11 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या एमआई न्यूयॉर्क ने सीजन की सातवीं हार को झेला?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या एमआई न्यूयॉर्क ने सीजन की सातवीं हार को झेला?

सारांश

वाशिंगटन फ्रीडम ने एमएलसी 2025 के 29वें मैच में एमआई न्यूयॉर्क को हराया। गीली आउटफील्ड में खेला गया यह मुकाबला एमआई न्यूयॉर्क के लिए निराशाजनक रहा। जानिए इस रोमांचक मैच के हर बिंदु के बारे में।

मुख्य बातें

वाशिंगटन फ्रीडम ने 29वें मैच में एमआई न्यूयॉर्क को हराया।
एमआई न्यूयॉर्क ने इस सीजन में सात हार झेली हैं।
गिल्ली आउटफील्ड के कारण मुकाबला 18 ओवरों का था।
कुंवरजीत सिंह ने सबसे अधिक 33 रन बनाए।
वाशिंगटन फ्रीडम ने प्लेऑफ में जगह बनाई है।

नई दिल्ली, 7 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। वाशिंगटन फ्रीडम ने मेजर लीग क्रिकेट-2025 (एमएलसी) के 29वें मैच में एमआई न्यूयॉर्क के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए छह विकेट से जीत हासिल की। यह मुकाबला फ्लोरिडा में हुआ और गीली आउटफील्ड के कारण इसे 18-18 ओवर का खेलना पड़ा।

पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी वाशिंगटन ने इस सीजन में 10 में से आठ मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं, एमआई न्यूयॉर्क ने 10 में से सात मुकाबले हारकर चौथे स्थान पर संघर्ष कर रही है।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एमआई न्यूयॉर्क ने 18 ओवरों में आठ विकेट खोकर 112 रन बनाए। इस टीम के लिए कुंवरजीत सिंह ने 33 रन बनाए। उनके अलावा हीथ रिचर्ड्स और सनी पटेल ने 16-16 रन बनाए, जबकि कप्तान निकोलस पूरन और तजिंदर ढिल्लन ने 12-12 रन जोड़े।

विपक्षी टीम की ओर से ग्लेन मैक्सवेल ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए, जबकि ग्लेन फिलिप्स ने दो विकेट अपने नाम किए।

जवाब में, वाशिंगटन फ्रीडम ने 15 ओवरों में जीत दर्ज की। एंड्रीस गौस ने 34 गेंदों में नाबाद 46 रन बनाते हुए टीम को जीत दिलाई। उनके इस प्रदर्शन में सात चौके शामिल थे। वहीं, मार्क चैपमैन ने 18 गेंदों में 27 रन बनाकर टीम को और मजबूती प्रदान की।

एमआई न्यूयॉर्क की तरफ से ट्रिस्टन लुस ने दो विकेट लिए। इसके अतिरिक्त, फेबियन एलन और नोस्तुश केंजिगे को एक-एक विकेट मिला।

फिलहाल, वाशिंगटन फ्रीडम, टेक्सास सुपर किंग्स और सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स प्लेऑफ में पहुंच चुकी हैं, जबकि लॉस एंजेल्स नाइट राइडर्स प्रतियोगिता से बाहर हो चुकी है। एमआई न्यूयॉर्क और सिएटल ओकार्स के पास अगले दौर में पहुँचने का मौका है।

संपादकीय दृष्टिकोण

उन्हें अपनी रणनीतियों पर पुनर्विचार करने की आवश्यकता है। राष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट की स्थिति को देखते हुए, हर टीम को अपनी कमजोरियों को समझना और उन्हें सुधारना होगा।
RashtraPress
11 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस मैच में वाशिंगटन फ्रीडम का स्कोर क्या था?
वाशिंगटन फ्रीडम ने 15 ओवरों में 113 रन बनाकर मैच जीत लिया।
एमआई न्यूयॉर्क की तरफ से प्रमुख बल्लेबाज कौन रहा?
कुंवरजीत सिंह ने 33 रन बनाकर टीम की ओर से सबसे अधिक रन बनाए।
इस सीजन में वाशिंगटन फ्रीडम ने कितने मैच जीते हैं?
वाशिंगटन फ्रीडम ने इस सीजन में 10 में से 8 मैच जीते हैं।
क्या एमआई न्यूयॉर्क अगले दौर में पहुँच सकता है?
हाँ, एमआई न्यूयॉर्क और सिएटल ओकार्स दोनों के पास अगले दौर में पहुँचने का मौका है।
मैच का स्थान कहाँ था?
यह मैच फ्लोरिडा में खेला गया था।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 12 महीने पहले
  2. 12 महीने पहले
  3. 1 साल पहले
  4. 1 साल पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले