क्या एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स ने सीपीएल 2025 में बारबाडोस रॉयल्स को हराया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स ने सीपीएल 2025 में बारबाडोस रॉयल्स को हराया?

सारांश

क्या फाल्कन्स ने बारबाडोस रॉयल्स को हराकर सीपीएल 2025 में अपनी स्थिति मजबूत की? जानिए इस रोमांचक मैच के मुख्य क्षण और खिलाड़ियों की शानदार परफॉर्मेंस।

मुख्य बातें

फाल्कन्स ने चार विकेट से जीत दर्ज की।
क्विंटन डी कॉक और ब्रैंडन किंग ने शानदार शुरुआत की।
विपक्षी टीम के सलमान इरशाद ने दो विकेट लिए।
अंतिम गेंद पर शमर स्प्रिंगर ने टीम को जीत दिलाई।
फाल्कन्स अब सीपीएल में तीसरे स्थान पर हैं।

नई दिल्ली, 6 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स ने शनिवार को कैरेबियन प्रीमियर लीग 2025 (सीपीएल) का 22वां मैच जीतने में सफलता हासिल की। इस टीम ने बारबाडोस रॉयल्स के खिलाफ चार विकेट से जीत का परचम लहराया।

इस मुकाबले में टॉस हारकर बैटिंग करने उतरी बारबाडोस रॉयल्स ने चार विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए। उनकी सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत की, जिसमें क्विंटन डी कॉक ने ब्रैंडन किंग के साथ मिलकर 11.2 ओवरों में 91 रन जोड़े।

क्विंटन ने 28 गेंदों में तीन चौकों के सहारे 27 रन बनाए। इसके बाद ब्रैंडन किंग ने शेरफेन रधरफोर्ड के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 73 रन जोड़े।

रधरफोर्ड ने 17 गेंदों में 29 रन बनाए, जिसमें दो छक्के और तीन चौके शामिल थे।

ब्रैंडन किंग रॉयल्स के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने, उन्होंने 65 गेंदों में सात छक्कों और छह चौकों के साथ नाबाद 98 रन बनाए।

विपक्षी टीम की ओर से सलमान इरशाद ने दो विकेट लिए, जबकि ओबेड मैककॉय को एक विकेट मिला।

एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स ने अंतिम गेंद पर जीत हासिल की। अमीर जंगू ने एंड्रीस गौस के साथ पहले विकेट के लिए 4.3 ओवरों में 45 रन जोड़े। आमिर ने 14 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हुए। अगले ओवर में करीमा गोर (1) भी चलते बने।

टीम ने 46 के स्कोर तक दो विकेट खो दिए थे। यहां से एंड्रीस गौस ने केविन विकहैम के साथ तीसरे विकेट के लिए 64 रन जोड़कर फाल्कन्स को संभाला।

केविन ने टीम को 26 रन का योगदान दिया। इसके अलावा शाकिब अल हसन ने 15 और कप्तान इमाद वसीम ने 17 रन बनाए।

टीम को अंतिम ओवर में 12 रन की आवश्यकता थी। रधरफोर्ड ने इस ओवर में तीन वाइड गेंदें फेंकी, लेकिन पांचवीं गेंद पर वसीम को आउट कर मुकाबले को रोमांचक बना दिया। अंतिम गेंद पर शमर स्प्रिंगर ने दो रनों के लिए दौड़ लगाते हुए टीम को जीत दिलाई।

विपक्षी खेमे से डेनियल सैम्स ने तीन विकेट लिए, जबकि रेमन सिमंड्स और ईथन बॉश को एक-एक विकेट मिला।

फाल्कन्स ने नौ में से चार मैच जीतकर तीसरे स्थान पर हैं, जबकि बारबाडोस रॉयल्स छह मैचों के बाद भी खाता नहीं खोल पाई और अंतिम स्थान पर है।

संपादकीय दृष्टिकोण

इस मैच ने दर्शाया कि क्रिकेट में जीत और हार का क्रम हमेशा बदलता रहता है। फाल्कन्स की यह जीत उन्हें सीपीएल 2025 में महत्वपूर्ण स्थान दिलाने में मदद करेगी। वहीं, बारबाडोस रॉयल्स को अपनी रणनीतियों पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
RashtraPress
13 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स ने कब जीत हासिल की?
एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स ने 6 अगस्त 2025 को बारबाडोस रॉयल्स के खिलाफ जीत हासिल की।
बारबाडोस रॉयल्स ने कितने रन बनाए?
बारबाडोस रॉयल्स ने 187 रन बनाए।
फाल्कन्स की सबसे अच्छी बल्लेबाजी कौन थी?
फाल्कन्स के लिए एंड्रीस गौस ने महत्वपूर्ण रन बनाए।
क्या बारबाडोस रॉयल्स ने अपना खाता खोला?
नहीं, बारबाडोस रॉयल्स ने अभी तक अपना खाता नहीं खोला है।
फाल्कन्स का वर्तमान स्थान क्या है?
फाल्कन्स सीपीएल 2025 में तीसरे स्थान पर हैं।
राष्ट्र प्रेस