18 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने हरिकेंस को हराकर फाइनल में जगह बनाई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने हरिकेंस को हराकर फाइनल में जगह बनाई?

सारांश

गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने ग्लोबल सुपर लीग-2025 के नौवें मैच में होबार्ट हरिकेंस को हराकर फाइनल में जगह बनाई है। इस मैच में गुडाकेश मोती ने शानदार खेल दिखाया और अपनी टीम को सफलता दिलाई। जानिए इस रोमांचक मुकाबले की पूरी कहानी।

मुख्य बातें

गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने फाइनल में जगह बनाई।
गुडाकेश मोती ने शानदार प्रदर्शन किया।
होबार्ट हरिकेंस का स्कोर 125 था।
वॉरियर्स की शुरुआत कमजोर रही।
मोईन अली और हेटमायर की साझेदारी ने जीत दिलाई।

नई दिल्ली, 17 जुलाई (राष्ट्र प्रेस) । गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने गुरुवार को ग्लोबल सुपर लीग-2025 के नौवें मैच में होबार्ट हरिकेंस को चार विकेट से हराया। इस जीत के साथ, गुयाना अमेजन वॉरियर्स की टीम फाइनल में पहुँच गई है, जहाँ उनका सामना रंगपुर राइडर्स से होगा।

इस मैच के नायक रहे गुडाकेश मोती, जिन्होंने तीन विकेट लेने के साथ-साथ 19 रन भी बनाए।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए होबार्ट हरिकेंस की टीम 16.1 ओवरों में केवल 125 रन पर आउट हो गई। हरिकेंस ने 14 रन पर अपने दो विकेट खो दिए और टीम लगातार विकेट गंवाती रही।

हरिकेंस के लिए फेबियन एलन ने सबसे ज्यादा 28 रन बनाए, जबकि कप्तान बेन मैकडरमोट, निखिल चौधरी और मोहम्मद नबी ने 21-21 रन जोड़े।

गुयाना अमेजन वॉरियर्स की तरफ से गुडाकेश मोती ने तीन विकेट झटके, जबकि मोईन अली और इमरान ताहिर ने 2-2 विकेट लिए।

आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने 16.3 ओवरों में ही जीत हासिल की।

हालांकि, वॉरियर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। शीर्ष तीन बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके और टीम 42 रन पर ही तीन विकेट खो चुकी थी।

यहाँ से मोईन अली ने शिमरोन हेटमायर के साथ चौथे विकेट के लिए 40 रन जोड़े, जिससे टीम जीत की ओर बढ़ी।

मोईन अली ने 36 गेंदों में दो छक्कों और दो चौकों की मदद से 30 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि हेटमायर ने 10 गेंदों में 39 रन की आक्रामक पारी खेली, जिसमें छह छक्के शामिल थे। गुडाकेश मोती ने 19 रन का भी योगदान दिया।

विपक्षी टीम की तरफ से बिली स्टेनलेक ने तीन विकेट लिए, जबकि उसामा मीर ने दो और मोहम्मद नबी ने एक विकेट अपने नाम किया।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है।
RashtraPress
18 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने कितने विकेट से जीत हासिल की?
गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने चार विकेट से जीत हासिल की।
इस मैच के हीरो कौन थे?
इस मैच के हीरो गुडाकेश मोती थे जिन्होंने तीन विकेट और 19 रन बनाए।
होबार्ट हरिकेंस ने कितने रन बनाए?
होबार्ट हरिकेंस ने 125 रन बनाए।
फाइनल में गुयाना अमेजन वॉरियर्स का सामना किससे होगा?
फाइनल में गुयाना अमेजन वॉरियर्स का सामना रंगपुर राइडर्स से होगा।
वॉरियर्स की शुरुआत कैसी रही?
वॉरियर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही, और उन्होंने 42 रन पर तीन विकेट खो दिए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 11 महीने पहले
  2. 11 महीने पहले
  3. 11 महीने पहले
  4. 11 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले