27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या टेक्सास सुपर किंग्स ने सिएटल ऑर्कस को 93 रन से हराकर जीत की हैट्रिक लगाई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या टेक्सास सुपर किंग्स ने सिएटल ऑर्कस को 93 रन से हराकर जीत की हैट्रिक लगाई?

सारांश

टेक्सास सुपर किंग्स ने एमएलसी-2025 के सातवें मैच में सिएटल ऑर्कस को 93 रनों से हराकर जीत की हैट्रिक बनाई। जानिए कैसे इस मैच में हुई शानदार परफॉर्मेंस ने टीम को जीत दिलाई। इस मुकाबले की सभी महत्वपूर्ण बातें यहाँ जानें।

मुख्य बातें

टेक्सास सुपर किंग्स ने लगातार तीन जीत हासिल की हैं।
सिएटल ऑर्कस की बल्लेबाजी कमजोर साबित हुई।
बल्लेबाजों की साझेदारी ने टेक्सास को मजबूत स्कोर तक पहुँचाया।
गेंदबाजों का प्रदर्शन टेक्सास के लिए अद्वितीय रहा।
अगला मुकाबला दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण होगा।

नई दिल्ली, 17 जून (राष्ट्र प्रेस)। टेक्सास सुपर किंग्स ने मेजर लीग क्रिकेट-2025 (एमएलसी) के सातवें मुकाबले में सिएटल ऑर्कस को 93 रन से पराजित किया। इस जीत के साथ ही टेक्सास सुपर किंग्स ने जीत का शृंगार करते हुए हैट्रिक बना डाली है।

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए टेक्सास सुपर किंग्स ने 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए। पहले विकेट के लिए कप्तान फाफ डू प्लेसिस को 22 के स्कोर पर महज सात रन बनाकर पवेलियन लौटना पड़ा। इसके बाद डेवोन कॉन्वे (13) भी जल्दी आउट हो गए।

इसके बाद सैतेजा मुक्कामल्ला ने डेरिल मिचेल के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी की। मुक्कामल्ला ने 23 गेंदों में 30 रन बनाए, जबकि मिचेल ने 26 गेंदों में 25 रन बनाए।

इसके अलावा मार्कस स्टोइनिस ने टीम के लिए 28 रन जोड़े। विपक्षी टीम से जसदीप सिंह और हरमीत सिंह ने दो-दो विकेट लिए।

सिएटल ऑर्कस की टीम ने जवाब में 13.5 ओवर में केवल 60 रन पर ढेर हो गई। आरोन जोन्स ने 17 और जसदीप सिंह ने 12 रन बनाए। किसी अन्य बल्लेबाज का स्कोर दहाई के आंकड़े को भी नहीं छू सका।

टेक्सास सुपर किंग्स के लिए जिया-उल-हक, नांद्रे बर्गर और नूर अहमद ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए।

अब टेक्सास सुपर किंग्स अपने अगले मुकाबले में सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न से भिड़ेगी। दोनों टीमें लगातार तीन मैच जीतकर उत्साह में हैं।

वहीं, सिएटल ऑर्कस इस हार के बाद एमआई न्यूयॉर्क का सामना करेगी। दोनों टीमों ने अब तक कोई भी जीत हासिल नहीं की है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह भी दिखाती है कि कैसे एक टीम एकजुट होकर सफलता प्राप्त कर सकती है। सिएटल ऑर्कस को अपनी रणनीतियों पर पुनर्विचार करने की आवश्यकता है।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

टेक्सास सुपर किंग्स की अगली चुनौती कौन है?
टेक्सास सुपर किंग्स की अगली चुनौती सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न है।
सिएटल ऑर्कस ने अब तक कितने मैच खेले हैं?
सिएटल ऑर्कस ने अब तक दो मैच खेले हैं, जिनमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 11 महीने पहले
  2. 11 महीने पहले
  3. 11 महीने पहले
  4. 12 महीने पहले
  5. 12 महीने पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले