16 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या टिम डेविड की तूफानी पारी ने होबार्ट हरिकेंस को तीसरी जीत दिलाई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या टिम डेविड की तूफानी पारी ने होबार्ट हरिकेंस को तीसरी जीत दिलाई?

सारांश

होबार्ट हरिकेंस ने बीबीएल 2025-26 के 12वें मैच में पर्थ स्कॉर्चर्स को 4 विकेट से हराया। टिम डेविड ने 28 गेंदों पर 42 रन बनाकर टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया। जानें इस रोमांचक मैच के बारे में।

मुख्य बातें

टिम डेविड की ताबड़तोड़ पारी ने मैच का रुख बदल दिया।
होबार्ट हरिकेंस ने 3 विकेट से जीत दर्ज की।
पर्थ स्कॉर्चर्स ने 150 रन बनाए, जो जीत के लिए अपर्याप्त थे।

पर्थ, 26 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। होबार्ट हरिकेंस ने शुक्रवार को पर्थ स्टेडियम में खेले गए बिग बैश लीग (बीबीएल) 2025-26 के 12वें मुकाबले में पर्थ स्कॉर्चर्स के खिलाफ 4 विकेट से जीत हासिल की। इस मैच में हरिकेंस के लिए टिम डेविड ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिन्होंने 28 गेंदों में 42 रन की धमाकेदार पारी खेली।

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी पर्थ स्कॉर्चर्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 150 रन बनाए।

मिचेल मार्श ने फिन एलन के साथ 3.2 ओवरों में 25 रन की साझेदारी की। मार्श ने 13 गेंदों में 16 रन बनाए और पवेलियन लौट गए, इसके बाद फिन एलन ने मोर्चा संभाला, जिन्होंने 23 गेंदों में 3 छक्कों और 3 चौकों के साथ 43 रन की पारी खेली। इसके अतिरिक्त, लॉरी इवांस ने 27 रन, जबकि निक होबसन ने 29 रन का योगदान दिया। विपक्षी टीम की ओर से रिशद हुसैन ने 3 विकेट लिए, जबकि रिले मेरेडिथ ने 2 विकेट निकाले।

इसके जवाब में, होबार्ट हरिकेंस ने 19.3 ओवरों में जीत हासिल कर ली। इस टीम ने दूसरी गेंद पर ही मिचेल ओवन का विकेट गंवा दिया, जो मैच की पहली गेंद पर छक्का लगाकर अगली गेंद पर पवेलियन लौट गए। टिम वार्ड (4) और बेन मैकडरमॉट (9) भी जल्दी आउट हुए, जिससे टीम ने 39 के स्कोर पर अपने 3 विकेट खो दिए।

इसके बाद, निखिल चौधरी ने टिम डेविड के साथ चौथे विकेट के लिए 37 गेंदों में 63 रन जोड़कर स्कोर को 100 के पार पहुंचाया।

निखिल ने 30 गेंदों में 2 छक्कों के साथ 34 रन बनाए, जबकि टिम डेविड ने 28 गेंदों में 2 छक्कों और 3 चौकों के साथ 42 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए।

मैकलिस्टर राइट ने 13 गेंदों में 22 रन की नाबाद पारी खेलकर हरिकेंस को 3 गेंदें शेष रहते जीत दिलाई।

विपक्षी खेमे से कूपर कोनोली ने 3 विकेट लिए, जबकि जोएल पेरिस ने 2 खिलाड़ियों को पवेलियन लौटाया। इसके अलावा, महली बियर्डमैन को 1 विकेट मिला।

इस सीजन में 4 में से 3 मुकाबले जीतकर होबार्ट हरिकेंस प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है, जबकि मेलबर्न स्टार्स ने शुरुआती तीनों मैच जीतकर शीर्ष स्थान हासिल किया है।

संपादकीय दृष्टिकोण

जिसने उन्हें प्वाइंट्स टेबल में मजबूती प्रदान की। टिम डेविड की पारी ने साबित किया कि हरिकेंस इस सीजन में एक मजबूत टीम बनकर उभर रही है।
RashtraPress
16 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

टिम डेविड ने कितने रन बनाए?
टिम डेविड ने 28 गेंदों में 42 रन बनाए।
होबार्ट हरिकेंस ने कितने मैच जीते हैं?
होबार्ट हरिकेंस ने इस सीजन में 4 में से 3 मैच जीते हैं।
पर्थ स्कॉर्चर्स का स्कोर क्या था?
पर्थ स्कॉर्चर्स ने 150 रन बनाए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले