2 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या एमएलसी 2025 में मिशेल ओवेन का अर्धशतक वाशिंगटन फ्रीडम को जीत दिलाएगा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या एमएलसी 2025 में मिशेल ओवेन का अर्धशतक वाशिंगटन फ्रीडम को जीत दिलाएगा?

सारांश

मेजर लीग क्रिकेट-2025 में वाशिंगटन फ्रीडम ने एमआई न्यूयॉर्क को 2 विकेट से हराया। इस जीत के साथ टीम ने अपने प्रदर्शन में सुधार किया है। क्या यह फ्रीडम के लिए एक नई शुरुआत होगी?

मुख्य बातें

वाशिंगटन फ्रीडम ने एमआई न्यूयॉर्क को 2 विकेट से हराया।
मिशेल ओवेन ने 60 रन बनाए।
क्विंटन डी कॉक ने 55 रन की पारी खेली।
फ्रीडम ने तीसरी जीत दर्ज की।
टीम प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच गई।

नई दिल्ली, 22 जून (राष्ट्र प्रेस)। मेजर लीग क्रिकेट-2025 (एमएलसी) के 11वें मुकाबले में वाशिंगटन फ्रीडम ने एमआई न्यूयॉर्क को 2 विकेट से हराकर एक महत्वपूर्ण जीत हासिल की। इस जीत के साथ फ्रीडम ने सीजन में अपनी तीसरी जीत दर्ज की है, जिससे वे प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं, एमआई न्यूयॉर्क को तीसरी हार के साथ चौथे स्थान पर रहना पड़ा।

डलास में खेले गए इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एमआई न्यूयॉर्क ने 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 188 रन बनाए। टीम को क्विंटन डी कॉक और मोनांक पटेल ने बेहतरीन शुरुआत दिलाई। इन दोनों के बीच 6.1 ओवरों में 70 रन की साझेदारी हुई, जिसमें मोनांक ने 20 गेंदों में 32 रन ठोके।

इसके बाद, क्विंटन डी कॉक ने कप्तान निकोलस पूरन के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 44 रन जोड़े। क्विंटन इस पारी में अर्धशतक लगाने वाले एकमात्र बल्लेबाज रहे, जिन्होंने 34 गेंदों में 2 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 55 रन बनाए।

निकोलस पूरन ने 30 गेंदों में 33 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि माइकल ब्रेसवेल ने 24 गेंदों में 42 रन का योगदान दिया। उनकी पारी में एक छक्का और पांच चौके शामिल थे।

विपक्षी टीम की ओर से ग्लेन मैक्सवेल, मिशेल ओवेन और इयान हॉलैंड ने एक-एक विकेट लिया।

वाशिंगटन फ्रीडम ने जवाब में चार गेंदों शेष रहते जीत हासिल की। मिशेल ओवेन ने रचिन रविंद्र के साथ 2.5 ओवरों में 45 रन जोड़े, जिसमें रचिन ने 10 रन बनाए।

मिशेल ओवेन ने 26 गेंदों में 5 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 60 रन बनाए, जबकि मार्क चैपमैन ने 32 गेंदों में 45 रन की नाबाद पारी खेली। इनके अलावा जैक एडवर्ड्स ने भी 30 रन बनाए। विपक्षी टीम की ओर से ट्रेंट बोल्ट, नवीन-उल-हक और सनी पटेल ने दो-दो विकेट लिए।

संपादकीय दृष्टिकोण

फ्रीडम का यह प्रदर्शन अन्य टीमों के लिए एक चेतावनी है। इस सीजन में उनकी निरंतरता से यह स्पष्ट होता है कि वे खिताब की दौड़ में गंभीर दावेदार हैं।
RashtraPress
2 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

वाशिंगटन फ्रीडम ने किस टीम को हराया?
वाशिंगटन फ्रीडम ने एमआई न्यूयॉर्क को हराया।
मौजूदा सीजन में वाशिंगटन फ्रीडम की यह कितनीवीं जीत है?
यह वाशिंगटन फ्रीडम की तीसरी जीत है।
किस खिलाड़ी ने इस मैच में सबसे ज्यादा रन बनाए?
मिशेल ओवेन ने इस मैच में सबसे ज्यादा 60 रन बनाए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 11 महीने पहले
  2. 11 महीने पहले
  3. 12 महीने पहले
  4. 12 महीने पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले