26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या एमएलसी 2025 में फाफ डु प्लेसिस का शतक बेकार गया? यूनिकॉर्न्स ने जीती शानदार जीत!

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या एमएलसी 2025 में फाफ डु प्लेसिस का शतक बेकार गया? यूनिकॉर्न्स ने जीती शानदार जीत!

सारांश

इस मैच में फाफ डु प्लेसिस का शानदार शतक भी उनके टीम को जीत दिलाने में असफल रहा। सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स ने सात विकेट से जीत हासिल कर ली। जानिए इस रोमांचक मुकाबले की हर एक बारीकी।

मुख्य बातें

फाफ डु प्लेसिस का शतक बेकार गया।
टेक्सास सुपर किंग्स को सीजन का पहला झटका।
सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स ने चौथी जीत दर्ज की।
मैच डलास में खेला गया।
कप्तान मैथ्यू शॉर्ट और फिन एलन ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

नई दिल्ली, 21 जून (आईएनएस)। मेजर लीग क्रिकेट-2025 (एमएलसी) में टेक्सास सुपर किंग्स के कप्तान फाफ डु प्लेसिस की मेहनत पर पानी फेरते हुए सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स ने सात विकेट से जीत दर्ज की।

इस मैच के साथ सुपर किंग्स को सीजन का पहला झटका लगा है, जबकि इससे पहले उन्होंने तीनों मैच जीते थे। टेक्सास सुपर किंग्स चार में से तीन मुकाबले जीतकर दूसरे स्थान पर है, जबकि यूनिकॉर्न्स ने लगातार चौथी जीत से पहले स्थान पर कब्जा जमा लिया है।

डलास में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सुपर किंग्स ने 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 198 रन बनाए।

टीम को सलामी जोड़ी से बेहतरीन शुरुआत मिली। डेवोन कॉन्वे ने फाफ डु प्लेसिस के साथ मिलकर 9.1 ओवरों में 97 रन जोड़े। कॉन्वे ने 23 गेंदों में इतने ही रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद कप्तान डु प्लेसिस ने सैतेजा मुक्कामल्ला के साथ दूसरे विकेट के लिए 69 रन जोड़े। मुक्कामल्ला 16वें ओवर की अंतिम गेंद पर आउट हुए, उन्होंने 38 रन बनाए। अगली ही गेंद पर डु प्लेसिस को हारिस रऊफ ने अपना शिकार बना लिया। फाफ डु प्लेसिस 51 गेंदों में 100 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस पारी में उन्होंने सात छक्के और छह चौके जड़े।

विपक्षी टीम की ओर से जेवियर बार्टलेट और हारिस रऊफ ने दो-दो विकेट लिए।

विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स को उसकी ओपनिंग जोड़ी ने बेहतरीन शुरुआत दिलाई। कप्तान मैथ्यू शॉर्ट और फिन एलन ने पहले विकेट के लिए 8.3 ओवरों में 117 रन जोड़े। शॉर्ट 29 गेंदों में चार छक्कों और छह चौकों के साथ 61 रन बनाकर आउट हुए।

फिन एलन ने जेक फ्रेजर-मैकगर्क के साथ दूसरे विकेट के लिए 52 रन जुटाए। एलन ने अपनी पारी में 35 गेंदों का सामना किया, जिसमें आठ छक्कों और चार चौकों के साथ 78 रन बनाए, जबकि मैकगर्क ने 37 रन बनाकर टीम को जीत के करीब पहुँचाया।

टेक्सास सुपर किंग्स की ओर से एलम मिल्ने, डेरिल मिशेल और मोहम्मद मोहसिन ने एक-एक विकेट लिया।

संपादकीय दृष्टिकोण

जबकि सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स ने अपनी मजबूती को साबित किया है। क्रिकेट में ऐसे उतार-चढ़ाव सामान्य हैं, लेकिन टीम को अपनी रणनीतियों पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

फाफ डु प्लेसिस ने कितने रन बनाए?
फाफ डु प्लेसिस ने 51 गेंदों में 100 रन बनाए।
सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स ने कितने विकेट से जीत दर्ज की?
सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स ने सात विकेट से जीत दर्ज की।
इस मैच में कौन से प्रमुख खिलाड़ी थे?
फाफ डु प्लेसिस, मैथ्यू शॉर्ट और फिन एलन प्रमुख खिलाड़ी रहे।
टेक्सास सुपर किंग्स की स्थिति क्या है?
टेक्सास सुपर किंग्स सीजन में चार में से तीन मैच जीतकर दूसरे स्थान पर है।
इस मैच का स्थान क्या था?
यह मैच डलास में खेला गया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 11 महीने पहले
  2. 11 महीने पहले
  3. 12 महीने पहले
  4. 12 महीने पहले
  5. 12 महीने पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले