14 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या वाशिंगटन फ्रीडम ने लॉस एंजेलिस नाइट राइडर्स को तीसरी हार में धकेल दिया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या वाशिंगटन फ्रीडम ने लॉस एंजेलिस नाइट राइडर्स को तीसरी हार में धकेल दिया?

सारांश

लॉस एंजेलिस नाइट राइडर्स ने लगातार तीसरी हार का सामना किया, जबकि वाशिंगटन फ्रीडम ने एक शानदार जीत दर्ज की। जानिए इस मैच की खास बातें और खिलाड़ियों के प्रदर्शन के बारे में।

मुख्य बातें

ग्लेन मैक्सवेल का शानदार प्रदर्शन।
नाइट राइडर्स की लगातार हार की चिंता।
वाशिंगटन फ्रीडम की मजबूत स्थिति।
टीम संयोजन में सुधार की आवश्यकता।
खिलाड़ियों का प्रदर्शन महत्वपूर्ण।

नई दिल्ली, 18 जून (आईएनएस)। मेजर लीग क्रिकेट-2025 (एमएलसी) में लॉस एंजेलिस नाइट राइडर्स को एक बार फिर तीसरी हार का सामना करना पड़ा है। इस सीजन के आठवें मैच में नाइट राइडर्स को वाशिंगटन फ्रीडम के हाथों 113 रन से कड़ी शिकस्त मिली।

लॉस एंजेलिस नाइट राइडर्स अब तक तीन मुकाबलों में बिना जीत के प्वाइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर हैं। पिछले मैचों में उन्हें सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स और टेक्सास सुपर किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

वाशिंगटन फ्रीडम ने इस सीजन में अपनी दूसरी जीत दर्ज की है और चार प्वाइंट्स के साथ प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है।

कैलिफोर्निया में खेले गए इस मुकाबले में, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वाशिंगटन फ्रीडम ने शुरू में मुश्किलों का सामना किया, लेकिन अंत में 208/5 का विशाल स्कोर बनाकर खुद को संभाल लिया।

टीम ने 92 के स्कोर पर अपने पांच विकेट गंवा दिए थे। यहाँ से कप्तान ग्लेन मैक्सवेल ने ओबस पिएनार के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 116 रन की साझेदारी की और टीम को एक मजबूत स्थिति में पहुँचाया।

ग्लेन मैक्सवेल ने 49 गेंदों में 13 छक्कों और 2 चौकों के साथ नाबाद 106 रन बनाए, जबकि ओबस पिएनार ने 15 गेंदों में 14 रन जोड़े। विपक्षी टीम से तनवीर सांघा और कॉर्न ड्राई ने दो-दो विकेट लिए।

जवाब में, लॉस एंजेलिस नाइट राइडर्स की टीम 16.3 ओवरों में महज 95 रन पर सिमट गई। टीम की शुरुआत बेहद खराब रही, जिसमें दोनों सलामी बल्लेबाज बिना खाता खोले ही आउट हो गए।

इसके बाद टीम संभल नहीं पाई और 26 के स्कोर तक उसके पांच बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। हालांकि, सैफ बदर और जेसन होल्डर ने नाइट राइडर्स को संभालने की कोशिश की, लेकिन टीम का शतक भी पूरा नहीं हुआ।

सैफ बदर ने 31 गेंदों में 32 रन बनाए, जबकि जेसन होल्डर ने 16 गेंदों में 23 रन जोड़े। इन चार बल्लेबाजों के अलावा, नाइट राइडर्स का कोई अन्य खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सका।

विपक्षी टीम के लिए जैक एडवर्ड्स और मिशेल ओवेन ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि सौरभ नेत्रावलकर को दो सफलता मिली।

संपादकीय दृष्टिकोण

वाशिंगटन फ्रीडम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और उनकी जीत ने उन्हें प्वाइंट्स टेबल में मजबूत स्थिति में ला खड़ा किया है।
RashtraPress
14 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

लॉस एंजेलिस नाइट राइडर्स को कितनी बार हार का सामना करना पड़ा है?
लॉस एंजेलिस नाइट राइडर्स को इस सीजन में लगातार तीसरी बार हार का सामना करना पड़ा है।
वाशिंगटन फ्रीडम ने इस मैच में कितना स्कोर बनाया?
वाशिंगटन फ्रीडम ने इस मैच में 208/5 का स्कोर बनाया।
ग्लेन मैक्सवेल ने कितने रन बनाए?
ग्लेन मैक्सवेल ने 49 गेंदों में नाबाद 106 रन बनाए।
नाइट राइडर्स की टीम ने कितने रन बनाए?
नाइट राइडर्स की टीम 16.3 ओवर में महज 95 रन पर आउट हो गई।
इस मैच का टॉस किसने जीता?
इस मैच का टॉस वाशिंगटन फ्रीडम ने जीता।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 साल पहले
  2. 1 साल पहले
  3. 1 साल पहले
  4. 1 साल पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले