?
इस मैच का सबसे बड़ा मोड़ ऋषभ पंत का जल्दी आउट होना था, जिसने भारतीय बल्लेबाजी को कमजोर कर दिया।
इंग्लैंड के गेंदबाजों का प्रदर्शन कैसा रहा?
इंग्लैंड के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, जहां बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर ने तीन-तीन विकेट लिए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 साल पहले
  2. 1 साल पहले
  3. 1 साल पहले
  4. 1 साल पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले