क्या एमआई न्यूयॉर्क ने दूसरी बार मेजर लीग क्रिकेट का खिताब जीता?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या एमआई न्यूयॉर्क ने दूसरी बार मेजर लीग क्रिकेट का खिताब जीता?

सारांश

एमआई न्यूयॉर्क ने वाशिंगटन फ्रीडम को हराकर मेजर लीग क्रिकेट का खिताब दूसरी बार जीता। यह जीत एमआई के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। अंतिम गेंद तक रोमांचक मुकाबले ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। जानिए इस मैच की मुख्य बातें और खिलाड़ियों के प्रदर्शन के बारे में।

मुख्य बातें

एमआई न्यूयॉर्क ने दूसरी बार एमएलसी का खिताब जीता।
क्विंटन डी कॉक ने शानदार 77 रन बनाए।
वाशिंगटन फ्रीडम की टीम ने 175 रन बनाए।
ट्रेंट बोल्ट और रुशिल उगरकर ने 2-2 विकेट लिए।
मैच डालास में खेला गया।

नई दिल्ली, 14 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। एमआई न्यूयॉर्क ने सोमवार को वाशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ फाइनल मुकाबले में पांच रन से जीत हासिल की। इसके साथ ही, एमआई ने दूसरी बार मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) का खिताब अपने नाम कर लिया।

एमआई न्यूयॉर्क ने वर्ष 2023 में पहली बार एमएलसी की ट्रॉफी जीती थी, जिसके बाद अगले वर्ष यह खिताब वाशिंगटन फ्रीडम ने अपने नाम किया था।

डालास में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एमआई न्यूयॉर्क ने सात विकेट खोकर 180 रन बनाए।

इस टीम को सलामी बल्लेबाजों ने बेहतरीन शुरुआत दिलाई। मोनांक पटेल और क्विंटन डी कॉक ने 7.1 ओवरों में 72 रन जोड़े। मोनांक ने 22 गेंदों में 28 रन बनाकर पवेलियन लौटे। तजिंदर ढिल्लन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए, लेकिन 14 रन से ज्यादा नहीं बना सके।

इसके बाद क्विंटन डी कॉक ने कप्तान निकोलस पूरन के साथ तीसरे विकेट के लिए 56 रन जुटाए। पूरन ने 17 गेंदों में 21 रन की पारी खेली, जबकि क्विंटन डी कॉक ने 46 गेंदों में चार छक्कों और छह चौकों की मदद से 77 रन बनाए।

विपक्षी टीम की ओर से लॉकी फर्ग्यूसन ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके। उनके अलावा इयान हॉलैंड, जैक एडवर्ड्स, ग्लेन मैक्सवेल और सौरभ नेत्रावलकर ने एक-एक विकेट लिया।

वाशिंगटन फ्रीडम की टीम निर्धारित ओवरों में 175/5 के स्कोर तक नहीं पहुंच सकी। टीम ने शुरुआती पांच गेंदों में अपने दो बल्लेबाजों का विकेट गंवा दिया। इस समय तक फ्रीडम का खाता भी नहीं खुला था।

रचिन रविंद्र ने जैक एडवर्ड्स के साथ तीसरे विकेट के लिए 84 रन जोड़े। एडवर्ड्स ने 22 गेंदों में 33 रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद रचिन रविंद्र ने ग्लेन फिलिप्स के साथ चौथे विकेट के लिए 46 रन जुटाए। रविंद्र ने 41 गेंदों में दो छक्कों और आठ चौकों की मदद से 70 रन बनाकर आउट हुए।

ग्लेन फिलिप्स ने टीम को लक्ष्य तक पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन जीत नहीं दिला सके। उन्होंने 34 गेंदों में 48 रन बनाकर नाबाद रहे, जिसमें पांच छक्के शामिल थे।

एमआई न्यूयॉर्क की ओर से ट्रेंट बोल्ट और रुशिल उगरकर को दो-दो विकेट मिले, जबकि नोस्टुश केंजीगे ने एक विकेट लिया।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि पूरे देश के लिए गर्व की बात है। यह दर्शाता है कि भारतीय खिलाडियों की मेहनत और प्रतिभा हर स्तर पर सफलता दिला सकती है। हमें उम्मीद है कि आने वाले समय में भी भारतीय क्रिकेट को ऐसे ही शानदार प्रदर्शन देखने को मिलेंगे।
RashtraPress
13 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

एमआई न्यूयॉर्क ने कब दूसरी बार मेजर लीग क्रिकेट का खिताब जीता?
एमआई न्यूयॉर्क ने 14 जुलाई को वाशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ फाइनल में जीतकर दूसरी बार मेजर लीग क्रिकेट का खिताब जीता।
इस मैच में सबसे ज्यादा रन किसने बनाए?
क्विंटन डी कॉक ने इस मैच में 77 रन बनाए, जिसमें चार छक्के और छह चौके शामिल थे।
वाशिंगटन फ्रीडम की टीम ने कितने रन बनाए?
वाशिंगटन फ्रीडम की टीम 175 रन बनाकर आउट हो गई।
इस मैच में एमआई न्यूयॉर्क के लिए कौन से खिलाड़ियों ने विकेट लिए?
ट्रेंट बोल्ट और रुशिल उगरकर ने दो-दो विकेट लिए, जबकि नोस्टुश केंजीगे ने एक विकेट लिया।
मैच का स्थान कहाँ था?
यह मुकाबला डालास में खेला गया।
राष्ट्र प्रेस