2 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या होबार्ट हरिकेंस ने मेलबर्न रेनेगेड्स को 7 विकेट से हराकर प्वाइंट्स टेबल में टॉप किया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या होबार्ट हरिकेंस ने मेलबर्न रेनेगेड्स को 7 विकेट से हराकर प्वाइंट्स टेबल में टॉप किया?

सारांश

क्या होबार्ट हरिकेंस ने मेलबर्न रेनेगेड्स को हराकर प्वाइंट्स टेबल में टॉप किया? जानें इस रोमांचक मुकाबले के सभी महत्वपूर्ण पल, जिसमें हरिकेंस ने शानदार प्रदर्शन किया और रेनेगेड्स को मुश्किल में डाल दिया।

मुख्य बातें

हरिकेंस ने 7 विकेट से जीत दर्ज की।
रेनेगेड्स ने 145 रन बनाए।
क्रिस जॉर्डन ने 4 विकेट लिए।
निखिल चौधरी ने 79 रन बनाए।
हरिकेंस के लिए यह जीत महत्वपूर्ण है।

नई दिल्ली, 21 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। होबार्ट हरिकेंस ने रविवार को जिलॉन्ग के सिमोंड्स स्टेडियम में हुए बिग बैश लीग (बीबीएल) 2025 के 8वें मुकाबले में मेलबर्न रेनेगेड्स को 7 विकेट से हराकर प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान हासिल किया। इस जीत के साथ, हरिकेंस ने रेनेगेड्स को सीजन का पहला मुकाबला हारने के बाद सातवें पायदान पर धकेल दिया।

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी मेलबर्न रेनेगेड्स ने निर्धारित ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 145 रन बनाए। टीम ने पहले ही ओवर में जोश ब्राउन (0) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद, मोहम्मद रिजवान ने टिम सेफर्ट के साथ दूसरे विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी की।

सेफर्ट ने 21 गेंदों में 1 छक्का और 5 चौके लगाते हुए 34 रन बनाए, जबकि रिजवान 32 रन पर आउट हुए। टीम ने 69 के स्कोर तक अपने 3 विकेट गंवा दिए, जिसके बाद विकेटों का पतझड़ शुरू हो गया।

इस बीच, हसन खान ने 23 रन और कप्तान विल सदरलैंड ने 13 रन का योगदान दिया लेकिन टीम को विशाल स्कोर तक नहीं पहुंचा सके।

विपक्षी टीम की तरफ से क्रिस जॉर्डन ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए, जबकि नाथन एलिस ने 2 विकेट अपने नाम किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी होबार्ट हरिकेंस ने मात्र 13.5 ओवर में जीत हासिल की। हरिकेंस ने 38 के स्कोर तक अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों का विकेट गंवा दिया था। इसके बाद निखिल चौधरी ने बेन मैकडरमॉट के साथ तीसरे विकेट के लिए 51 गेंदों में 93 रन जोड़कर टीम को 131 के स्कोर तक पहुंचाया।

निखिल ने 38 गेंदों में 4 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 79 रन बनाकर आउट हुए, जबकि मैकडरमॉट ने 33 गेंदों में नाबाद 49 रन बनाकर टीम को आसान जीत दिलाई।

विपक्षी खेमे से जेसन बेहरेनडॉर्फ ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए, जबकि गुरिंदर संधु ने 1 विकेट निकाला।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह दर्शाती है कि वे इस सीजन में टॉप पर पहुंचने के लिए कितने गंभीर हैं। रेनेगेड्स को अपनी रणनीतियों पर ध्यान देने की जरूरत है, ताकि वे आगे बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
RashtraPress
2 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बिग बैश लीग (बीबीएल) क्या है?
बिग बैश लीग (बीबीएल) एक ऑस्ट्रेलियाई टी20 क्रिकेट लीग है, जिसमें विभिन्न फ्रेंचाइजी टीमें हिस्सा लेती हैं।
होबार्ट हरिकेंस का अगला मैच कब है?
होबार्ट हरिकेंस का अगला मैच जल्द ही होने वाला है, तारीख की जानकारी जल्द ही दी जाएगी।
मेलबर्न रेनेगेड्स कैसे सुधार कर सकते हैं?
रेनेगेड्स को अपनी बल्लेबाजी में सुधार करने की आवश्यकता है और टीम की रणनीतियों पर ध्यान देना होगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 18 मिनट पहले
  2. 28 मिनट पहले
  3. 34 मिनट पहले
  4. 1 घंटा पहले
  5. 1 घंटा पहले
  6. 1 घंटा पहले
  7. 2 घंटे पहले
  8. 2 घंटे पहले