क्या टी20 हारने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर और हार्दिक पांड्या के बीच बहस हुई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या टी20 हारने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर और हार्दिक पांड्या के बीच बहस हुई?

सारांश

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में भारत की हार के बाद हेड कोच गौतम गंभीर और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के बीच हुई बहस ने सबका ध्यान खींचा है। क्या यह बहस गंभीर की निराशा को दर्शाती है?

मुख्य बातें

गौतम गंभीर की निराशा हार्दिक पांड्या का साधारण प्रदर्शन दक्षिण अफ्रीका की मजबूत बल्लेबाजी टीम की हार का असर खेल में संवाद का महत्व

नई दिल्ली, 13 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय क्रिकेट टीम को गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मु्ल्लांपुर में सीरीज के दूसरे टी20 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद हेड कोच गौतम गंभीर का मूड काफी निराशा और गु्स्से में था।

टीम की हार के बाद गौतम गंभीर और हार्दिक पांड्या के बीच एक जोरदार बहस की चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों को मैच के बाद बातचीत करते देखा जा सकता है। उनके चेहरे की भाव-भंगिमा यह दर्शाती है कि गंभीर इस हार से खफा हैं और हार्दिक के साथ इसी मुद्दे पर बहस कर रहे हैं।

मैच में हार्दिक का प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा। उन्होंने गेंदबाजी में 3 ओवर में 34 रन खर्च किए और एक भी विकेट नहीं लिया। वहीं, बल्लेबाजी में उन्होंने 23 गेंदों पर केवल 20 रन बनाए। इस प्रकार उनका साधारण प्रदर्शन भी गंभीर की निराशा का एक कारण हो सकता है।

मैच में, टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने क्विंटन डी कॉक की 46 गेंदों पर 7 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 90 रनों की सहायता से 4 विकेट पर 213 रन बनाए। भारतीय टीम 19.1 ओवर में 162 रन पर सिमट गई और 51 रन से मैच हार गई। तिलक वर्मा ने 34 गेंदों पर 62 रन बनाकर टीम के लिए सर्वाधिक स्कोर किया। दक्षिण अफ्रीका के ओटनिल बार्टमैन ने 4 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट लिए थे।

संपादकीय दृष्टिकोण

लेकिन संवाद और समाधान की आवश्यकता हमेशा बनी रहती है।
RashtraPress
16 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

दूसरे टी20 में भारत की हार का मुख्य कारण क्या था?
भारत की हार का मुख्य कारण खिलाड़ियों का साधारण प्रदर्शन और दक्षिण अफ्रीका की मजबूत बल्लेबाजी थी।
गौतम गंभीर और हार्दिक पांड्या के बीच क्या हुआ?
मैच के बाद दोनों के बीच एक बहस हुई, जिसमें गंभीर की निराशा साफ नजर आई।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 5 महीने पहले
  8. 6 महीने पहले