2 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या एमएलसी 2025 में वाशिंगटन फ्रीडम ने जीत का चौका लगाया, मिशेल ओवेन बने हीरो?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या एमएलसी 2025 में वाशिंगटन फ्रीडम ने जीत का चौका लगाया, मिशेल ओवेन बने हीरो?

सारांश

वाशिंगटन फ्रीडम ने एमएलसी 2025 में टेक्सास सुपर किंग्स को हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की। मिशेल ओवेन ने बेजोड़ प्रदर्शन किया, जिससे उनकी टीम ने शानदार जीत हासिल की। जानिए इस रोमांचक मैच में क्या हुआ!

मुख्य बातें

वाशिंगटन फ्रीडम की लगातार चौथी जीत।
मिशेल ओवेन का शानदार प्रदर्शन।
टेक्सास सुपर किंग्स की लगातार हार।

नई दिल्ली, 23 जून (राष्ट्र प्रेस)। वाशिंगटन फ्रीडम ने मेजर क्रिकेट लीग-2025 (एमएलसी) के 13वें मैच में टेक्सास सुपर किंग्स को सात विकेट से हराकर शानदार जीत हासिल की। इस मैच में मिशेल ओवेन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया।

इस सीजन में लगातार चौथी जीत के साथ, वाशिंगटन फ्रीडम पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर मजबूती से खड़ा है। टीम ने पांच में से चार मुकाबले जीतकर अपनी स्थिति मजबूत की है, जबकि टेक्सास सुपर किंग्स को लगातार दूसरी हार के बाद तीसरा स्थान मिला है।

डलास में हुए इस मुकाबले में, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टेक्सास सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 220 रन बनाए।

सलामी बल्लेबाजों ने टीम को शानदार शुरुआत दी, जहां समित पटेल और कप्तान फाफ डु प्लेसिस के बीच 4.4 ओवरों में 55 रन की साझेदारी हुई। समित ने 24 रन बनाकर आउट हो गए।

फाफ डु प्लेसिस ने 31 गेंदों में चार छक्कों और आठ चौकों की मदद से 69 रन की पारी खेली। इसके अलावा, मार्कस स्टोइनिस ने 32 और मिलिंद कुमार ने 31 रन बनाए। शुभम रंजन ने 10 गेंदों में 26 रन बनाकर टीम को 200 के पार पहुँचाया।

विपक्षी टीम की ओर से मिशेल ओवेन ने तीन विकेट झटके। इसके अलावा ग्लेन मैक्सवेल को दो और रचिन रविंद्र को एक सफलता मिली।

वाशिंगटन फ्रीडम ने 19.4 ओवर में जीत दर्ज की। टीम ने 38 के स्कोर पर पहला विकेट खो दिया, लेकिन मिशेल ओवेन ने एंड्रीस गौस के साथ मिलकर टीम को जीत की राह पर ले गए।

दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी हुई। ओवेन ने 52 गेंदों पर पांच छक्कों और आठ चौकों की मदद से 89 रन बनाए।

इसके बाद, एंड्रीस गौस ने कप्तान ग्लेन मैक्सवेल (20) के साथ 51 रन जोड़कर टीम को जीत की दहलीज तक पहुँचाया।

एंड्रीस गौस ने 45 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 80 रन बनाएं, जिसमें चार छक्के और छह चौके शामिल थे।

विपक्षी टीम के लिए सभी तीन विकेट एडम मिल्ने ने लिए। उन्होंने चार ओवर में 42 रन दिए।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह कहना उचित होगा कि वाशिंगटन फ्रीडम की यह जीत न केवल उनकी टीम के लिए, बल्कि क्रिकेट के लिए भी एक महत्वपूर्ण क्षण है। यह प्रदर्शन दर्शाता है कि कैसे एकजुट होकर खेलना और व्यक्तिगत प्रतिभा का समन्वय करना जरूरी है।
RashtraPress
2 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

वाशिंगटन फ्रीडम ने कितने मैच जीते हैं?
वाशिंगटन फ्रीडम ने इस सीजन में अब तक चार मैच जीते हैं।
मिशेल ओवेन ने कितने रन बनाए?
मिशेल ओवेन ने 52 गेंदों में 89 रन बनाए।
टेक्सास सुपर किंग्स ने कितने रन बनाए?
टेक्सास सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 220 रन बनाए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 12 महीने पहले
  2. 12 महीने पहले
  3. 1 साल पहले
  4. 1 साल पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले