14 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या फाफ डु प्लेसिस ने एमएलसी में तीन शतक जड़कर इतिहास रच दिया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या फाफ डु प्लेसिस ने एमएलसी में तीन शतक जड़कर इतिहास रच दिया?

सारांश

टेक्सास सुपर किंग्स के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने मेजर लीग क्रिकेट में एक अनूठा मुकाम हासिल किया है। जानिए कैसे डु प्लेसिस ने लगातार तीन शतक जड़कर इतिहास रचा और अपनी टीम को जीत की ओर अग्रसर किया। यह क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक रोमांचक क्षण है!

मुख्य बातें

फाफ डु प्लेसिस ने एमएलसी में तीन शतक जड़कर नया रिकॉर्ड बनाया।
टेक्सास सुपर किंग्स ने 223 रन का स्कोर खड़ा किया।
डु प्लेसिस ने नाबाद 103 रन बनाए।
टीम ने कुल चार विकेट खोकर यह स्कोर बनाया।
सैतेजा और फेरीरा ने महत्वपूर्ण साझेदारी की।

नई दिल्ली, 30 जून (राष्ट्र प्रेस)। टेक्सास सुपर किंग्स के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने मेजर लीग क्रिकेट-2025 (एमएलसी) में एक नया इतिहास लिखा है। डु प्लेसिस, एमएलसी में तीन शतक जमाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

फाफ डु प्लेसिस ने सीजन के 21वें मैच में एमआई न्यूयॉर्क के खिलाफ 53 गेंदों में नौ छक्कों और पांच चौकों की मदद से 103 रन की नाबाद पारी खेली।

इस सीजन में, उन्होंने 20 जून को सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के खिलाफ 51 गेंदों में 100 रन की पारी भी खेली थी। इसके अलावा, 8 जुलाई 2024 को उन्होंने वाशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ 58 गेंदों में 100 रन बनाए थे।

टेक्सास सुपर किंग्स और एमआई न्यूयॉर्क के बीच इस मुकाबले में, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टेक्सास सुपर किंग्स ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 223 रन बनाए।

दूसरे ही ओवर में, टीम को समित पटेल (3) के रूप में झटका लगा, जब टीम के खाते में सिर्फ तीन रन थे।

इसके बाद, फाफ डु प्लेसिस ने कप्तानी पारी खेलते हुए सैतेजा मुक्कामल्ला के साथ दूसरे विकेट के लिए 80 रन की साझेदारी की। सैतेजा ने 18 गेंदों में 25 रन बनाए।

सैतेजा के पवेलियन लौटने के बाद, डु प्लेसिस ने मार्कस स्टोइनिस के साथ 57 रन की साझेदारी की, जिसमें स्टोइनिस ने 22 गेंदों में 25 रन बनाए।

टीम 140 के स्कोर तक तीन विकेट गंवा चुकी थी। यहां से, डु प्लेसिस ने डोनोवन फेरीरा के साथ चौथे विकेट के लिए 81 रन जोड़े। फेरीरा ने 20 गेंदों में पांच छक्कों और तीन चौकों की मदद से 53 रन की तूफानी पारी खेली, जबकि डु प्लेसिस नाबाद 103 रन बनाकर लौटे।

एमआई न्यूयॉर्क की ओर से जॉर्ज लिंडे और रुशिल उगरकर ने दो-दो विकेट चटकाए।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह भारतीय क्रिकेट के लिए भी गर्व का विषय है। इस प्रकार की उपलब्धियां हमें यह बताती हैं कि भारतीय क्रिकेट में प्रतिभा और मेहनत की कोई कमी नहीं है।
RashtraPress
14 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

फाफ डु प्लेसिस ने कब और किस टीम के खिलाफ शतक बनाया?
फाफ डु प्लेसिस ने एमआई न्यूयॉर्क के खिलाफ 30 जून 2025 को नाबाद 103 रन बनाए।
एमएलसी में फाफ डु प्लेसिस का पहला शतक कब था?
फाफ डु प्लेसिस का पहला शतक 20 जून 2025 को सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के खिलाफ था।
टेक्सास सुपर किंग्स की टीम का प्रदर्शन कैसा रहा?
टेक्सास सुपर किंग्स ने 20 ओवरों में 223 रन का स्कोर बनाया और चार विकेट खोए।
फाफ डु प्लेसिस के साथ कौन से खिलाड़ी ने अच्छा योगदान दिया?
सैतेजा मुक्कामल्ला और डोनोवन फेरीरा ने फाफ डु प्लेसिस के साथ महत्वपूर्ण साझेदारियां की।
एमआई न्यूयॉर्क के खिलाफ अन्य विकेट लेने वाले खिलाड़ी कौन थे?
जॉर्ज लिंडे और रुशिल उगरकर ने एमआई न्यूयॉर्क की ओर से दो-दो विकेट लिए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 साल पहले
  2. 1 साल पहले
  3. 1 साल पहले
  4. 1 साल पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले