4 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स ने होबार्ट हरिकेंस को शिकस्त देकर अपनी पहली जीत दर्ज की?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स ने होबार्ट हरिकेंस को शिकस्त देकर अपनी पहली जीत दर्ज की?

सारांश

सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स ने होबार्ट हरिकेंस को 16 रन से हराकर ग्लोबल सुपर लीग-2025 में अपनी पहली जीत हासिल की। इस मैच में कप्तान टॉम ब्रूस और कर्टिस हेफी की साझेदारी ने जीत की नींव रखी। जानें इस रोमांचक मुकाबले की खास बातें!

मुख्य बातें

सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स ने सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज की।
कप्तान टॉम ब्रूस ने महत्वपूर्ण पारी खेली।
होबार्ट हरिकेंस को दूसरी हार का सामना करना पड़ा।
मुकाबला बेहद रोमांचक रहा।
अगला मैच सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स का रंगपुर राइडर्स के खिलाफ है।

नई दिल्ली, 16 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स ने होबार्ट हरिकेंस के खिलाफ ग्लोबल सुपर लीग-2025 के सातवें मैच को 16 रन से जीतकर अपनी पहली जीत हासिल की है। इस जीत के साथ ही सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स ने सीजन का खाता खोला है, जबकि होबार्ट हरिकेंस को दूसरी बार हार का सामना करना पड़ा है।

सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स की टीम ने तीन मैचों में से एक जीतकर प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत की है, वहीं होबार्ट हरिकेंस तीन मैचों में से दो हारकर तीसरे स्थान पर उपस्थित है।

इस मैच में सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और चार विकेट खोकर 167 रन बनाए। विल यंग और डेन क्लीवर ने 4.2 ओवर में 29 रन की साझेदारी की।

टीम ने 40 रन तक अपने तीन विकेट खो दिए थे। इसके बाद कप्तान टॉम ब्रूस ने कर्टिस हेफी के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 113 रन की साझेदारी की, जिससे टीम का स्कोर मजबूत हुआ।

टॉम ब्रूस ने 36 गेंदों में एक छक्का और आठ चौकों की मदद से 62 रन बनाए, जबकि कर्टिस ने 38 गेंदों पर छह चौकों के साथ 50 रन की नाबाद पारी खेली।

विपक्षी टीम की ओर से बिली स्टेनलेक, मोहम्मद नबी, उसामा मीर और ओडेन स्मिथ ने एक-एक विकेट लिए।

इसके जवाब में, होबार्ट हरिकेंस की टीम निर्धारित ओवरों में आठ विकेट खोकर 151 रन ही बना सकी। भानुका राजपक्षे 4 रन और कप्तान बेन मैकडरमोट 16 रन बनाकर वापस लौट गए। स्थिति यह थी कि टीम ने 84 रन पर अपने छह विकेट खो दिए थे।

यहां से मोहम्मद नबी ने फैबियन एलन के साथ सातवें विकेट के लिए 65 रन जोड़े। नबी ने 25 गेंदों में चार छक्कों और तीन चौकों के साथ 43 रन बनाए, जबकि एलन 16 गेंदों में पांच छक्कों के साथ 36 रन बनाकर नाबाद रहे।

विपक्षी टीम की ओर से एजाज पटेल और ब्लेयर टिकनर ने दो-दो विकेट लिए, जबकि एंगस, जेडन लेनोक्स और डीन फॉक्सक्रॉफ्ट ने एक-एक विकेट चटकाए।

होबार्ट हरिकेंस 17 जुलाई को गुयाना अमेजन वारियर्स के खिलाफ अपना अंतिम लीग मैच खेलेगी, जबकि सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स की टीम उसी दिन रंगपुर राइडर्स को चुनौती देगी।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स ने इस मैच में जो प्रदर्शन किया, उसने उनकी क्षमता को साबित किया है। यह जीत न केवल उनके लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि पूरे सीजन के लिए उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ाएगी।
RashtraPress
4 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ग्लोबल सुपर लीग-2025 में सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स की अगली चुनौती किससे होगी?
सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स की अगली चुनौती रंगपुर राइडर्स के खिलाफ होगी।
होबार्ट हरिकेंस ने इस मैच में कितने रन बनाए?
होबार्ट हरिकेंस ने इस मैच में 151 रन बनाए।
इस मैच में सबसे अधिक रन किसने बनाए?
इस मैच में सबसे अधिक रन टॉम ब्रूस ने बनाए, जिन्होंने 62 रन की पारी खेली।
सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स का वर्तमान स्थान क्या है?
सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स वर्तमान में प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है।
होबार्ट हरिकेंस के कप्तान कौन हैं?
होबार्ट हरिकेंस के कप्तान बेन मैकडरमोट हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले