19 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने सेंट लूसिया किंग्स पर जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने सेंट लूसिया किंग्स पर जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाई?

सारांश

त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने सेंट लूसिया किंग्स को हराकर CPL 2025 के फाइनल में जगह बनाई है। 21 सितंबर को गुयाना अमेजन वॉरियर्स के खिलाफ मैच के लिए तैयारी जारी है। क्या यह टीम खिताब अपने नाम कर पाएगी? जानें पूरी कहानी!

मुख्य बातें

त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने 56 रन से जीत दर्ज की।
कप्तान निकोलस पूरन ने 50 रन बनाए।
गुयाना अमेजन वॉरियर्स के खिलाफ फाइनल होने वाला है।
उस्मान तारिक ने 4 विकेट लिए।
सेफर्ट की 57 रन की पारी महत्वपूर्ण रही।

नई दिल्ली, 20 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने कैरेबियन प्रीमियर लीग 2025 (सीपीएल) के फाइनल में अपनी जगह बना ली है। इस टीम ने शनिवार को सेंट लूसिया किंग्स के खिलाफ क्वालीफायर-2 में 56 रन से शानदार जीत हासिल की। अब 21 सितंबर को खिताबी मुकाबले में गुयाना अमेजन वॉरियर्स का सामना त्रिनबागो नाइट राइडर्स से होगा।

प्रोविडेंस स्टेडियम में खेले गए मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने 4 विकेट खोकर 194 रन बनाए।

टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही, जहां कॉलिन मुनरो केवल 6 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद कप्तान निकोलस पूरन ने एलेक्स हेल्स के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 73 रन की साझेदारी की। पूरन ने 32 गेंदों में 4 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 50 रन बनाए।

इसके बाद, हेल्स ने कीरोन पोलार्ड के साथ तीसरे विकेट के लिए 65 रन जोड़े, जिससे टीम मजबूत स्थिति में आ गई।

पोलार्ड ने 26 गेंदों में 35 रन बनाकर आउट हुए, जबकि हेल्स ने 44 गेंदों में 4 छक्कों और 2 चौकों की मदद से नाबाद 58 रन की पारी खेली।

विपक्षी टीम से खारी पियरे, रोस्टन चेज और अल्जारी जोसेफ ने एक-एक विकेट प्राप्त किया।

जवाब में, सेंट लूसिया किंग्स ने निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर 138 रन बनाए। सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दी, जहां जॉनसन चार्ल्स और टिम सेफर्ट ने 9 ओवरों में 59 रन जोड़े।

जॉनसन ने 17 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। सेफर्ट ने 40 गेंदों में एक छक्के और आठ चौकों की मदद से 57 रन की पारी खेली, जबकि टिम डेविड ने 28 रन जोड़े, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

विपक्षी खेमे से उस्मान तारिक ने 4 विकेट हासिल किए, वहीं सुनील नरेन ने 3 विकेट निकाले। इसके अलावा कीरोन पोलार्ड ने भी एक विकेट लिया।

संपादकीय दृष्टिकोण

त्रिनबागो नाइट राइडर्स की जीत ने CPL 2025 में एक नई ऊर्जा भरी है। इस टीम ने अपने अद्वितीय कौशल और रणनीति से साबित किया है कि वे फाइनल में भी अपने प्रदर्शन को बरकरार रख सकते हैं। हमें उम्मीद है कि फाइनल मुकाबला दर्शकों के लिए एक यादगार अनुभव होगा।
RashtraPress
19 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने सेंट लूसिया किंग्स को कैसे हराया?
त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने सेंट लूसिया किंग्स को 56 रन से हराया, जिसमें उनके बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया।
फाइनल में त्रिनबागो नाइट राइडर्स का सामना किससे होगा?
फाइनल में त्रिनबागो नाइट राइडर्स का सामना गुयाना अमेजन वॉरियर्स से होगा।
इस मैच में किसने सबसे ज्यादा विकेट लिए?
इस मैच में उस्मान तारिक ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 10 महीने पहले
  2. 10 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 1 साल पहले