27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या नूर अहमद ने झटके चार विकेट, टेक्सास सुपर किंग्स को दिलाई 57 रन से जीत?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या नूर अहमद ने झटके चार विकेट, टेक्सास सुपर किंग्स को दिलाई 57 रन से जीत?

सारांश

टेक्सास सुपर किंग्स ने लॉस एंजेलेस नाइट राइडर्स के खिलाफ 57 रन से जीत दर्ज की। नूर अहमद ने चार विकेट लेकर मैच का रुख बदल दिया। जानिए इस रोमांचक मुकाबले के प्रमुख क्षण।

मुख्य बातें

टेक्सास सुपर किंग्स ने 57 रन से जीत दर्ज की।
नूर अहमद ने 25 रन देकर 4 विकेट लिए।
फाफ डु प्लेसिस जल्दी आउट हुए।
लॉस एंजेलेस नाइट राइडर्स को 43 पर चार विकेट गंवाने पड़े।
टेक्सास की यह लगातार दूसरी जीत है।

नई दिल्ली, 16 जून (राष्ट्र प्रेस)। मेजर लीग क्रिकेट-2025 (एमएलसी) का पांचवां मुकाबला लॉस एंजेलेस नाइट राइडर्स और टेक्सास सुपर किंग्स के बीच हुआ, जहाँ टेक्सास ने 57 रन से जीत हासिल की। यह इस सीजन में टेक्सास की लगातार दूसरी जीत है और टीम वर्तमान में प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है।

रविवार को खेले गए इस मैच में टॉस हारने के बाद टेक्सास की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 181 रन बनाए। टीम को पहले ही ओवर में कप्तान फाफ डु प्लेसिस के रूप में बड़ा झटका लगा, जो महज 8 रन बनाकर आउट हो गए।

इसके बाद, डेवोन कॉन्वे ने सैतेजा मुक्कामल्ला के साथ दूसरे विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी की। कॉन्वे ने 22 गेंदों में 34 रन बनाए, जबकि मुक्कामल्ला ने 22 गेंदों में 31 रन की पारी खेली।

इसके अलावा, डेरिच मिचेल ने नाबाद 36 रन बनाकर टीम के लिए सबसे बड़ी पारी खेली, जबकि डोनोवन फेरीरा ने 16 गेंदों में नाबाद 32 रन बनाए।

विरोधी टीम की ओर से तनवीर सांघा ने 2 विकेटएक-एक विकेट चटकाए।

विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी लॉस एंजेल्स की टीम दबाव में नजर आई और उन्होंने 43 के स्कोर तक अपने चार विकेट खो दिए। इस दौरान एलेक्स हेल्स (25) भी आउट हो गए।

उन्मुक्त चंद से टीम को उम्मीदें थीं, लेकिन यह विकेटकीपर-बल्लेबाज 22 रन से ज्यादा नहीं बना सका।

मैथ्यू ट्रॉम्प ने लॉस एंजेल्स के लिए 23 रन बनाए, जबकि शल्कविक ने नौंवे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक 27 रन की पारी खेली, लेकिन टीम 17.1 ओवरों में महज 124 रन पर सिमट गई।

टेक्सास की जीत में नूर अहमद का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिन्होंने 25 रन देकर 4 विकेट झटके। उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' भी चुना गया। इसके अलावा, एडम मिल्ने और स्टीफन विग ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।

संपादकीय दृष्टिकोण

यदि वे इस सीजन में प्रतिस्पर्धा करना चाहते हैं।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

टेक्सास सुपर किंग्स की इस सीजन की यह कितनीवीं जीत है?
यह टेक्सास सुपर किंग्स की इस सीजन की दूसरी जीत है।
नूर अहमद को किस पुरस्कार से नवाजा गया?
नूर अहमद को इस मैच में 'प्लेयर ऑफ द मैच' का पुरस्कार मिला।
लॉस एंजेलेस नाइट राइडर्स के लिए सबसे ज्यादा रन किसने बनाए?
लॉस एंजेलेस नाइट राइडर्स के लिए सर्वाधिक रन शल्कविक ने बनाए, जिन्होंने 27 रन बनाए।
टेक्सास ने कितने रन बनाए?
टेक्सास ने 181 रन बनाए।
इस मैच में किस गेंदबाज ने सबसे ज्यादा विकेट लिए?
इस मैच में नूर अहमद ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 11 महीने पहले
  2. 11 महीने पहले
  3. 11 महीने पहले
  4. 12 महीने पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले